Kavita Mandir Banne Wala Hai

मंदिर बनने वाला है | Kavita Mandir Banne Wala Hai

मंदिर बनने वाला है

( Mandir banne wala hai ) 

 

मन धीर धरो क्यो आतुर हो,अब शुभ दिन आने वाला है।
साकेत की दिव्य धरा पर फिर से, मंदिर बनने वाला है।

अब हूक नही हुंकार भरो, श्रीराम का जय जयकार करो,
तुम पहन लो केसरिया साँफा, घर राम का बनने वाला है।

राजा दशरथ संग कौशल्या, कैकयी सुमित्रा भी होगी।
मन्दिर ऐसा निर्माण करो, रघुवंश का हर वशंज होगा।

जहाँ भरत माण्डवी भी होगी,लक्षमण संग होगी उर्मिला,
शत्रुधन साथ में श्रुतकिर्ति, अदभुद सा होगा ये किला।

दरबार राम का सीता संग,जिसकी ना कही भी शानी हो।
इस धरती का ऐसा मन्दिर, जहाँ सृष्टि के सारे ज्ञानी हो।

जहाँ रामलला जन्मे थे वहाँ, चाँदी का सुदर्शन पालना हो,
जिसमें झूलेगे रामलला, मन धीर धरो क्यो आतुर हो।

 

कवि शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

जीवन के इस धर्मयुद्ध में | Poem jeevan ke dharmayudh mein

Similar Posts

  • यादें | Yaadein

    यादें ( Yaadein )   कीमती होती है ,पुरानी खूबसूरत यादें, खुशी से आँखें नम हो जाती है । आज के दर्द को, कुछ पल के लिए भूलने में, ये कल की अच्छी यादें ही तो साथ निभाती है । हमारा आज ही कल बन जाएगा, बीता लम्हा दोबारा नहीं आएगा ; गमों की चादर…

  • भेड़ और भेड़िए Bhed Aur Bhediye

    भेड़ और भेड़िए ( Bhed Aur Bhediye ) भेड़ और भेड़िए का रिश्ताबहुत पुराना हैं आदिम काल सेभेड़ अमूमन भेड़ ही रहीभेड़िए हमेशा भेड़िएबहुत कोशिश के बाद भीउनका कत्ल-ए-आम रुका नहीं हैकुछ भेड़े मिल गई हैं भेड़ियों सेइस उम्मीद मेंकि शायद उनकी जानबख्श दी जाएगीपर वो जानती नहीं थीकि पिछली भेड़ों ने भीयही गलती दोहराई…

  • पाठक तुम कब आओगे | Geet pathak tum kab aaoge

    पाठक तुम कब आओगे ( Pathak tum kab aaoge )   पड़ी किताबें पूछ रही है पाठक तुम कब आओगे पुस्तकालय सूना लगता कब पुस्तक पढ़ पाओगे   कब होगी हाथों में पुस्तक पन्ने पलट पढ़ो जरा शब्द शब्द मोती संजोये पोथियों में ज्ञान भरा   आखर आखर पढ़ देखो किस्मत बदल पाओगे पुस्तकों से…

  • हकीकत की भूल | Kavita Haqeeqat

    हकीकत की भूल ( Haqeeqat ki Bhool )    संवरती नही कभी हकीकत की भूल नुमाइश की जिंदगी कागज के फूल बंजर जमीं के नीचे व्यर्थ बीज की गुणवत्ता लोभी नेता के हाथों फली कब देश की सत्ता भरते हैं उडान हरे परिंदे सभी को आसमान नहीं मिलता और की उम्मीद पर गुल नही खिलता…

  • खाली | Kavita Khali

    खाली ( Khali )   गगन को छु रही आज की इमारतें, मगर…इंसान हुआ ज़मीन-बोश है, इन इमारतों में ढूंढता वजूद अपना, वो क्या जाने सब कर्मों का दोष है, ईंट पत्थरों पर इतराता यह इंसान, है कुदरत के इंसाफ से ये अनजान, जब पड़ती उसकी बे-आवाज़ मार, पछताता रह जाता फिर ये नादान, जब…

  • गुरु नाम अधारा | Guru Nam Adhara

    गुरु नाम अधारा ( Guru Nam Adhara ) जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा हमारा तुम्हारा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु नाम सहारा l जब जब भटकी राहें गही कर तूने उबरा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु तू ही सहारा l चरण वंदन, पूजन करूं मैं तेरा l ज्ञान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *