भारत चाँद पर है | Bharat Chand par Hai

भारत चाँद पर है

( Bharat chand par hai )

 

शान भारत की तिरंगा चाँद पर है
देखिये लोगों आज भारत चाँद पर है

खून से अपने सींचा है देश को ही
की भगत बिस्मिल का वतन चाँद पर है

जोश दिल में है भरा भारत वासी के
चंद्र शेखर का ही भारत चाँद पर है

दुश्मनों पर ही करेगा फ़तह अपनी
की खड़ा ए लोगों भारत चाँद पर है

देखते होंगे बापू जी चाँद पर ही
आज तो हिन्दोस्तां ही चाँद पर है

दुश्मनों को धूल जिसने ही चटायी
राज़ गुरु का देश आया चाँद पर है

देख अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का भारत
झंडा लेकर आज आया चाँद पर है

गर्व है आज़म मुझे भारत में जन्मा हूँ
की दिखाये आज भारत चाँद पर है

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

देश में | Desh Mein


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *