Phool par Kavita

टूटकर फूल डाली से | Phool par Kavita

टूटकर फूल डाली से

( Toot kar phool daali se ) 

 

टूटकर फूल डाली से गिरा जब चमन में
बगिया हर्षित हुई थी भाव उमड़े मन में
खुशबुओं को यूं समेटे समाए हो तन में
चेहरे की हो मुस्कान उमंग सारे बदन में
टूटकर फूल

ना फूली समाई थी जब दुनिया ये सारी
फूल सुगंधित महकाई केसर की क्यारी
पंछी कलरव करने लगे थे होकर मगन वे
झूम उठी वृक्ष लताएं पुष्प सारे चमन में
टूटकर फूल

मनमयूरा झूमा यूं गीत सुरीले गाने लगे
सुरभित बहारें आई सुमन महकाने लगे
हर्षित सी मौजे चमेली मोगरा गुलाब से
दिल की बगिया में सुनहरे वो ख्वाब थे
टूटकर फूल

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रामदुलारे | Ram Dulare

Similar Posts

  • मन मे उडे उमंग | Holi par 10 line

    मन मे उडे उमंग ( Man me ude umang )    फागुन के दिन थोडे रह गये, मन मे उडे उमंग। काम काज मे मन नही लागे, चढा श्याम दा रंग। नयन से नैन मिला लो हमसे, बिना पलक झपकाए। जिसका पहले पलक झपक जाए, उसको रंग लगाए॥ बरसाने मे राधा नाचे गोकुल मे श्रीश्याम।…

  • मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

    मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा जलता सदा तम से जंग के लियेरात बढ़ती रही बात गढ़ती रहीजिंदगानी कटी रोशनी के लिएइस कदर यूँ ना हमसे नफरत करोहम भी परछाई है इस वतन के लिएसत्य की परख असत्य की हर खनकजलाती बुझाती रही नई रोशनी के लिएअज्ञानी हूँ सोचता समझता भी नहीदिल मचलता सदा अंतिमजन…

  • हृदय मेरा पढ़ पाए | kavita

    हृदय मेरा पढ़ पाए ( Hriday mera padh paye )   अन्तर्मन में द्वंद बहुत है, जाकर किसे दिखाए। ढूंढ रहा हूँ ऐसा मन जो, हृदय मेरा पढ़ पाए।   मन की व्याकुलता को समझे,और मुझे समझाए। राह दिखे ना प्रतिद्वंदों से, तब मुझे राह दिखाए।   बोझिल मन पर मन रख करके,हल्के से मुस्काए।…

  • मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

    मदांध हो ना करें कोई चर्चा ! ***** चर्चा की जब भी हो शुरुआत, टाॅपिक हो कुछ खास । समसामयिक मुद्दे हों या हो इतिहास/विज्ञान की बात! बारी बारी से सबकी सुनें, फिर अपनी बात भी गंभीरता से कहें। उद्वेगी स्वर या उतावलेपन की- ना हो बू-बास, तथ्यपरक जानकारियों पर करें विश्वास। तर्क सबका अपना…

  • गांधी | Poem on Gandhi in Hindi

    गांधी ( Gandhi )   हे! मानव तू सीख सीख ले बापू जैसे इंसानों से मानवता से निर्मित तन मन सत्य अहिंसा इमानों से, संत पुजारी देशभक्त तू जनहित में हो लोकप्रिय राष्ट्र पिता बापू जन जन का करुणामय जन के प्राणप्रिय देख वेदना कष्ट मुसीबत भारत के  नर नारी के त्याग दिया तब शूट…

  • बेमौसम बरसात | Be Mausam Barsat par Kavita

    बेमौसम बरसात ( Be mausam barsat )    ओला आंधी तूफां आए, घिर आई काली रात। धरती पुत्र सुस्त हो गए, हुई बेमौसम बरसात। फसल खड़ी खेत रबी की, आने को हुई वैशाखी। जमीदार मुंह ताक रहा, अब कर्ज चुकाना बाकी। बिन बुलाए मेहमान आए, ज्यों बेमौसम बरसात। अपने भी मुंह फेर रहे, ना पूछे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *