Paryavaran ki Vyatha

पर्यावरण की व्यथा | Paryavaran ki Vyatha

पर्यावरण की व्यथा

( Paryavaran ki vyatha )

 

बहुत दुखी हैं आज प्रकृति।
सबसे अपनी व्यथा कहती,
कोई सुने इसकी गुहार,
बंद करें इसका संहार।
पल पल पीड़ा को सहती,
बहुत दुखी हैं आज प्रकृति।

अपनी जरुरत की खातिर,
क्युॅ॑ चलाते धार हथियार।
इसे भी तो कष्ट होता,
कभी समझें इसका प्यार।
सभी को सुख शांति देती,
बहुत दुखी है आज प्रकृति।

मनमानी अपनी ही करते,
चौखट खिड़की द्वार बनाते।
जब देखो तब काट वृक्षों को,
ईंधन में भी इसे जलाते।
यह दुख की आग में जलती,
बहुत दुखी हैं आज प्रकृति।

क्या माॅ॑गती है तुमसे जो,
प्रकृति को तुम इतना सताते।
इसी से मिलती ऑक्सीजन,
फिर क्यों कर आरी चलाते।
यह तो सबको जीवन देती,
बहुत दुखी हैं आज प्रकृति।

वृक्ष हीन अगर धरा हुई तो,
जाने कितनी आफ़त आये।
हाथ पर हाथ रख बैठ मनुज,
जीवन में बहुत पछताए।
कटे वृक्ष प्राण वायु कम होती,
बहुत दुखी हैं आज प्रकृति।

इक दिन पर्यावरण न मनाऍं,
बात छोटी सी समझ जाऍं।
प्रकृति का है निवेदन सबसे,
वृक्ष काट के इसे न सताए।
यह सब पर ही निर्भर रहती
बहुत दुखी हैं आज प्रकृति।

नित-नित एक लगाकर पौधा,
वसुंधरा को सुख पहुॅ॑चाऍं
प्रकृति संग सुखी हो मानव,
पर्यावरण सुरक्षित हो जाए।
मन की बात सभी से कहती,
बहुत दुखी हैं आज प्रकृति।

 

कवयित्री: दीपिका दीप रुखमांगद
जिला बैतूल
( मध्यप्रदेश )

यह भी पढ़ें : 

Kavita main Faqeer | मैं फ़कीर वो बादशाह

Similar Posts

  • प्रकृति की सीख | Poem prakriti ki seekh

    प्रकृति की सीख ( Prakriti ki seekh )   बदलना प्रकृति की फितरत फिर क्यों इंसान हिस्सेदार हैं। प्रकृति के बदलने में कहीं ना कहीं इंसान भी बराबर जिम्मेदार हैं।   जैसे तप और छाया देना प्रकृति का काम हैं। वैसे ही कभी खुशी कभी गम, जिंदगी का नाम हैं।   कभी कबार पूछता, आसमां…

  • समान नागरिक संहिता | Saman nagrik sanhita par kavita

    समान नागरिक संहिता! ( Saman nagrik sanhita )    देर -सबेर सरकार यूनिफार्म सिविल कोड लानेवाली है, क़ानून की नजर में हमें समान सूत्र में बाँधनेवाली है। शादी,तलाक,एडॉप्शन,विरासत के लिए होगा समान क़ानून, जमीन -जायदाद के बँटवारे में वही राह दिखानेवाली है।   अलग -अलग क़ानून से देखो न्यायपालिका पर है बोझ पड़ता, इस नये…

  • मेरा वतन है जग से न्यारा

    मेरा वतन है जग से न्यारा मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।। गंगा, पर्वत झरने, उपवन, हर लेते ये बरबस ही मन, राजा हो या फिर वनवासी, अलग अलग है भाषा भाषी, सूरज चाँद सितारे मिलकर, होने देते कभी भी तम नहीं।। मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं…

  • तुम्हे रुलाने आया हूँ | Marmik kavita

     तुम्हे रुलाने आया हूँ  ( Tumhe rulane aya hun )   हंसने वालो सुनो जरा तुम तुम्हे रुलाने आया हूँ। अश्कों की बरसातों मे आज तुम्हे नहलाने आया हूँ।। जिसको सुनकर झुम उठो तुम ऐसा न संगीत मेरा। अन्तर्मन तक कांप उठेगा दर्द भरा सुन गीत मेरा।। न चाहिये कोई ताली मुझको न अभिनंदन चाहता…

  • परख | Kavita Parakh

    परख ( Parakh )   न था आज कल से जुदा न होगा आज कल से होती नही स्थिरता जल में कभी हो रही नित हलचल से जुड़ा है धागा समय से घटनाएं हैं मनके जैसी हर मनके का है मूल्य अपना जीवन में हर एक सांस जैसी हर लम्हे दे जाते हैं कुछ हर…

  • नगर सेठ रामदेव बाबा | Baba Ramdev Pir

    नगर सेठ रामदेव बाबा ( Nagar Seth Ramdev Baba )    धरा नवलगढ़ शहर प्यारा बाबा रामसापीर हमारा। नगर सेठ रामदेव बाबा तेरे दर पे लगता भंडारा। लीलो घोड़ो धवल ध्वजा मंदिर बाबा आलीशान। दूर-दूर से आवे जातरी भक्त करते तेरा गुणगान। भादवा सुदी दशमी मेला झूला लगे सजे बाजार। दीप ज्योति जगे उजियारा भरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *