Farishta

मैं कोई फरिश्ता नहीं | Farishta

मैं कोई फरिश्ता नहीं!

( Main koi farishta nahi )

 

इतना काफी है जमाने को बताने के लिए,
आजकल आती नहीं हमको रुलाने के लिए।
कहानी तैरती है उसके दिल की झीलों में,
उतरती दरिया नहीं बेसुध नहाने के लिए।

हुस्न की गागर वो चलने पे छलकती ही है,
बढ़ती बेताबियाँ हमको जलाने के लिए।
कौन उठाएगा बोझ उसकी अदाओं का रोज,
उलझी गुत्थी वो आती नहीं सुलझाने के लिए।

उसकी मासूम आँखों में है शरारत इतनी,
नहीं आती है चौबारे आँख लड़ाने के लिए।
नींद आती नहीं साँसों का कफ़न ओढ़ा हूँ,
राह दिखती नहीं है उसको मनाने के लिए।

पहचान लूँगा मैं उसे उसके खुशबुओं से,
आजकल आती नहीं वो ज़ख्म दिखाने के लिए।
उड़ रही है बात मेरी सारी गली-कूचों में,
मैं कोई फरिश्ता नहीं आओ उठाने के लिए।

मेरा दिल लुट चुका, हार चुका दुनियावालों,
लगता है आँसू नहीं बचेंगे बहाने के लिए।
भरी बहार में मैं खिला हूँ एक फूल की तरह,
क्या मेरे नसीब में ये लिखा है मुरझाने के लिए।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

योग | Yoga Diwas

Similar Posts

  • हवा का झोंका | Jhonka Hawa ka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   काश कोई हवा का झोका, उसे छूकर आता। उसकी खुशबू को खुद को समेटे, मैं महसूस कर पाता उसको, इन हवाओं में । मैं एक बार फ़िर, खो जाता, उसकी यादों की रंगीन फिजाओं में। मेरी आंखों के सामने छा जाता , उसका किसी हवा के…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita | Hindi Poem- भाग्य

    भाग्य ( Bhagya )   एक  डाली  टूट  कर,  गिर  के  जँमी पे आ गयी। अपनों से कटते ही, दुनिया की नजर में आ गयी।   बचना  है  उसको, बचाना  है  यहाँ  अस्तित्व को, द्वंद   में   ऐसी  पडी,  घनघोर  विपदा  आ  गयी।   किसको अपना मानती, सन्देह किस पर वो करे। इससे  थी अन्जान  अब,…

  • बिमल तिवारी की कविताएं | Bimal Tiwari Poetry

    फिर मिलेंगे झंझटें तमाम आ के चली गईहोना था बदनाम हो के चली गईजीवन में वसंत इतने देख लिए,कीकई सुहानी शाम आ के चली गई, हर सुबह एक ख्वाब में ही बीत गईकुछ करने की ख्याल में ही बीत गईक्या खोया क्या पाया अब तक मैंनेसमय इसी सवाल में ही बीत गई, जीवन आ के…

  • नया साल आया है

    नया साल आया है स्वर्णिम आभा छाई है नए सपने लाई हैउत्साह का किरण जल रहा है नवीन सपने लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर जो रीति गई वह बीत गईअब क्या पछताना उनको लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर दुख की काली अधियारी थी जोवह अब बीत चुकी हैसुख की नव पुष्पित…

  • रक्तदान महादान | Poem in Hindi on Raktdan

    रक्तदान महादान ( Raktdan mahadan )   आज सभी लोग करों रक्त का दान, इससे बड़ा नही कोई भी महा दान। आज बचावोगे आप कोई भी जान, कल वो बचाएगा तुम्हारी भी जान।। एक-एक करके ही बनता है अनेंक, ये रक्त दान करना होता बहुत नेक। चाहें हारी बीमारी दुःख व तकलीफ, सड़क हादसा चाहे…

  • मुश्किल है | Mushkil Hai

    मुश्किल है ( Mushkil hai )    मुश्किल है समझना किसी को मीठी बोली की मुस्कान मे भी उलझनें हैं जलेबी की तरह सीधी तनी हुई रस्सियां भी गुजरी हैं कई घुमावदार रास्तों से कई गांठें पेवस्त हैं हृदय में सहज कोई नही सरल कोई नही चेहरे पर चेहरे की परतें हैं जमी हुई शराफत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *