Sab Kuch Theek hai

सब कुछ ठीक है | Sab Kuch Theek hai

सब कुछ ठीक है

( Sab kuch theek hai ) 

 

वो रूठा सौ दफा सौ बार की हैं मिन्नतें उसकीं
मगर ये दिल भरा इस बार सब कुछ ठीक है लेकिन।

लगी जो चोट दिल पर जख़्म जो उसने दिया मुझको
रहा अब तक हरा इस बार सब-कुछ ठीक है लेकिन।

किया दिल को कड़ा लेकिन बिछड़ने के तसव्वुर से
बहुत ये दिल डरा इस बार सब कुछ ठीक है लेकिन।

हमेशा की तरह रक्खा न उसने पास वादों का
वो बातों से फिरा इस बार सब-कुछ ठीक है लेकिन।

परखने जब चली उतरा नहीं मेरी कसौटी पर
यहां कोई खरा इस बार सब-कुछ ठीक है लेकिन।

जो रिश्ते मर रहे उनको जिलाने में हुआ यूं की
नयन का दिल मरा इस बार सब कुछ ठीक है लेकिन।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कहानी भी रहेगी | Kahani Shayari

Similar Posts

  • ज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा

    ज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा ज़िंदगी में फूल को जो भी सताएगाज़िंदगी को वो जहन्नुम ही बनाएगा तू डराना चाहता है मौत को प्यारेये बता तू मौत को कैसे डराएगा बावली सी हो गयी मैं जानकर ये कीआज बेटा शौक से खाना पकाएगा मानता हूं तू बहुत नाराज़ है लेकिनभाई के बिन जश्न तू…

  • लापता कर गया | Ghazal Shayari

    लापता कर गया ( Laapata kar gaya )   तंज़ के तीर सारे चला कर गया। है बिछड़ के बहुत ख़ुश बता कर गया। ज़ख़्म फिर से हमारा हरा हो गया कौन उसका यहां तज़किरा कर गया। दी रिहाई हमें इश्क़ की क़ैद से ख़त्म वो प्यार का सिलसिला कर गया। तोड़ कर दिल हमारा…

  • जब से देखी है | Jab se Dekhi Hai

    जब से देखी है ( Jab se Dekhi Hai ) जब से देखी है पढ़कर ख़ुदा की किताब।छोड़ दी हम ने तब से जफ़ा की किताब। राहे ह़क़ से भटक जाओगे दोस्तो।भूल कर भी न पढ़ना अना की किताब। दिल कहीं पर भी लगता नहीं बाख़ुदा।दूर जब से हुई वो वफ़ा की किताब। औने-पौने भी…

  • मुहब्बत हो गई | Ghazal Muhabbat Ho Gayee

    मुहब्बत हो गई ( Muhabbat Ho Gayee ) मुहब्बत हो गई तो क्या बुरा है मुहब्बत ही ज़मानें में ख़ुदा है कभी मिलकर नहीं होना जुदा है मेरे मासूम दिल की यह दुआ है तुम्हारे प्यार में पीछे पड़ा है करो अब माफ़ भी जिद पर अड़ा है ज़माना इस तरह दुश्मन हुआ यह सभी…

  • चालाकियां चलता रहा

    चालाकियां चलता रहा ( ग़ज़ल : दो काफ़ियों में ) मुफ़लिसी से मेरी यूँ चालाकियाँ चलता रहाज़हनो-दिल में वो मेरे ख़ुद्दारियाँ भरता रहा मैं करम के वास्ते करता था जिससे मिन्नतेंवो मेरी तक़दीर में दुश्वारियाँ लिखता रहा मोतियों के शहर में था तो मेरा भी कारवाँफिर भला क्यों रेत से मैं सीपियाँ चुनता रहा कहने…

  • मुस्कान ढूंढती है | Muskan Dhundhati Hai

    मुस्कान ढूंढती है ( Muskan Dhundhati Hai ) जो लुट चुका है अब वो सम्मान ढूँढती है । नन्ही कली चमन में मुस्कान ढ़ूढती है । काँटों के वास्ते वो गुलदान ढूँढ़ती है नादान है जहाँ में इन्सान ढूँढती है बेबस है ज़िन्दगी और गर्दिश में भी सितारे अब मौत का वो अपने परवान ढूँढती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *