चंद्रयान से | Chandrayaan se

चंद्रयान से

( Chandrayaan se ) 

 

आसान मस्अला ये हुआ चंद्रयान से
अब गुफ़्तगू करेगी ज़मीं आसमान से

भारत के वासियों ने बड़ा काम कर दिया
आने लगीं बधाइयां सारे जहान से

जाकर के सीधा अपने निशाने पर ही लगा
छोड़ा गया था तीर ही ऐसा कमान से

इस दर्जा कामयाबी मिली अपने देश को
ख़ुशियाँ छलक रही हैं सभी के बयान से

साग़र कमाल इसरो के हर आदमी का है
भारत खड़ा है आज नयी आनबान से

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

बेहुनर से लोग | Behunar se Log


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *