Man ka Rajmahal

मन का राजमहल खाली है | Man ka Rajmahal

मन का राजमहल खाली है

( Man ka rajmahal kahan hai )

 

मन का राजमहल खाली है, खुशियों की बहार बनो।
महका दो मन की बगिया, आकर तुम गुलजार करो।

बन जाओ मन की मलिका, महलों की प्राचीर कहे।
दिल का सिंहासन खाली है, आकर तुम श्रंगार करो।

महक उठी है मन की वादियां, भाव सुमन हार रहे।
प्यार के मोती पिरोकर, तुम प्रेम का इजहार करो।

सज गया दरबार मन का, धड़कनों की पुकार कहे।
बोल रहा है दिल का इकतारा, सुर सदाबहार करो।

आ जाओ रूप की रानी, काले केश घटाओ सी।
झील सी इन आंखों से तुम, प्रेम की बौछार करो।

खोल दिए दिल के दरवाजे, पलकें बनी तोरण द्वार।
स्वागत में बैठे नैन बिछाए, थोड़ा तो एतबार करो।

कंचन सी काया तुम्हारी, कनक भवन हृदय हुआ
दिल का आंगन दमके, स्वर्ण प्रभा आलोक भरो।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तुमसे ही हिम्मत | Tumse hi Himmat

Similar Posts

  • फरेब | Fareb

    फरेब ( Fareb )   गहराई मे डूबने से अच्छा है किनारे ही रह लिया जाय हालात ठीक नहीं हैं इस दौर के अब खामोश ही रह लिया जाय मर सी गई हैं चाहतें दिल की तलाशते हैं लोग वजह प्यार की फरेब मे ही लिपटा है शहर सारा खुद ही खुद मे क्यों न…

  • इच्छाओं का मर जाना | Ichchaon ka Mar Jana

    इच्छाओं का मर जाना अभी भी जीवित है पुष्प, शाख से टूट जाने के बाद, कर्म उसका महकना है, मंजिल से न बहकना है, हो जायेगा किसी प्रेमिका के नाम या आयेगा वीर की शैय्या पे काम, उसे अभी कर्तव्य पथ जाना है, अपने होने का फ़र्ज़ निभाना है वो जीवित है अपनी इच्छओं पर…

  • Chhodo Kal Ki Baatein | Kavita -छोड़ो कल की बातें

    छोड़ो कल की बातें ( Chhodo Kal Ki Baatein )   छोड़ो कल की बातें जल्दी से संभालो अपना आज; क्योंकि इसी में छिपे हैं- तुम्हारी सफलता के सारे राज छोड़ो कल की बातें ।   कल क्या हुआ, कल क्या होगा इसकी क्यों करते हो फ़िक्र ? वर्तमान में जो लक्ष्य दिखता उस तक…

  • मोक्ष की ओर बढ़ें | Moksh

    मोक्ष की ओर बढ़ें! ( Moksh ki ore badhen )   हे ! उसकी कृपा बरसे, दुनिया सदा हरषे। आकर के जग में, प्रभु की शरण में, मोक्ष की ओर बढ़ें। हे! उसकी कृपा बरसे, दुनिया सदा हरषे। साँसों के तारों से, जीवन की धारों से, मिलके जहां से चलें । हे ! उसकी कृपा…

  • अखंड भारत | Akhand Bharat

    अखंड भारत  ( Akhand Bharat )   अखंड भारत , अद्भुत अनुपम नजारा अनूप वंदन सनातन धर्म, कर्म धर्म मोहक पावन । मानवता सदा श्री वंदित, सर्वत्र समृद्धि बिछावन । स्नेह प्रेम अपनत्व अथाह, सदाचारित परिवेश सारा । अखंड भारत,अद्भुत अनुपम नजारा ।। नदी पर्वत मैदान पुनीत, समरसता मृदुल स्वर । सत्य नित्य मनुज संगी,…

  • राम आएंगे धरा पर | Ram Aaenge Dhara Par

    राम आएंगे धरा पर ( Ram aaenge dhara par )   राम आएंगे धरा पर, सब राम के गुणगान गाओ। भगवा धर्म ध्वज हाथ ले, नभ पताका लहराओ। चलो अवध रामभक्तों, दर्श को पलके बिछाओ। दिव्य राम मंदिर पावन, भारतवासी सारे आओ। राम का कीर्तन करो, राम की महिमा सुनाओ। आराध्य श्री रामजी, श्रद्धा से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *