श्रद्धा से श्राद्ध तक | Shraddha se Shraddha tak

श्रद्धा से श्राद्ध तक

( Shraddha se shraddha tak )

 

श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह

भाद्रपद आश्विन दिव्यता ,
परम सनातनी इतिहास ।
पुनीत पावन हिय तरंगिनी,
सर्वत्र अलौकिक उजास ।
पूर्वज नेह अनुबंध काल,
सृष्टि रज रज भाव गवाह ।
श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

भाव विभोर जनमानस,
स्मृत कर निज वंश मूल ।
क्षमा याचना आराधना,
ज्ञात अज्ञात त्रुटि भूल ।
माध्य माध्यम जीव जंतु,
परंपरा सेवा दर्श अथाह ।
श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

कृतज्ञता विमल श्रृंगार,
मृदुल उर अभिव्यक्ति ।
धर्म कर्म शीर्षस्थ निष्ठा,
ध्येय अहम पितृ तृप्ति ।
सूक्ष्म लोक विमुक्ति राह,
दोष प्रदोष श्री स्वाह ।
श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

अनंत आशीष अर्जन बेला,
सुखद मंगल जीवन निर्माण ।
अर्पण तर्पण पुण्य फलन,
दुख कष्ट जड़ता निर्वाण ।
सुषुप्त सौभाग्य जागरण ,
श्री वंदन शुभता अपवाह ।
श्रद्धा से श्राद्ध तक ,अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

Similar Posts

  • तन्हा रात लंबी है या फिर मेरे गीत लंबे है | Tanha Raat

    तन्हा रात लंबी है या फिर मेरे गीत लंबे है ( Tanha raat lambi hai ya phir mere geet lambe hai )    तन्हा रात लंबी है या फिर मेरे गीत लंबे है। वीणावादिनी दे वरदान हमें मात अंबे है। रजनी भले काली दीप मन में जगाए हैं। शब्द मोती चुन गजरा फूलों का लाए…

  • Kavita | भारत रत्न भीमराव अंबेडकर

    भारत रत्न भीमराव अंबेडकर ( Bharat Ratna Bhimrao Ambedkar ) भारत के पावन भूमि में जन्मे, भीमराव अंबेडकर शत शत तुम्हें प्रणाम| भारत का इतिहास में रहेगा सदैव तुम्हारा नाम| पिता राम मालो सकपाल माता श्रीमती भीमाबाई, 14 अप्रैल को आया था भारत का लाल| महू छावनी में जन्म स्थल  अंबाबाड़े ग्राम| छुआछूत की लड़ाई…

  • मैं माटी का दीपक हूँ

    मैं माटी का दीपक हूँ जन्म हो या हो मरणयुद्धभूमि में हो कोई आक्रमणसरण के अग्निकुण्ड का हो समर्पणया पवित्र गंगा मे हो अस्थियों का विसर्जनमैं जलाया जाता हूँमाटी का दीपक हूँ ….अंत में इसी रजकण मे मिल जाता हूँमैं माटी का दीपक हूँमाना की नहीं हैसूर्य किरणों सी आभा मुझमेचंद्र सी नहीं है प्रभाअसंख्य…

  • शैलपुत्री | Kavita shailputri

    शैलपुत्री ( Shailputri )   गिरिराज घर जन्मी देवी शैलपुत्री कहलाई। कमल सुशोभित कर में शक्ति स्वरूपा माई।   तुम त्रिशूलधारी भवानी हो वृषारूड़ा हो माता। मंगलकारणी दुखहर्ता मां तुम ही हो सुखदाता।   प्रजापति ने यज्ञ किया सब देवन को बुलवाया। विकल हो गई सती मां शिवशंकर नहीं बुलाया।   घर पहुंची मैया स्नेह…

  • आईना | Aaina kavita

    “आईना” ( Aaina : kavita ) –> सच्चाई का प्रतीक है “आईना” || 1.सब कहते हैं सच्चा-झूँठा, किस पर यकीन करें | देख कर चेहरा बातें करते, किस पर यकीन करें | किसके दिल मे क्या रहता, कुछ पता नहीं चलता है | एक आईना झूँठा न बोले, जो सच है सो कहता है |…

  • विवाह संस्कार

    विवाह संस्कार सात फेरे लेकर हम दोनों मिले,एक दूसरे के साथ जीवन का संगम बनाएं,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकले। विवाह के बंधन में बंधने से ना डरें,एक दूसरे के साथ जीवन की यात्रा पर चलने का वचन दें,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकलने का वचन दें। सात फेरे लेकर हम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *