Tairaki

तैराकी | Tairaki

तैराकी

( Tairaki )

 

डुबाती है तैराकी आपकी
या गहराई पानी की
लहरे तो हैं दोषी यूं ही
जो लाती हैं किनारे त वीसीक…

समझे नही देखे नही
उतर गए प्रवाह मे!
होती है शर्त परिणाम की
फूल बिछे नही राह मे…

तर गए जो तैर गैरी
जोखिम भी उठाए
धैर्य भी रखे जुनून भी रहा
दोष नहीं खुद को वजह रखे…

हराने की भावना मे
जीत हासिल होती भी कैसे
गुरुर भरे ऊंचे दरख़्त की
छांव नही होती….

पूर्णता अर्जित नही होती
अपूर्णता ही बनती है पूर्णता
शर्त है की,झुकना भी जरूरी है
उठने के लिए..

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मुस्कान | Muskaan

Similar Posts

  • घी दही संग खिचड़ी खाए

    घी दही संग खिचड़ी खाए विष्णु ने काटा असुर सिर,सिर गाड़ दिया मंदराचल परजीत सभी संक्रान्ति पर्व मनाये,रवि उत्तरार्द्ध होकर मकर जाए । चीनी की पट्टी, गुड़ का डुन्डा,तिल का लड्डू मन को भाये।कुरई में रखकर लाई चूरा,घी दही संग खिचड़ी खाये। राज्यों में अनेक नाम प्रसिद्ध,कहीं खिंचड़ी कहीं लोहड़ी तो,कही पोंगल माघी, उत्तरायण,देशवासी मकर…

  • अधूरापन | Kavita Adhurapan

    अधूरापन ( Adhurapan )   कर लो कितनी है पूजा अर्चना नहा लो भले गंगाजल से सोच मगर मैली ही रही रहोगे दूर ही तुम कल के फल से से परिधान की चमक से व्यवहार में चमक आती नहीं कलुषित विचारों के साथ कभी बात सही समझ आती नहीं पढ़ना लिखना सब व्यर्थ है भर…

  • परिवार | Parivar par kavita

    परिवार ( Parivar )   चाहे कोई कितना भी हो पास, चाहे तुम हो किसी के कितने भी खास। छोटी-बड़ी बातों को पल में जो भुला दे, वो परिवार ही होता है। टूटने लगे जब हर आस, छूटने लगे जब तन से साँस, फिर भी हर आवाज़ में तुम्हें पुकारे, उस पिता के साये में…

  • इश्क़ जुगनू-सा | Ishq Jugnu sa

    इश्क़ जुगनू-सा ( Ishq Jugnu sa ) जीवन के अंधियारे तिमिर में तुम जुगनू की तरह टिमटिमाये पल भर-प्रेम का दीवा जलाकर फिर कुहासा छाये जलते-बुझते जुगनुओं-सा नेह तुम्हारा पलता है ना आता है ना जाता है बस हल्का-सा स्पंदन देता है। जुगनू जैसे– जलता-बुझता वैसा तुम्हारा प्रेम दिखता है और— वैसे ही तुम भी…

  • खाली | Kavita Khali

    खाली ( Khali )   गगन को छु रही आज की इमारतें, मगर…इंसान हुआ ज़मीन-बोश है, इन इमारतों में ढूंढता वजूद अपना, वो क्या जाने सब कर्मों का दोष है, ईंट पत्थरों पर इतराता यह इंसान, है कुदरत के इंसाफ से ये अनजान, जब पड़ती उसकी बे-आवाज़ मार, पछताता रह जाता फिर ये नादान, जब…

  • कच्चे धागे | Kachche Dhaage

    कच्चे धागे ( Kachche dhaage )    एक कच्चे धागे से बँधी प्रेम की डोर, भाई बहन कहीं रहे खींचे अपनी ओर। युग बदले पर बदले न स्नेह के रिवाज, कहे बिन सुने भाई बहना की आवाज़। हज़ारों कोस जग में जा रहने लगो सुदूर, अकाट्य रक्षा कवच से रह न पाओ दूर। परस्पर प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *