Apne Hak ko Jane

अपने हक को जाने | Apne Hak ko Jane

अपने हक को जाने

( Apne hak ko jane ) 

वह मां थी दो बेटो की
बुढ़ापे में ढूंढते ढूंढते
पास मेरे वो आई थी
बिना पूछे ही बयां करती
आंखें छल छला आई थी l

खुद के घर में खुद रहने को
अधिकार मांगने आई थी l
शब्दों के तीखे वाणों से
छलनी होकर आई थी l

पति गुजर गए थे प्यारे
छोड़ गए थे वेसहारे l
दो वक्त की रोटी के लाले
मिला दान में वो ही खाले l

जिन्हें खिलाया गोद में
बन बैठे थे दुश्मन सारे l
अपशब्दों की बौछार से
मर रही थी बिन मारे l

दूध पिलाया बड़ा किया
वही उसे अब धुत्कारे l
रही मालकिन जिस घर की
छीन लिए हक उसके सारेl

सुधरेंगे न रो कर हालत
माता अधिकारों को जाने l
अपनी संपत्ति के हक को
वह जाने और पहचाने l

करे जो सेवा उसे ही देना
मुट्ठी अपनी बंद ही रखना l

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

हिंदुस्तान महान है | Hindustan Mahan hai

Similar Posts

  • Holi Kavita | होली के त्यौहार पर कविता

    होली ( Holi )   रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार है होली फागुन का सजीला सिंगार है होली बेरंग ज़िंदगी में फिर लाई बहार है होली प्राणियों में बसा सच्चा प्यार है होली । रंग-बिरंगे रंगों का त्यौहार है होली ।।   बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली राधा-कृष्ण के प्रेम का अमर…

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • होकर उल्लू पर सवार

    होकर उल्लू पर सवार होकर उल्लू पर सवार ,चली लक्ष्मी हर घर-द्वार। यश, धन की करने बरसात,अनिल मंद स्वर गाए मल्हार । सोने का रथ,रजत पालकी,रथ पर हुए कुबेर सवार । ऋद्धि-सिद्धि व बुद्धि प्रदाता ,संग गणेश हैं , दीप आधार। मन भावन प्रिय लगे सुरुचिकर,दीपावली, धनतेरस त्यौहार। जीवन में शुभ-लाभ है छाया ,दीप जले…

  • मैं फक्र से कहता है | Main Phakr se Kahata hai

    मैं फक्र से कहता है ( Main phakr se kahata hai )    मेरे पास भी दोस्त है, अंधेरी रातो मे खड़ा मेरा प्यार है, मुझे रोशनी देता वह चाँद है ।। हाँ मै चाँदनी नहीं, मैं तो फूल ह जिसे पाने उसने काटो से रिश्ता जोड़ा है । मेरे पास दोस्तों की महफिल नही…

  • पानी | Pani Par Kavita

    पानी! ( Pani )  समुद्र की आँख से छलका पानी, घटा टूटकर बरसा पानी। बढ़ा नदी में प्रदूषण ऐसा, फूट-फूटकर रोया पानी। मानों तो गंगा जल है पानी, नहीं मानों तो बहता पानी। पत्थर,पहाड़,पानी की संतानें, जनम सभी को देता पानी। आदमी है बुलबुला पानी का, सबका बोझ उठाता पानी। बनकर गुच्छा बूँद का देखो,…

  • अन्नदाता की पुकार

    अन्नदाता की पुकार ******** हम अन्नदाता है साहब चलते हैं सदा सत्य की राह पर  करते है कड़ी  मेहनत चाहे कड़ी धूप य हो बारिश घनघोर कोहरा या हो कड़ाके की सर्दी दिन हो या काली रात खेतों में लगाता हूं रात भर पानी तब कहीं जाकर उगाता हूं अन्न सोता नहीं चैन की नींद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *