Sampurn Bharat

सम्पूर्ण भारत | Sampurn Bharat

सम्पूर्ण भारत

( Sampurn Bharat )

 

बिना सिन्ध के हिन्द कहाँ है, रावी बिन पंजाब नही।
गंगा कैसे सुखी रहेगी, जब तक संग चिनाब नही।

हिंगलाज के बिना भवानी,कटासराज बिन शिव शंम्भू,
गिलगित और गार्रो की घाटी,बिन भारत सम्पूर्ण नही।

ढाका के मलमल के बिना, भारत माता सँवरे कैसे।
तक्षशिला गंधार बिना ये, रूप भला निखरे कैसे।

मानसरोवर बिना बताओ, भारत जय होगा कैसे,
वर्मा का इतिहास खंगालों, तब जानोगे क्यो कैसे।

तोड दिया खण्डों खण्डों में, भारत माता सिसक रही।
मिली हुई है जो आजादी, वो मेरी सम्पूर्ण नही।

भारत जय हो विजय सदा,उस दिन ये गीत मैं गाऊंगा।
जब भारत को सम्पूर्ण समागम,रूप में वापस लाऊंगा।

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

हिन्दी | Poem on Hindi

Similar Posts

  • मत मार पिचकारी | Kavita Mat Mar Pichkari

    मत मार पिचकारी ( Mat Mar Pichkari )   मत मार पिचकारी, मेरी भीगी चुनरिया सारी। रंग मत डारे रे सांवरिया, मोहन मदन मुरारी। रंग गुलाल उड़े फागुनी, मधुर बजे मुरली थारी। झूम झूम गुजरिया नाचे, नाच रही राधा प्यारी। चंग बजे बांसुरी की धुन, मस्त हुई दुनिया सारी। रसिया मोहन प्यारे आजा, धूम मच…

  • ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

    ऐ अँधेरे ( Ai Andhere )   ऐ अँधेरे तूने मुझे बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है तुझ से दूर जाने के किये बहुत यतन जाने क्यूं मेरी जिन्दगी को बसेरा बनाया है ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है कौन सी धुन मे…

  • प्यार तेरे शहर का | Pyar Tere Shehar ka

    प्यार तेरे शहर का ( Pyar tere shehar ka )    रोग बनकर रह गया प्यार तेरे शहर का। संस्कार ले डूबा कैसा खुमार जहर सा। चलन ये फैशन का कैसे हुए परिधान। शर्म लज्जा ताक पर रख चला इंसान। विलासिता में डूबी बहती हवाएं सारी। भोग विलास में लिप्त है चार दीवारी। संस्कृति हनन…

  • मां | Maa Par Kavita

    मां ( Maa )   मां सहेली भी है, मां पहेली भी है, इस जहां में वो, बिल्कुल अकेली भी है। दुःख में हंसती भी है, सुख में पिसती भी है, नेह की प्यास में , ममता रिसती भी है, मां सुहानी भी है, मां कहानी भी है, मन को शीतल करे, मीठी वाणी भी…

  • करवा चौथ | Hindi poem On karwa chauth

    करवा चौथ ( Hindi poem On karwa chauth )   चाँद का कर लूं सनम दीदार मैं प्यार से जो बंधा करवा चौथ है   उसकी चूड़ी उसकी देखो बिंदिया  मुस्कुराती  सूरत करवा चौथ है   हो गया दीदार अपनें चाँद का प्यार का आया वो करवा चौथ है   सज गयी है चाँद की …

  • मैदान-ए-जंग में | Maidan-e-jung par Kavita

    मैदान-ए-जंग में ( Maidan-e-jung mein )   मैदान-ए-जंग में जब उतर पड़े रणधीर। हर हर महादेव गूंजे ले हाथों में शमशीर। वंदेमातरम वंदेमातरम बोल रहे रणवीर। महासमर में महारथी कूद पड़े सब वीर। आजादी का बिगुल बजे तीरों पे चले तीर। जान हथेली पे लेकर जब बढ़ चले महावीर। शौर्य पराक्रम ओज भर मैदान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *