चक्षुजल

चक्षुजल | Chakshujal par kavita

चक्षुजल

( Chakshujal ) 

 

बुभुक्षित कम्पित अधर का सार है यह।
चक्षुजल है प्रलय है अंगार है यह।।
तुंग सिंधु तरंग अमृत छीर है यह,
प्रस्तरों को को पिघला दे वो नीर है यह,
लक्ष्य विशिख कमान तूणीर है यह,
मीरा तुलसी सूर संत कबीर है यह,
प्रकृति है यह पुरुष है संसार है यह।।चक्षुजल है०

मनस में गुंजार करती बंशी है यह,
घटाकाश चिदाकाश अंशी है यह,
प्रणय पण के द्वंद सर में मार है यह,
असह्य लज्जा ह्रास का चित्कार है यह,
लुटती घुटती अबला की पुकार है यह।।चक्षुजल है०

वेदना संवेदना की धार है यह ,
आंचल में ढका हुआ प्यार है यह,
हृदयवीणा का ही अनहद नाद है यह,
विरह ब्यथित दृगन का उन्माद है यह,
निराकार होकर भी साकार है यह।।चक्षुजल है०

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

फिर भी मेरा मन प्यासा | Geet mera man pyasa

 

Similar Posts

  • सनातन नववर्ष | Poem sanatan nav varsh

    सनातन नववर्ष ( Sanatan nav varsh )   हर हर महादेव गूंजे सब रामनाम जय कार करे। श्रद्धा  और विश्वास  भरकर  हर हिंदू हूंकार भरे।   वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा प्रेम की छाई हो। जय श्री राम के नारों से गूंज रही अमराई हो।   आस्था विश्वास हृदय में भावो की बहती…

  • जान छिड़कने लगे हैं | Poem jaan chidakne lage hain

    जान छिड़कने लगे हैं ( Jaan chidakne lage hain )   तारे भी देखो ठिठुरने लगे हैं, लोग दुशाले अब ओढ़ने लगे हैं। उतर चुका है वो बाढ़ का पानी, अब से ही जान छिड़कने लगे हैं।   कुछ दिन में लोग माँगेंगे रजाई, ठण्डी के पर देखो उगने लगे हैं। अलाव की तलब बढ़ेगी…

  • काली जुल्फे | Poem Kali Julfe

    काली जुल्फे ( Kali julfe )    काली जुल्फे काली लटाएं उमड़ आ रही हो घटाएं काले केश मेघ से छाये बादलों में चांद छुप जाए गोरा बदन गाल गुलाबी काली जुल्फे लगे शराबी मदहोशी देख छा जाए गौर वर्ण जादू कर जाए नैना ज्यो लगे तीर कटार जुल्फें करे फिर भी वार दीवाने डूब…

  • रब की अदालत

    रब की अदालत   1. वो मजलूमों को बेघर कर बनाया था अलीशां मकां यहां, गरीब,लचारों की बद्दुवा कबूल हो गई रब की अदालत में वहां अब बरस रहा बद्दुवाओं का कहर देखो , जमींदोज हो रहा अलीशां मकां यहां। 2.     हुआ घमंड जब-जब वो गिराते रहे बार-बार, हुआ तालीम, परोपकार जब-जब उन्हीं दुवाओं…

  • व्याकुलता | Vyakulta

    व्याकुलता ( Vyakulta )   खोज लेती है धारा प्रवाह अपना आपसे सलाह लेती नहीं निगाहों में जिनके बसता हो सागर वो नदी नालों में कभी रुकते नहीं आदि से अनंत तक की यात्रा रहती है गतिमान सदैव ही ठहर सकते हैं भले मन या तन से आप आपकी कहानी कभी रुकती नहीं अन गिनत…

  • जगतगुरु आदि शंकराचार्य | Kavita

    जगतगुरु आदि शंकराचार्य ( Jagadguru Adi Shankaracharya )    धर्म और संप्रदाय पर जब था अंधकार का साया,  तब केरल के कालडी़ मैं जन्मे महान संत| 8 वर्ष की उम्र में सन्यासी बने सबको दिया ज्ञान,  कई ग्रंथ  रचकर  दिया सबको परम ज्ञान| सनातन धर्म स्थापित किया, अद्वैत चिंतन को पुनर्जीवित करके सनातन हिंदू धर्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *