बस मुझे है याद तेरी बेवफ़ाई
बस मुझे है याद तेरी बेवफ़ाई
कर गयी बर्बाद तेरी बेवफ़ाई
कर गयी है बेवफ़ा सारे जहां से
हमको तेरे बाद तेरी बेवफ़ाई
उम्रभर जख्मे जिगर ये भर न पायें
करती है फरियाद तेरी बेवफ़ाई
शे’र हैं आहों भरे मेरे लबों पर
कह रही इरशाद तेरी बेवफ़ाई
आँखें, चेहरा ,धड़कनें ,दिल और ये घर
हर जगह आबाद तेरी बेवफ़ाई
अश्क हैं आँखों में अब तो बस ‘ अहद’ की
कर गयी नाशाद तेरी बेवफ़ाई !
?

लेखक :– अमित ‘अहद’
गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129
ये चक्कर नया-नया है | Amit Ahad Ki Shayari
Leave a Reply