Yoga

योग | Yoga Diwas

योग !

( Yoga ) 

( विश्व योग दिवस विशेष )

 

खिला -खिला रहता है जीवन,
जो भी योग अपनाता।
छिपी हैं योग में अनंत शक्तियाँ,
पर विरला इसे जगाता।

प्राणायाम के माध्यम से हम,
अपना विश्वास बढ़ाएँ ।
अनुलोम-विलोम,कपालभाती से,
जीवन दीर्घायु बनाएँ।

चुस्ती-फुर्ती रहती दिनभर,
मन प्रसन्न भी रहता।
बुद्धि-विवेक बढ़ता है निशिदिन,
अवसाद नहीं फिर टिकता।

फूलता-पचकता नहीं पेट तब,
कहीं विकार नजर न आता।
वैद्य-हकीम की क्या जरुरत,
चार-चाँद लग जाता।

अब बदलो सूरत जहां -देश की,
ये अनमोल है थाती।
जिसके संग में योग रहेगा,
मस्त जलेगी जीवन -बाती।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

महकेगा आंगन | Mahkega Aangan

Similar Posts

  • हनुमान जयन्ती

    हनुमान जयन्ती शांति,गीत,श्रद्धा,समर्पणआदि गरिमामय जीवनऔर व्यक्तित्व सेधर्म का सुंदर समन्वयज्ञान सागर लहराने वालेआनंद के लोक में ले जाने वालेक़लम के कृति रत्न समुद्दभूतहनुमान जी को मेरा भावोंसे वंदन -अभिनंदन !शत- शत नमन ! प्रणाम !जो ज्ञाता है वहस्वयं अज्ञात है ।अज्ञात को ज्ञात करनेका प्रयत्न होना चाहिएविभिन्न माध्यमों के द्वाराक्योंकि आत्मा को भी अपनासही से…

  • प्रदीप छाजेड़ जी की रचनायें

    ध्यान (Meditation) की शक्ति भारतीय संस्कृति का दर्शन कहता है कि जीवन का सार अपने भीतर की सच्चाई को खोजना है । वह इसके लिए हमको दैनिक कार्यक्रम को भी उस ओर मोड़ना जरूरी है । आज हर कोई बाहर की दुनिया को आकर्षक बनाने में लगा है । वह तन से लेकर सदन सभी…

  • जागल बिहारी : निकलल नेताजी के होशियारी

    जागल बिहारी : निकलल नेताजी के होशियारी *********** बिहार के जनता- भूल गईल बा मंदिर मस्जिद, आ भूल गईल बा जाति मजहब; भैया हो ! अबकी चुनाव में- बिहारी कइले बा गजब! जनता के मांग अबकी नेता के नइखे पचत, जेने जाईं ओन्ने बेरोजगार बाड़े पूछत। कहां बा# रोजगार? हे सरकार! वोटवा लेवे खातिर बानी…

  • करवा चौथ व्रत | Karwa Chauth Vrat

    करवा चौथ व्रत ( Karwa Chauth Vrat )   कार्तिक मास की चतुर्थी का दिन है शुभ आया, सब सुहागिनों देखे इस दिन चांद में पति की छाया। करवाचौथ के व्रत में जो भी करवा मां का पूजन करे, अमर सुहाग रहे उसका पति नित नव उन्नति करे। करक चतुर्थी का यह दिन कहलाता है…

  • झूले पड़ गए सावन के | Jhule pad gaye sawan ke

    झूले पड़ गए सावन के ( Jhule pad gaye sawan ke )   आजा साजन आजा साजन झूले पड़ गये सावन के उमड़ घुमड़ बदरिया छाई बूंदे बरसे मोती बनके   इठलाती बलखाती सी नदियां लहर लहर लहराये सुरभीत बाग बगीचे महके तन मन सारा हरसाये   हरियाली से भरी वादियां फूल खिले मनभावन से…

  • Kavita | नारी व्यथा

    नारी व्यथा ( Nari Vyatha )   मेरे हिस्से की धूप तब खिली ना थी मैं भोर बेला से व्यवस्था में उलझी थी हर दिन सुनती एक जुमला जुरूरी सा ‘कुछ करती क्यूं नहीं तुम’ कभी सब के लिए   फुलके गर्म नरम की वेदी पर कसे जाते शीशु देखभाल को भी वक्त दिये जाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *