श्री हरि के अनन्त स्वरुप | Shree Hari ke Anant Swaroop

श्री हरि के अनन्त स्वरुप

( Shree hari ke anant swaroop ) 

 

भाद्रपद शुक्ला-पक्ष की चतुर्दशी को करतें है व्रत,
जिसके न आदि का पता न अंत का वो है अनन्त।
सृष्टि की रचना किऐ भगवान हरि विष्णु इस दिन,
करतें हम हर वर्ष इस दिन व्रत और पाते है मन्नत।।

14 लोकों का निर्माण किया था ईश्वर ने इसी दिन,
इनकी रक्षा हेतु आपने अनन्त रुप किए थे धारण।
वह तल, अतल, वितल, सुतल, मह,भूः, सलातल,
भवः, स्वः, जन, तप, सत्य, पाताल और रसातल।।

महत्वपूर्ण है इसदिन 14 गाॅंठों वाला पवित्र धागा,
होती श्री हरि के अनंत स्वरुपों की इस दिन पूजा।
सर्व प्रथम चतुर्दशी व्रत पांडवों के द्वारा रखा गया,
जिससे उनको अनेंको शुभ फलों की प्राप्ति हुआ।।

ये पवित्र सूती धागा 14 लोकों का प्रतीक है होता,
कुमकुम, हल्दी व केसर मे रंगकर मंत्र पढ़ा जाता।
पूजन पश्चात प्रसाद रुप दाहिनी बांह धारण होता,
यही अनंत सूत्र बुरी बला व शत्रुओं से रक्षा करता।।

दीन-दुःखी व बड़े-बुजुर्गों सबका करना है सम्मान,
संत-महात्माओं के हृदय में बसते है यही भगवान।
रखतें है भगवन विष्णु हर वक्त साधकों का ध्यान,
अनन्त चौदस को अनन्ता धारण करें यह परिधान।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • सोच रही शकुंतला | Soch Rahi Shakuntala

    सोच रही शकुंतला ( Soch rahi shakuntala )   जल में रख कर पाव सोच रही शकुंतला ले गए ओढ़नी मेरी दे गए गहरी पीर मोहे कब आओगे प्रियवर तकत राह ये नैन हूं अधीर बेचैन जल लेने को आई थी जल नैनों से छलके रे विरहन इस अगन को जल से ही शीतल करे….

  • चमत्कारी करणी माता | Karni Mata

    चमत्कारी करणी माता ( Chamatkari karni mata )    जगत जननी जगदम्बे का अवतार जिसे कहा जाता, देवी-हिंगलाज के अवतार रुप में जिन्हें पूजा जाता। समाज के सारे वर्गों में इनकी मान्यता बताया जाता, करणी जी महाराज के रूप में इनको जाना जाता‌।। बीकानेर के राठौड़ राजवंश की आराध्य कहां जाता, जिसका स्थापना-विस्तार में माॅं…

  • घुटन | Ghutan

    घुटन ( Ghutan )    भीतर की घुटन जला देती है जिंदा शरीर किताब के पन्नों में लगे दीमक की तरह खामोश जबान को शब्द ही नहीं मिलते शिकायत के लिए अपनों से मिले दर्द दिखाये भी नहीं जाते बताएं भी सुख जाते हैं आंसू पलकों में ही उन्हें बहाने की भी इजाजत नहीं होती…

  • अरुणोदय | Kavita Arunoday

    अरुणोदय ( Arunoday )   सूरज ने अरूणिम किरणों से वातायन रंग डाला ! लगे चहकने पंछी नभ में अनुपम दृश्य निराला !! ताल तलैया नदी सरोवर मिल स्वर्णिम रस घोले! लगे चमकने खेत बाग वन पुरवाई है डोले !! देख विहंगम दृश्य प्रकृतिका खिलने लगी हैं कलियां ! तरूके शिर्ष पर चान नाच कर…

  • मिशन चंद्रयान | Mission Chandrayaan

    मिशन चंद्रयान ( Mission Chandrayaan )    शुरू किया अभियान जो चौदह जुलाई दो हजार तेईस  को भेजा जो हमने चंद्रयान जहां मैं हो रहा सम्मान दिल प्रफुल्लित  हो गया शंखनाद यह हो गया तेईस सितंबर दो हजार तेईस स्वर्णक्षर मे अंकित हो गया जय घोष भारत का हुआ जमीन से आसमान तक चंद्रमा के…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) नवम दिवस भुवाल माता के स्मरण से सब पहचान लो ।छोड़ जगत की चिन्ताखुद को जान लेखुद को समझ लेयही है सच्चाईहम तो धीरे – धीरे छान ले ।कौन कहाँ से आया हैयहाँ और कहाँ पर जाएगा ।छिपे हुए इस गूढ़ तत्व कोकौन जानने पाएगासब झंझट तज वर्तमान पहचान ले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *