Bekhabar Hoon

बेख़बर हूं | Bekhabar Hoon

बेख़बर हूं

( Bekhabar Hoon ) 

 

जलता है खैरलांजी,
जलता है मेरा मन
गोहाना की राख
सुलगती है अब भी
मेरे लहू में,
गोधरा की ट्रेन से
झांकती वे मासूम आंखें
करती हैं मेरा पीछा,
बदायूं के बगीचे में
शान से खड़े पे़ड़ पर
टंगी दो लाशें
दुपट्ट्टे पर
खून के धब्बे,
धब्बों में
छुपे हैं हत्यारों के निशान,
जिसे, खोजते हो तुम कई दिनों,
महीनों, वर्षों से
लग जाएंगी सदियां भी,
तुमको ढूंढने में
उन्हें,
जो छोड़ते तो हैं बहुत कुछ
सबूतों के तौर पर,
मग़र……. तुम्हारे ज़हन में
वे छोड़ जाते हैं
सर्वश्रेष्ठ होने का दम।
यह यात्रा न जाने
होगी कब खत्म…
आज मेरे सामने है
फिर
दादरी, फरीदाबाद….
तुम्हारे हाथों में है
और भी लम्बी सूची
न जाने कब
तुम शीघ्र ही
फिर भरोगे दम्भ अपनी जाति का,
जलेगें
और कितने शहर…गांव….बस्तियां….मक़ान
जिससे बेख़बर हूं मैं

 

डॉ. प्रियंका सोनकर
असिस्टेंट प्रोफेसर
काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी।

यह भी पढ़ें :-

हे भारत की बेटियों | Hey Bharat ki Betiyon

 

Similar Posts

  • यकीन | Yakeen

    यकीन ( Yakeen )    भले दे न सको तुम मुझे अपनापन मेरा यूं मेरापन भी ले नाही पाओगे उस मिट्टी का ही बना हुआ हूं मैं भी इसी गंध मे तुम भी लौट आओगे… फिसलन भरी है जमीन यहां की फिसलते ही भले चले जाओगे महासागर बनकर बैठा हुआ हूं मैं मुझी मे तुम…

  • बसो इस हिये | Baso is Hiye

    बसो इस हिये ( Baso is hiye )   पास जब तुम रहे क्षण वही तो प्रिये। गीत मैंने लिखे सब तुम्हारे लिये। जानता हूॅ कि यह स्वप्न संसार है। कुछ अनिश्चित क्षणों का सब व्यापार है। एक नाटक सतत चल रहा है यहाॅ; सूत्रधारी का ही सब चमत्कार है। साथ जब तक रहे तुम…

  • सुभाष चंद्र बोस ने कहा था ( कविता )

    सुभाष चंद्र बोस ने कहा था ( कविता )     ‘नेता  जी’  निज  हिन्द सैना से, जोश  मे   भर  यूं   कहे  खङे। सबक  सिखाना  है  दुश्मन को फैसले    लेगे   आज    कङे ।।   ‘जयहिंद’ बोल के समर-भूमि मे, कदम     मिलाते   चलो   बढे। ऐसा  जोश  जिगर मे  भर  लो, दस-दस  के   संग  एक लङे ।।…

  • ट्रैफ़िक जाम | Traffic Jam

    ट्रैफ़िक जाम ( Traffic Jam )   जब सड़कें नहीं चलती तब गलियाँ चलती हैं, जब गलियाँ भी नहीं चलती, तब लोग पैदल चलने लगते हैं। पैदल चलना केवल स्वास्थ्यकर ही नहीं होता बल्कि क्रांति का द्योतक होता है उस व्यवस्था के विरुद्ध जो सड़कें, गलियां जाम करने को मजबूर करते हैं, तब पैदल चलने…

  • चोर चोर मौसेरे भाई | Geet chor chor mausere bhai

    चोर चोर मौसेरे भाई ( Chor chor mausere bhai )   सड़क पुल नदिया निगले घोटालों की बाढ़ आई। चारा तक छोड़ा नहीं नेता वही जो खाए मलाई। महकमे में भ्रष्टाचार फैला लगे जैसे सुरसा आई। जनता की कमर तोड़ दी ऊपर से बढ़ती महंगाई। चोर चोर मौसेरे भाई,चोर चोर मौसेरे भाई   सांठगांठ से…

  • छोटी सी मैया | Choti si Maiya

    छोटी सी मैया ( Choti si maiya )    माता रानी के चरण पड़े हैं आज घर द्वार सब मेरे सजे हैं, आई सिंह पर सवार मेरी मैया करती फूलों से श्रृंगार मेरी मैया छोटी सी कन्या के रूप में आई नवरात्रों की सबको ही बधाई ।। घर आंगन में गूंज रही शहनाई चलने लगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *