Poem Ek Nagma Pyar ka

एक नगमा प्यार का | Poem Ek Nagma Pyar ka

एक नगमा प्यार का

( Ek nagma pyar ka ) 

 

आ गए तो रस्म़ महफ़िल की निभाते जाइए
एक नग़मा प्यार का सबको सुनाते जाइए।

कौन है क्या कह रहा अब फ़िक्र इसकी छोड़िए
मुस्कुराकर दिल रक़ीबों का जलाते जाइए।

दो जहां को छोड़ दें हम आपकी ख़ातिर सनम
है फ़क़त ये शर्त की अपना बनाते जाइए।

इश्क़ मे़ दिल ही नहीं हाज़िर हमारी जान भी
गर नहीं आता यकीं तो आजमाते जाइए ।

देखिए ना ज़ख्म अब सारे पुराने हो चले
तंज का इक तीर फ़िर दिल पर चलाते जाइए।

तरबियत हो बेटियों की ठीक से इस दौर में
बन सकें फ़ौलाद बस इतना सिखाते जाइए।

बोलने से सच यहां सर भी कलम होते नयन
जान प्यारी है अगर तो सर झुकाते जाइए।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

ज़िन्दगी खत्म हुई | Poem Zindagi Khatam hui

Similar Posts

  • तेरे सिवा | Tere Siva

    तेरे सिवा ( Tere Siva )   अभी तक फ़ूल वो फेंका नहीं हमने कोई तेरे सिवा देखा नहीं हमने किया है याद तुझको हर घड़ी दिल में कि कोई और सोचा नहीं हमने गयी क्यूँ छोड़कर तू फ़िर यहाँ तन्हा किया वादा ख़िलाफ़ तेरा नहीं हमने बता हमसे ख़फ़ा है क्यों भला फ़िर यूं…

  • दीप जलते ही | Deep Jalate Hi

    दीप जलते ही ( Deep Jalate Hi ) छुप के बैठी थी कहीं शातिर हवा।दीप जलते ही, हुई हाज़िर हवा। तर्के-मय वाले परेशानी में हैं,बू-ए-मय अब मत उड़ा काफ़िर हवा। यक-ब-यक गुमसुम नदी क्यों हँस पड़ी,मौज से क्या कह गई आख़िर, हवा। क्या ठिकाना कब, कहाँ को चल पड़े,रुख़ बदलने में तो है माहिर हवा।…

  • बदले जमाने इस तरह | Badle Zamane

    बदले जमाने इस तरह ( Badle Zamane is tarah )    जब मुख़ालिफ़ कैफ़ियत बदले ज़माने इस तरह, अब लगे है लोग ताकत आज़माने इस तरह।   इस तसादुम का शबब लग्ज़िश हो या नाराज़गी कुछ मुहज़्ज़ब चल दिए उनको सताने इस तरह।   पर नहीं, यह ताकते परवाज़ ही है लाज़िमी, उड़ रहे ऊंचाइयों…

  • दुख ही दुख | Dukh Shayari Hindi

    दुख ही दुख ( Dukh hi dukh )   बोझ यहीं रहता है मन में दुख ही दुख झेले बचपन में याद बहुत आया आज मुझे खेला हूँ जिस घर आंगन में फ़ूल भरे दामन में कैसे वीरां है गुलशन गुलशन में और नहीं कोई भाता है तू रहती दिल की धड़कन में याद किसी…

  • ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है

    ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है ।पास जो जिसके उसी से तंग है ।।१ मैं नहीं कहता हँसी है ज़िन्दगी ।बस अलग जीने का सबका ढ़ंग है ।।२ कर्म को जो दे रहा अंजाम सुन ।वह कहेगा ज़िन्दगी इक जंग है ।।३ जो नही है मानता अब…

  • वफ़ादार नहीं थे | Wafadar Shayari

    वफ़ादार नहीं थे ( Wafadar nahi the )  बहर-मफऊल -मुफाईल-मुफाईल-फऊलुन   कुछ दोस्त हमारे ही वफ़ादार नहीं थे वरना तो कहीं हार के आसार नहीं थे ख़ुद अपने हक़ों के हमीं हक़दार नहीं थे हम ऐसी सियासत के तलबगार नहीं थे झुकने को किसी बात पे तैयार नहीं थे क्यों हम भी ज़माने से समझदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *