शरद वेदना (ककहरा)

शरद वेदना (ककहरा) | Kahkara sharad vedna

शरद वेदना (ककहरा)

( Sharad Vedna – Kahkara ) 

 

कंगरी सगरी लघु नीर भई

बदरी छतरी बनि धावत है।

 

खटिया मचिया सब ढील भये

हथिया बजरी पसरावत है।

 

गरवा हरवा जस बंध लगे

बिछुवा पग चाल बढ़ावत है।

 

घुंघटा लटका छटका न टिका

पवना सर से सरकावत है।।

 

चमकी चमके बहुत घाम भये

बनकास  सफेद फुलावत है।

 

छोटका मोटा देवरा हमरा कछु

बोलि के नाहीं लजावत है।।

 

जबहि सुधि आवत पावत न हम

सगरन आंसु चुवावत है।

 

झुमकी ठुमकी न लगे मनकी

नुपुरा घुंघुरा घुंघुंरावत है।।

 

टूटही मड़ई घर में मनई

सखियां सब लाल खेलावत है।

 

ठनकी सनकी ननकी ननदी

हर बात बात लड़ावत है।

 

डेहरी धरि बैठे हैं सास ससुर झकि

झांकि के ताक लगावत है।

 

ढरकी अंखियां फरकी बहियां अब

काहें नहीं पिया आवत है।।

 

तगड़ी रतिया सब हैं घतिया

कुतवा बहुजोर लगावत है।

 

थकती तकती हम जात मरी

अब काहे न आई बचावत है।

 

देखत तरसत बरखउ बीती

अब शरद भी शेष बितावत है।

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

दिल हमारा जलाते गये | Kavita dil hamara

 

Similar Posts

  • रब की अदालत

    रब की अदालत   1. वो मजलूमों को बेघर कर बनाया था अलीशां मकां यहां, गरीब,लचारों की बद्दुवा कबूल हो गई रब की अदालत में वहां अब बरस रहा बद्दुवाओं का कहर देखो , जमींदोज हो रहा अलीशां मकां यहां। 2.     हुआ घमंड जब-जब वो गिराते रहे बार-बार, हुआ तालीम, परोपकार जब-जब उन्हीं दुवाओं…

  • अपने हक को जाने | Apne Hak ko Jane

    अपने हक को जाने ( Apne hak ko jane )  वह मां थी दो बेटो की बुढ़ापे में ढूंढते ढूंढते पास मेरे वो आई थी बिना पूछे ही बयां करती आंखें छल छला आई थी l खुद के घर में खुद रहने को अधिकार मांगने आई थी l शब्दों के तीखे वाणों से छलनी होकर…

  • तुम मिले | Tum Mile

    तुम मिले… सब कुछ मिल गया ( Tum mile sab kuch mil gaya )    तुम मिले बहारें आई समझो सब मिल गया। चेहरों पे रौनक छाई खुशियों से खिल गया। दिल को करार आया लबों पे प्यार आया। मौसम दीवाना हुआ मन ये मेरा हरसाया। प्रेम के तराने उमड़े हृदय प्रीत की घटाएं छाई।…

  • दर्द अपने सनम | Kavita Dard Apne Sanam

    दर्द अपने सनम ( Dard Apne Sanam ) दर्द अपने सनम पराए क्यों हो गए। रिश्ते हमने है निभाए क्यों खो गए। पीर पर्वत से भारी हुई क्यों सनम। खुशियां बांटी हमने छुपाए है गम। खिल जाता चेहरा देख हमको जरा। दिल दीवाना कहो कहां वो प्यार भरा। बदली दुनिया तुम ना बदलना सनम। कैसे…

  • यह नक चढ़ी नाक | Nak Chadhi

    यह नक चढ़ी नाक ( Ya nak chadhi nak )    यह नक चढ़ी नाक गजब ढा गई। तेवर तीखे वह हमको दिखा गई। अंदाज मस्ताने नैना चले तीर से। आहट से लगा कि आंधी आ गई। यह नक चढ़ी नाक नखरो वाली। बड़े चाव से मुसीबत हमने पाली। मोरनी सी चाल घुंघरू पायल के।…

  • सूनी होली | Poem suni holi

    सूनी होली ( Suni holi )   छेड़छाड़ ना कोई शरारत ना कोई हॅंसी ठिठोली ना कोई रंगों की महफ़िल ना कोई घूँट ना गोली सारा  जग  वैसा  ही  है पर लगती एक कमी है सोच  रहा  बैठा  मेरा  मन  कैसी  होली हो ली   भीड़ भाड़ औ’ शोरो गुल सब सन्नाटा बन बिखरा जितना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *