Vriksh Dhara ke Mool

वृक्ष धरा के मूल | Vriksh Dhara ke Mool

वृक्ष धरा के मूल

( Vriksh dhara ke mool ) 

पर्यावरण संरक्षण पर कविता 

वृक्ष धरा के मूल, भूल से इनको काटो ना
नदी तालाब और पूल, भूल से इनको पाटो ना।।

वृक्षों से हमें फल मिलता है
एक सुनहरा कल मिलता है
पेड़ रुख बन बाग तड़ाग
सब धरती के फूल ,भूल से इनको काटो ना ।।

इनकी करो सदा रखवाली
धरती पर तब आए हरियाली
हरी भरी तब वसुधा शोभित
जीवन के अनुकूल, भूल से इनको काटो ना।।

जीव जंतु पशु पक्षी सारे
वसुधा पर परिवार हमारे
एक दूसरे पर सब निर्भर
इनको करो कबूल, भूल से इनको बांटो ना ।।

चारों तरफ प्रकृति का घेरा
यही रात और यही सवेरा
यही प्रकृति का प्राण आधार
नहीं तो केवल धूल, भूल से इनको बांटो ना।।

 

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

मोहब्बत क्यों जलाते हो | Mohabbat kyon Jalate ho

 

Similar Posts

  • सीख लिया है | Kavita

    सीख लिया है ( Seekh liya hai )   जिसने जितने दुःख दिये हैं मुझे आकर वे अपने अपने ले जाएं अब कोई ठिकाना नहीं है मेरे पास तुम्हारे दिए हुए दुःखों के लिए…   जो मेरे हिस्से आए हैं वे रख लिए हैं अपने पास उन्हीं को लगा कर सीने से जीवन गुजार दूँगा…

  • मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

    मुझे संभालो  ( Mujhe Sambhalo )   मुझे संभालो न मेरे दोस्त अमानत की तरह पडा़ रहने दो मुझे यहाँ आफत की तरह इस कदर सबके सीने में उतर जाउंगा मैं की छोड़ न पाओगे मुझे आदत की तरह|| याद रखो मुझे तुम एक कहावत की तरह छोड़ना नहीं कभी मुझे बगावत की तरह यूँ मुसाफ़िर…

  • शेर की चार लाइनें | Hindi poems

    शेर की चार लाइनें   1 मोहब्बत में मिलावट, थोड़ी सी कर ली है कुछ ऐसे। नमक का स्वाद लेकर के, मिठाई बन गयी जैसे। थोड़ा खट्टा है थोड़ा चटपटा सा, लग रहा है ऐसे, कि मानो चाय के कुल्लढ मे काफी, पी लिया जैसे।   2 शुरू करने से पहले सारी बातें साफ कर…

  • घर होना चाहिए | Pome in Hindi on Ghar

    घर होना चाहिए! ( Ghar hona chahiye )    घर चाँदी का हो या माटी का, घर होना चाहिए, परिंदा जमीं पे रहे या आसमां,पर होना चाहिए। जिन्दगी जहाँ नहीं मुस्काती वो बेचारे क्या करें? वहाँ भी मुंबई के जैसा शहर होना चाहिए। दुनिया है फानी सिर्फ पैसे के पीछे मत भागो, करो कुछ देश…

  • यकीन | Yakeen kavita

     यकीन  ( Yakeen )   ये मुझ पर सब का”यकीन”है || 1.नौ महीने कोख मे, मुझे पाला पोसा-मात ने | जन्म दिया पीडा सही, और दूध पिलाया मात ने | बचपन की अठखेलियां, गीला-सूखा सहती रही | आँख का उसके तारा हुँ, पूरे यकीन से कहती रही | ये मुझ पर मेरे माँ का “यकीन”है…

  • वह पानी बेचता है | Kavita Wah Pani Bechta Hai

    वह पानी बेचता है ( Wah Pani Bechta Hai )   इस बचपन में वह बेचता है पानी ट्रेन में, बस में, धूप में, फुटपाथ पर । वह बेचता है पानी- एक रुपये के पोली बैग से लेकर पन्द्रह-बीस रुपये की बोतल में, अपनी जिंदगी के सुनहले सपने संजोए सजल आंसू वर्षाए ! ‘ जल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *