Banna hai Mujhe Sainik

बनना है मुझे सैनिक | Banna hai Mujhe Sainik

बनना है मुझे सैनिक!

( Banna hai mujhe sainik ) 

 

बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा,
सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा।

प्यारा है वतन मेरा, प्यारा है चमन मेरा,
मैं कूच करूँ पहले नभ-थल को नमन मेरा।
गर जंग हुई लाजिम श्मशान बना दूँगा,
सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा,
बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा।

जम जाए लहू मेरा, बह जाए लहू मेरा,
रग -रग में भरा माते! है गर्म लहू तेरा।
घुसपैठ किया कोई भूगोल बदल दूँगा,
सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा,
बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा।

बारूद को ज्यों कोई केसर में बोयेगा,
चुन-चुनकर मारूँगा अर्थी बन जाएगा।
फेंके थे भगत जो बम धारा वो बहा दूँगा,
सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा,
बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

कोई पेड़ प्यासा न मरे | Koi ped pyasa na mare

Similar Posts

  • पूर्ण विराम अंत नहीं | Kavita Purn Viram

    पूर्ण विराम अंत नहीं ( Purn Viram Ant Nahi )   पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है सकारात्मक सोच प्रशस्त, नवल धवल अनुपम पथ । असफलता अधिगम बिंदु, आरूढ़ उत्साह उमंग रथ । आलोचनाएं नित प्रेरणास्पद, श्रम साधना उत्तर धात है । पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है ।।…

  • आओ जी लें प्रेम से कुछ पल

    आओ ,जी लें प्रेम से कुछ पल अंतस्थ वृद्धन अंतराल , निर्मित मौन कारा । व्याकुल भाव सरिता, प्रकट सघन अंधियारा । पहल कर मृदु संप्रेषण, हिय भाव दें रूप सकल । आओ, जी लें प्रेम से कुछ पल ।। भीगा अंतर्मन संकेतन, जीवन पथ रिक्ति भाव। अस्ताचल स्वप्न माला, धूप विलोपन छांव । अब…

  • जीवन की आधारशिला | Poem jeevan ki aadharshila

    जीवन की आधारशिला ( Jeevan ki aadharshila )     सत्य सादगी सदाचार है जीवन की आधारशिला। सद्भाव प्रेम से खिलता हमको प्यारा चमन मिला।   पावन पुनीत संस्कार ही संस्कृति सिरमौर बने। सत्य शील आचरणों में मानवता के जो गहने।   जब दिलों में प्रेम बरसता चेहरों पर मुस्काने हो। राष्ट्रप्रेम की अलख जगाते…

  • निर्मल कुमार दे की कविताएं | Nirmal Kumar Dey Poetry

    रिटायरमेंट जिंदगी के सफ़र मेंकई पड़ाव आते हैंबचपन जवानी औेर बुढ़ापासबको मालूम है।एक पड़ाव है रिटायरमेंटउसकी चर्चा हम कहाँ करते है?साठ के बाद बाकी सालहम यूहीं क्यों जाने दें?अपनी ऊर्जा,अपनी ताकतक्यों हम बर्बाद करें?मन में रख विश्वाससही चिंतन के साथऐसा कुछ काम करेंखुद को मिले संतुष्टिदूसरों को भी लाभ मिले। सरस सावन वसुधा अब सरस…

  • सुनो/देखो | Suno

    सुनो/देखो ( Suno/ Dekho)    तुम्हारी याद नहीं ! लगता है ,खंजर आ रही है और मुझे कत्ल कर रहो है कत्ल कर मुझे जिन्दा और व्याकुल लाश बना रही है ये हमारे बीच की दूरी मेरे मौत की वजह बन रही है वो व्याकुलता और वो तड़प, बताओ तुम्हे ये कैसे दिखाएं करीब आओ…

  • गणेश स्तुति | Ganesh Stuti

    गणेश स्तुति ( Ganesh Stuti )   कवि जन की कलम हो तेजस्वी कुछ ज्ञान प्रकाश दो गणपति जी निज सेवक जान अनुग्रह का वरदान दो मेरे गणपति जी हम सबके नाव खेवैया हो तुम पालक सृष्टि रचैया हो हो मातु पिता गुरु स्वामी तुम कण- कण में तुम्हीं बसैया हो संताप कष्ट हो या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *