Tanha Raat

तन्हा रात लंबी है या फिर मेरे गीत लंबे है | Tanha Raat

तन्हा रात लंबी है या फिर मेरे गीत लंबे है

( Tanha raat lambi hai ya phir mere geet lambe hai ) 

 

तन्हा रात लंबी है या फिर मेरे गीत लंबे है।
वीणावादिनी दे वरदान हमें मात अंबे है।

रजनी भले काली दीप मन में जगाए हैं।
शब्द मोती चुन गजरा फूलों का लाए हैं।

निशा की निशानी ली अल्फाजों ने शान से।
गीत गजल छंद दोहे निकले तीर कमान से।

तन्हा रात लंबी है या फिर मेरे गीत लंबे हैं।
काव्य सुधारस बांटती हमें मात जगदंबे हैं।

रात कटती नहीं कभी बिना कोई गीत गाए।
सारी रात जगे गोरी साजन लौट घर आए।

बिछा देती पलके राहों में प्रियतम इंतजार में।
गीत लगते बड़े प्यारे भीगकर सनम प्यार में।

तन्हा रात लंबी है या फिर मेरे गीत लंबे है।
तार दिलों के जुड़े सारे नैनों के अचंभे हैं।

तीर नजरों के चलते दीवाने हो जाते घायल।
अधर मुरलिया बजती कभी पांव में पायल

प्रीत पलती घट घट में प्रेम की बहती धारा।
यामिनी हो मुदित रस लेती गीत का सारा।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

घर मेरा स्वर्ग सा सुंदर | Ghar Mera

Similar Posts

  • मेरी बीवी मायके चली गई | Meri Biwi Maike Chali Gayi

    मेरी बीवी मायके चली गई ( Meri biwi maike chali gayi )    आठ दस दिन ही सही वो आफतें सारी भली गई। अब मौज मस्ती मर्जी मेरी बीवी मायके चली गई। ना कोई टोका टोकी होगी ना कोई रोका रोकी होगी। कोई खलल नहीं लेखन में मेरी कविता चोखी होगी। आंखों का पहरा रखती…

  • हमारे वृद्ध | Hamare Briddh

    हमारे वृद्ध ( Hamare Briddh )    बुजुर्गों के हाथ आशीर्वाद के लिए उठे तो अच्छे लगे यह दौलत, शोहरत ,नाम यही छूट जाना है रहना है सिर्फ इंसानियत और इंसान यह चिंतन मनन और मंथन अनुभव, तजुर्बा, गहनता वृद्ध फलदार वृक्ष की तरह हंसते, मुस्कुराते आशीष देते तटस्थता, सहजता, सरलता प्रकृति से सब कुछ…

  • राम के ही जाप से

    राम के ही जाप से है अवध बलिहारी, पधारे है धनुर्धारी,दूर है अब अयोध्या, वियोग के शाप से, राम हैं पधारे जब, धन्य हुआ जग सब,गूँज उठा जयकारा, नगाड़े के थाप से, मान और नाम मिला, फूल सा जीवन खिला,भाग्य मेरे खुल गए, राम के ही जाप से। कर जोर भजूं राम, पावन तुम्हारा नाम,करना…

  • पसीना | Paseena par kavita

    पसीना ( Paseena )    चाहे हो ऋतुराज अथवा सरस सावन का महीना। रक्त जलता है तब बनता है पसीना ।। स्वेद रस में सनके ही रोटी बनी है। ये भवन अट्टालिका चोटी बनी है। वो कुटज में रहता है थक-हार कर। खाली पेट सो गया मन मार कर। रिक्शे की पहिये से पूछो कितना…

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

  • गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु | Kavita

    गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु ( Gurur brahma gurur vishnu )   जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है अपने शिक्षक सभी याद आते हैं   माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है मेरी जीवन की वही रचियेता है पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता   चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता दादी दादा नानी नाना से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *