Nayan ki Ghazal

ग़ज़ल | Nayan ki Ghazal

ग़ज़ल

( Ghazal ) 

 

( काफ़िया ईर की बंदिश रदीफ़ ग़ज़लों में )

 

मुहब्बत की कभी रूठी रही तक़दीर गज़लों में
किसी को मिल गई है ख़्वाब की ताबीर ग़ज़लों में।

वही उम्दा सुखन है हो जहां पर शायरी गहरी
बहर अर्कान पैमाना कि हो तहरीर ग़ज़लों में।

लुटी जिसकी मुहब्बत पा रहा तस्कीन इसमें ही
जिसे है वस्ल की ख़्वाहिश मिली तदबीर ग़ज़लों में।

फ़कत इक इश्क़ का मौज़ू नहीं जागीर है इसकी
सियासत और मज़हब पर बहुत तक़रीर गज़लों में।

हुआ यह वाकया जब भी लिखी कोई ग़ज़ल हमने
नजर आई सभी को आपकी तस्वीर ग़ज़लों में।

बड़ी ताक़त क़लम में है हिलाती ताज़ तख़्तों को
छिपी तीखी कटारी और इक शमशीर ग़ज़लों में।

नयन मद्दा ग़ज़ल की उंसियत उसको गज़ल से है
लिखा जो दर्द दिल का दिख रही तासीर ग़ज़लों में।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

 

ख्व़ाब की ताबीर -स्वप्न सच होना
तक़रीर -वक्तव्य भाषण
तहरीर -लिखावट
वस्ल -मिलन
तदबीर-युक्ति योजना
तासीर -असर प्रभाव
मौज़ू -टापिक विषय
मद्दा-प्रशंसक
उंसियत -लगाव
शमशीर -तलवार

यह भी पढ़ें :-

 

मुहब्बत न जाने | Muhabbat na Jaane

Similar Posts

  • मिली जब से मुहब्बत

    मिली जब से मुहब्बत मिली जब से मुहब्बत हम सफ़र की बात करते हैंहुईं पूरी मुरादें , रहगुज़र की बात करते हैं बड़े नादान है अब पूछते दिल में हमारे क्याये दिल हम हार बैठे अब जिगर की बात करते हैं सफ़ीना आज मेरा जब फँसा है इस भँवर में तोकरें हम याद रब को…

  • अब हम | Ghazal Ab Hum

    अब हम ( Ab Hum ) पहले अपनी इ़नान देखेंगे। फिर जहाँ का गुमान देखेंगे। सीख लें ढंग जंग के फिर हम। सबके तीर-ओ-कमान देखेंगे। पर हमारे तराशने वालो। हम तुम्हारी उड़ान देखेंगे। यह करिशमा दिखाएंगे अब हम। सर झुका कर जहान देखेंगे। हम तो कुछ कर नहीं सके लेकिन। अब तुम्हारा ज़मान देखेंगे। रंग…

  • यहाँ संहार राखी का | Ghazal Sanhar Rakhi ka

    यहाँ संहार राखी का ( Sanhar Rakhi ka ) मनाएँ हम यहाँ कैसे बता त्यौहार राखी का । नहीं बहनें हिफ़ाज़त में यहाँ बाज़ार राखी का ।। १ मिटा दो पर्व राखी का कहाँ अब मान होता है । जहाँ बहनें गई लूटी वहाँ त्यौहार राखी का ।। २ सभी की हैं यहाँ बहनें कलाई…

  • उठती है मेरे चेहरे पर | Uthti hai Mere Chehre par

    उठती है मेरे चेहरे पर ( Uthti hai mere chehre par )   उठती है मेरे चेहरे पर उसकी नजर नहीं लेकिन वह मेरे हाल से भी बेखबर नहीं। रोके ना रुक सकेगा हमारा वह प्यार है पाबंदियां जहान की भी पुरअसर नहीं। चाहत है आसमान में परिंदों सा उड़ चले पर घोंसलों के बिन…

  • बदलते जा रहे हैं क्यूं | Kyon Shayari

    बदलते जा रहे हैं क्यूं ( Badalte ja rahe hain kyon )    सुहाने ख्वाब मुट्ठी से फिसलते जा रहे हैं क्यूं जो हैं नजदीक दिल के वो बदलते जा रहे हैं क्यूं किये सब फैसले दिल से बड़ी गलती हमारी थी गलत वो फैसले सारे निकलते जा रहे हैं क्यूं अना उनमें बहुत है…

  • चाहने वाले कितने | Ghazal Chahane Wale

    चाहने वाले कितने ( Chahane Wale Kitne ) रिन्दो से पूछो न पत्थर हैं उछाले कितने मत गिनो टूटे हैं मय के यहाँ प्याले कितने जोर तूफ़ान का तो शोर कभी लहरों का सीने में ग़म के समंदर है सँभाले कितने कौन सुनता है ग़रीबों की यहाँ पर देखो नज़रें डालो ज़रा पैरों में हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *