Dupahari Jeth ki

दुपहरी जेठ की | Dupahari Jeth ki

दुपहरी जेठ की

( Dupahari Jeth ki ) 

 

जेठ की दुपहरी नंगे पांव चलती है,
जड़ हो चेतन सभी को ये खलती है।

सूख जाता है तब नदियों का पानी,
गरम -गरम लू चहुँ ओर चलती है।

बेचारे परिन्दे बुझायें प्यास कहाँ,
तवे की तरह धरती खूब तपती है।

झुलस जाता है कलियों का चेहरा,
ठंडी हवा के लिए वो तरसती हैं।

रेत के बवंडर रोज-रोज हैं उठते,
मुसाफिरों की मुसीबत और बढ़ती है।

टप -टप चूता है पसीना बदन से,
तब घड़ी -घड़ी प्यास खूब लगती है।

नीबू, शरबत, पन्ना लगता है अच्छा,
सूरज की चक्षु से अग्नि दहकती है।

तापमान गर्मी का बढ़ता है इतना,
घर की छत, क्या दिशाएँ भी जलती हैं।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

गंगा का बनारस भाग-३ | Banaras

Similar Posts

  • आ चले लौटकर फिर उसी गांव में | Poem in Hindi on Gaon

    आ चले लौटकर फिर उसी गांव में ( Aa chale lautkar phir usi gaon mein )    आ चले लौटकर फिर उसी गांव में। हरेभरे खेत पीपल की ठंडी छांव में। बुजुर्गों की चौपालें लगती हो जहां। झुमते गाते मस्ताने नाचे देखो वहां। लोग कर ले गुजारा एक ही ठांव में। आ चले लौटकर फिर…

  • दहलीज | Dahleez kavita

    दहलीज ( Dahleez )   दहलीज वो सीमा रेखा मर्यादाएं जिंदा रहती है आन बान और शान की सदा कहानी कहती है   घर की दहलीज से बेटी जब ससुराल को जाती है आंगन की मीठी यादें रह रहकर याद सताती है   दहलीज समेटे रखती है आदर्शों को संस्कारों को रिश्तो की नाजुक डोर…

  • उरी विजय की गूंज

    उरी विजय की गूंज जंगलों में गूंजे थे धमाके,भारत की सेना ने किया था हमला,नियति की दिशा बदल दी थी,सर्जिकल स्ट्राइक का था ऐलान। शेर की तरह ललकारते हुए,हमने दुश्मन को घेरा था,उरी की धरती पर निशान छोड़ा,शौर्य का इतिहास फिर से लिखा था। हमारे दिलों में जज्बा था,आत्मविश्वास से भरे थे हम,किसी भी चुनौती…

  • स्त्री मन सदा कुंवारा

    स्त्री मन सदा कुंवारा कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर अनंत मंगल धार । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, धैर्य संघर्ष जीवन सार । सृजन अठखेलियों संग, अनामिक अविरल धारा । स्त्री मन सदा कुंवारा ।। अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि पटल, स्नेहगार दया उद्गम स्थल । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि सजल । आत्मसात नित्य यथार्थ बिंदु,…

  • मेरा अस्तित्व | Kavita Mera Astitva

    मेरा अस्तित्व ( Mera Astitva ) क्या मेरे अस्तित्व के कोई मायने रहेंगे ? अगर मैं उतार भी दूं चेहरे पर से चेहरा मेरे स्वयं का अस्तित्व ही पिघल जायेगा और—- मैं अनाम हो जाऊँगी तेज झंझावतों में उठे धूलकणों की तरह हो चुका होगा जर्जर मेरा अंग-प्रत्यंग मेरा वर्ण धीमा हो जायेगा चेहरा, चेहरा…

  • लड्डू गोपाल | Laddu Gopal

    लड्डू गोपाल ( Laddu Gopal )    ऐसी लागी नजर तुझे ओ लड्डू गोपाल सांवरे हो गए तेरे गोरे गाल लाल लाल यह काली घटाओं लट, घुंघराले तेरे बाल काली कमली वाले ने जैसे किया कमाल! तेरी तिरछी नजरिया लगे फिर भी प्यारी , तेरी टेढ़ी कमरिया पर सजे मुरली न्यारी ।। ऐसी लागी नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *