Ram Dulare

रामदुलारे | Ram Dulare

रामदुलारे

( Ramdulare ) 

 

घट घट में श्री राम बिराजे रोम रोम श्रीराम है।
राम सेवा में आतुर रहते रामभक्त हनुमान है।

रामदुलारे अंजनी लाला पवन पुत्र हनुमान है।
सीना चीर दिखा सकते राम-राम में ध्यान है।

आराध्य श्रीराम प्रभु है जग के पालनहार है।
ध्यान लगा लो श्रीराम का सृष्टि के करतार है।

राम नाम की माला फेरे घट में राम बसाया है।
रामभक्त हनुमान प्यारा राम दुलारा आया है।

तन सिंदूर गदा कर सोहे राम नाम मतवाला है।
गिरि द्रोण संजीवनी लाए वीर बजरंग बाला है।

आठों सिद्धि नवो निधि बल बुद्धि दे दयानिधान।
भक्तों के रखवाले बजरंग रोग दोष हरे हनुमान।

भूत पिशाच कांपते सारे रामभक्त है राघव प्यारे।
भक्त करें जयकार खड़े मंझधार में आय संभारे।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अपने अपने राम | Kavita Apne Apne Ram

Similar Posts

  • काहे के नववर्ष ? ( भोजपुरी भाषा में )

    काहे के नववर्ष ? ( भोजपुरी भाषा में )   जीवन में जब नइखे कवनो हर्ष, कवन खुशी में मनावल जाओ नववर्ष? कोरोना सब कइलस चौपट, जिंदगी लेलस अइसन करवट! चहुंओर हाहाकार बा, किसान मजदूर भी आंदोलन पर मजबूर बा; अन्नदाता के इ हालत? हो गईल बा। लड़िकन के रोजी रोटी छिनाइल, फिर# ता#रे मारल…

  • मकसद | Maqsad par kavita

    मकसद ( Maqsad )   ज्ञान मंजिल तक पहुंचाता है पर मंजिल का पता हो   ध्यान मकसद तक ले जाता है अगर ध्यान मकसद पर डटा हो   चूर चूर हो जाते हैं सारे सपने जब मार्ग ही लापता हो   इच्छाएं सपने उद्देश्य पूरे होते हैं जब खुद में समर्पण की दक्षता हो…

  • एकांत | Ekant

    एकांत ( Ekant ) यह एकांत जो हमें ,हमसे मिलाता है ।यह एकांत जो हमें ,जीना सिखाता है ।यह एकांत जो हमें ,शक्तिशाली बनाता है ।यह एकांत जो हमारे ,गुणों को बाहर लाता है ।यह एकांत जो हमारे ,ह्रदय में चैन लाता है ।और धीरे धीरे यह ,हमारे जीवन का ,महत्वपूर्ण भाग बन जाता है…

  • संदूकची | Sandookchi

    संदूकची ( Sandookchi )    मेरे पास एक संदूकची है मैं हर रोज़ एक लम्हा ख़ुशी का इसमें भर देती हूँ अपनों के साथ बिताए सुखद यादों को सुकून के मख़मली पलों में लपेट सँभाल कर रख लेती हूँ शिकायतों की कुछ चवन्नी और दर्द की अठन्नी भी खनकतीं है इसमें कभी कभी पर मैं…

  • प्रेयसी | Preyasi

    प्रेयसी ( Preyasi )    सृष्टि में  संचरित अथकित चल रही है। प्रेयसी ही ज्योति बन कर जल रही है।।   कपकपी सी तन बदन में कर गयी क्या, अरुणिमा से उषा जैसे डर गयी क्या, मेरे अंतस्थल अचल में पल रही है।। प्रेयसी०   वह बसंती पवन सिहरन मृदु चुभन सी, अलक लटकन नयन…

  • रैग पिकर और फैशनपुतला | Kavita Ragpicker

    रैग पिकर और फैशनपुतला पहने हो अति सुंदर कपड़े, पुतले बन कर खड़े हुए । फैशन की इस चकाचौंध में, भरमाने पर अड़े हुए ।। मैंने कचरे से बीना है, बोरा परिधान देख लो । मैं नंगा भी तुमसे सुंदर, ध्यान लगा मुझे देख लो।। तुम में मुझमें फर्क यही तुम, प्राणहीन मैं जीवित नर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *