Ghar ka Vaidya

अपनें घर का वैद्य | Ghar ka Vaidya

अपनें घर का वैद्य

( Apne ghar ka vaidya )

 

इन घरेलू नुस्खों को सब लोग आजमाकर देखना,
अपने अपने घर का वैद्य आप ख़ुद ही बन जाना।
हालात चाहें कैसे भी हो न बीमारियों से घबाराना,
सवेरे जल्दी-उठकर हल्के व्यायाम ज़रुर करना।।

खाॅंसी में काली-मिर्च और शहद मिलाकर चाटना,
जलने पर मैथीदानें का यह लेप पीसकर लगाना।
धूम्रपान छुड़ाने हेतु सौंप घी में सेक कर खिलाना,
उल्टी है तो लौंग-उबालकर पानी जिसे पिलाना।।

पेट के दर्द में अजवाइन-नमक मिलाकर के पीना,
अगर‌ बुखार पुराना है तो ये जीरा गुड़ संग खाना।
मोच आने पे गर्म पानी में नमक डालकर पी लेना,
जोड़ों के दर्द में अदरक रस गर्म कर-के लगाना।।

मूत्र-जलन में छोटी-इलायची चूर्ण पानी संग लेना,
चक्कर आनें पर सौंप में चीनी-डालकर ये खाना।
कब्ज़ दूर करने के लिए हरड़ खाकर दूध पी लेना,
माता निकलने पे लौंग चूर्ण शहद के संग खाना।।

अगर निमोनिया है तो हींग पानी में घोलकर लेना,
हिचकी रोग में अदरक डली मुॅंह में लेकर चूसना।
मौसम परिवर्तन में काली-मिर्च सब्जियों में खाना,
तोतलापन में दाल चीनी चबाकर के तुम चूसना।।

अगर सेहतमंद रहना है तो हॅंसते ज़रुर तुम रहना,
अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर रखना।
हॅंसने से होती है अंदरुनी हिस्से-पुर्जों की कसरत,
हॅंसकर ही हाई-बीपी डायबीटिज कंट्रोल करना।।

इन सबका ध्यान रखना क्यों कि पेट है ये अपना,
थोड़ा कम खा लेना लेकिन पेट को बढ़ने न देना।
इन होटल-ढाबों का खाना कोई कभी नही खाना,
क्यों कि नक़ली सामान है मिलावट का जमाना।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • पिता | Poem on pita

    पिता ( Pita )   पिता एक चट्टान होता हैl पिता का साया जब होता हैl बेटा चैन की नींद सोता हैl पिता बच्चों के सपनों को अपनी आंखों में संजोता हैl गंभीर रहता है मगर भावनाओं से भरा होता हैl ख्वाहिशों की फेहरिस्त को पूरा कर ही सोता हैl बेटी की विदाई पर पिता…

  • एक रोटी | Ek Roti

    एक रोटी ( Ek Roti )   एक रोटी जो कल शाम की रोटीदान में रखी थी जो गली से कुत्ता आया रोटीदान को तोड़ रोटी उठा ले गया अब इंतजार है रोटी कहां से पैदा करें घर में दो चीज़ है एक मैं और एक रोटीदान मेरे बच्चों की निगाह उस कुत्ते की तरफ…

  • शुक्र है | Shukar hai

    शुक्र है ( Shukar hai )    बेशक,लगी है आग कस्बे और मुहल्ले मे लेकिन,खुदा का शुक्र है आग हमारे घर से अभी दूर है…. बांध रखे हैं संविधान के बांध हमने खड़े कर दिए हैं सैनिकों के जंगल सुरक्षा कर्मियों की नहरें हैं आग तो बुझ जायेगी उनसे ही खुदा का शुक्र है आग…

  • भुजंग भूषण कैलाशपति | Mahakal Kavita

    भुजंग भूषण कैलाशपति ( Bhujang Bhushan Kailashpati )    तेरे दर पर शीश नवाता बाबा तेरे मंदिर जाता हूं लोटा भर के जल चढ़ाऊं अर्पण करने आता हूं तेरा नाम जपूं निशदिन बाबा तेरा ध्यान लगाता हूं मंझधार में डूबी नैया शिव दिल का हाल सुनाता हूं हे कैलाशी तू अविनाशी शिव नीलकंठ महादेव डमरू…

  • अपनी गलती पर अंधभक्त | Andhbhakti par Kavita

    अपनी गलती पर अंधभक्त ( Apni Galti Par Andhbhakt )   सारे ख़ामोश हो जाते हैं, ढ़ूंढ़ने पर भी नजर नहीं आते हैं। बोलती हो जाती है बंद, आंखें कर लेते हैं अंध। सिर झुकाते हैं, मंद मंद मुस्कुराते हैं; दांत नहीं दिखाते हैं! पहले भी ऐसा होता था… कह चिल्लाते हैं। अब तकलीफ क्यों…

  • चाँद का दीदार | Karva chauth ki kavita

    चाँद का दीदार! ( Chaand ka deedar )   बाँहों में बीते उनके सारी उमर ये खंजन की जैसी नहीं हटती नजर ये। जिधर देखती हूँ बहार ही बहार है पति मेरे जीवन का देखो आधार है।   सोलह श्रृंगार करती नित्य उनके लिए मैं आज करवा की व्रत हूँ ये उनके लिए मैं। वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *