Lagam Nahin hai

लगाम नहीं है | Lagam Nahin hai

लगाम नहीं है!

( Lagam nahin hai ) 

 

है वो वनवास में लेकिन राम नहीं है,
बांसुरी बजाता है लेकिन श्याम नहीं है।

किराये के मकान में हम रहते हैं सभी,
पर आज की हवाओं में पैगाम नहीं है।

इंसानों के जंगल में बसंत नहीं आता,
क्योंकि वन की कटाई पे लगाम नहीं है।

दुनिया में जो कहर बरपाया है वायरस,
बेरोजगारों के हाथों को काम नहीं है।

छोटे- बड़े का अदब अब भूल रहे लोग,
अब जुबां पे वैसा दुआ -सलाम नहीं है।

छलकता है मदभरी उन आँख से जो,
पीनेवाले पीते हैं लेकिन जाम नहीं है।

मौत की आहट अब सुनाई नहीं देती,
क्योंकि पैसे के आगे विश्राम नहीं है।

कुशल निज़ाम रहकर भी क्या करेगा?
गर उसके पास मेहनती अवाम नहीं है।

आजादी के हवन -कुण्ड में हुए स्वाहा,
लेकिन इतिहास में उनका नाम नहीं है।

जंग का सौदा देता है तबाही को दावत,
यह तरक्की का कोई मुकाम नहीं है।

गलती यदि किए,तो भुगतना ही पड़ेगा,
ऊपरवाला वो तुम्हारा गुलाम नहीं है।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

दुपहरी जेठ की | Dupahari Jeth ki

Similar Posts

  • ओघड़दानी भोलेबाबा | Oghadani Bholebaba

    ओघड़दानी भोलेबाबा ( Oghadani Bholebaba )   नीलकंठ महादेव सदाशिव कालो के महाकाल। भस्म रमाए डमरू वाले शीश सोहे चंद्र भाल। रूद्र रूप धरे प्रलयंकारी शशिशेखर नटराज। जटा से बहती गंगधारा गले वासुकी नागराज। बाघाम्बर धारी शंभू त्रिनेत्र शिव भोले अविनाशी। शिवशंकर महादेव हमारे ध्यान मग्न बैठे कैलाशी। मेरे शिव भोले भंडारी सबका करते कल्याण।…

  • ऋषि नार | Rishi naar kavita

    ऋषि नार ( Rishi naar )   विश्वामित्र मुनि संग वन गए जब लक्ष्मण राम ताड़क वन ताड़का मारी रघुपति नंदन श्रीराम   मार्ग में प्रस्तर शिला बनी गौतम ऋषि घरनार अहिल्या पतित पावन तब प्रभु ने किया उद्धार   राम जी अवतारी है लक्ष्मण जी बलधारी है दीनों के रखवारे राम राम की लीला…

  • अब निद्रा से उठना चाहिए | Ab Nidra se Uthana Chahiye

    अब निद्रा से उठना चाहिए ( Ab nidra se uthana chahiye )   हमको अब गहरी निद्रा से उठ जाना ही चाहिए, बहुत सो लिए साथियों ये देर करनी न चाहिए। ख़ामोश रहकर मन ही मन में घुटना ना चाहिए, शिकायत चाहें किसी से हो छुपानी न चाहिए।। समय अनुसार साथियों सबको बदलना चाहिए, ये…

  • निद्रा

    निद्रा     शांत क्लांत सुखांत सी पुरजोर निद्रा। धरती हो या गगन हो हर ओर निद्रा।।   विरह निद्रा मिलन निद्रा सृष्टि निद्रा प्रलय निद्रा, गद्य निद्रा पद्य निद्रा पृथक निद्रा विलय निद्रा, आलसी को दिखती है चहुंओर निद्रा।।धरती०   सुख भी सोवे दुख भी सोवै सोना जग का सार है, सोना ही तो…

  • है ये मिट्टी की काया | Mitti ki Kaya

    है ये मिट्टी की काया! ( Hai ye mitti ki kaya )    मैंने खुद को तपा करके, जीवन को सजाया है। था कर्म मेरा अच्छा, तब जनम ये पाया है। कुदरत के आंगन में, बड़े मजे से खेला है। ये बीत गया जीवन, अब जाने की बेला है। पुरुषार्थ किया हमने, अब मोक्ष को…

  • जो अम्बेडकर को पढ़ेगा

    जो अम्बेडकर को पढ़ेगा   पूरी ईमानदारी से- जो गाँधी और मार्टिन को पढ़ेगा, वो सत्य-अहिंसा का मार्ग चुनेगा; जो भगत और चे को पढ़ेगा वह निश्चित ही क्रांति करेगा; जो लोहिया व लेनिन को पढ़ेगा वो समाजवाद की दुनिया रचेगा; जो सावित्रीबाई-टरेसा को पढ़ेगा वो शिक्षा-सेवा का पथ चुनेगा; जो सुकरात-पेरियार को पढ़ेगा, वह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *