श्रद्धा से श्राद्ध तक | Shraddha se Shraddha tak

श्रद्धा से श्राद्ध तक

( Shraddha se shraddha tak )

 

श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह

भाद्रपद आश्विन दिव्यता ,
परम सनातनी इतिहास ।
पुनीत पावन हिय तरंगिनी,
सर्वत्र अलौकिक उजास ।
पूर्वज नेह अनुबंध काल,
सृष्टि रज रज भाव गवाह ।
श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

भाव विभोर जनमानस,
स्मृत कर निज वंश मूल ।
क्षमा याचना आराधना,
ज्ञात अज्ञात त्रुटि भूल ।
माध्य माध्यम जीव जंतु,
परंपरा सेवा दर्श अथाह ।
श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

कृतज्ञता विमल श्रृंगार,
मृदुल उर अभिव्यक्ति ।
धर्म कर्म शीर्षस्थ निष्ठा,
ध्येय अहम पितृ तृप्ति ।
सूक्ष्म लोक विमुक्ति राह,
दोष प्रदोष श्री स्वाह ।
श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

अनंत आशीष अर्जन बेला,
सुखद मंगल जीवन निर्माण ।
अर्पण तर्पण पुण्य फलन,
दुख कष्ट जड़ता निर्वाण ।
सुषुप्त सौभाग्य जागरण ,
श्री वंदन शुभता अपवाह ।
श्रद्धा से श्राद्ध तक ,अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

Similar Posts

  • महत्व | Mahatva

    महत्व ( Mahatva )    गलतियाँरोज नहीं रोज नहीं होती दोबारा की मानसिकता और बार-बार की मूर्खता कहलाती है जो बदल देती है जीवन का मानचित्र और आदमी उसी में स्वयं को ही तलाशता रह जाता है पूरी उम्र भर स्वाभाविक का और सहजता व्यक्ति के सर्वोच्च शिखर हैं पूर्णता किसी में नहीं किंतु पूर्ण…

  • Kavita Bayaj Dar | ब्याज दर घटाने का फैसला वापस!

    ब्याज दर घटाने का फैसला वापस! ( Bayaj Dar Ghatane Ka Faisla Wapas )   निर्णय बदल लिया है, वित्त मंत्री ने ट्विटर कर जानकारी दिया है; सरकार ने ब्याज दर घटाने का फैसला वापस ले लिया है। पुरानी दरें रहेंगी बरक़रार, बधाई हो सरकार! वरना गरीबों की समस्याएं बढ़ती बेशुमार। बचत ही नहीं होती,…

  • बप्पा आ जाओ | Poem On Ganesh Ji

    बप्पा आ जाओ ( Bappa aa jao )   बाप्पा आ जाओ कष्ट हर जाओ झोली भर जाओ मूषक पे होके सवार घर मेरे तुम आ जाओ दस दिन रहो तुम अंगना में मेरे ओ गौरी नंदन मोदक ग्रहण कर विघ्नमेरे हर जाओ विद्या बुधि दे जाओ मन की पीड़ा हर जाओ फैली कुरीति और…

  • अब सर्वत्र राम लला | Ab Sarvatra Ram Lala

    अब सर्वत्र राम लला ( Ab sarvatra ram lala )   प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला इक्कीस जनवरी संग विलोपित, कष्ट दुःख विरह घड़ियां । बाईस जनवरी अंतर्निहित, राम दर्शन सकल कड़ियां। पांच सौ वर्ष दीर्घ तपस्या, हिंदुत्व पुष्प फिर भव्य खिला। प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।। घोर संघर्ष वेदना…

  • राजनीति की हठधर्मिता | Rajneeti ki Hathdharmita

    हम बेहद आहत हैं राजनीति की इस हठधर्मिता से   देश की राजनीति तय करती है सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था और राजनीतिक सोच लेकिन धार्मिक , बौद्धिक सोच तय नहीं करती यदि तय करती है तो यह उसकी फासिस्टवादी सोच है लेकिन कुरीतियाँ , अन्धविश्वास और रूढ़िवादिता को रोकना सजग राजनीति का हिस्सा है बौद्धिकता…

  • रश्मिरथी | Rashmirathi

    रश्मिरथी ( Rashmirathi )    देख सखी दिनकर नहीं आए आहट सुन रश्मि रथियों ने खोली द्वारा निशाचर डींग हांक रहे थे जो वह दुम दबाकर गये भाग कल की रात्रि अति काली जो अब ना दे दिखाई सोच सखी उनके आने पर क्या क्या देगा दिखाई तेज स्वरूप- सिंहासन संपूर्ण क्षितिज सुनहरी छाई निशाचर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *