Sada Tript

उर तृषा सदा तृप्त | Sada Tript

उर तृषा सदा तृप्त

( Ur trisha sada tript ) 

 

उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर

पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित,
उच्चवाचन मरीचि प्रभाव ।
सुख समृद्धि मंगलता दूर,
निर्णयन क्षमता अभाव ।
अथक श्रम सफलता चाहना,
विराम पल उत्सर्ग कर ।
उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।।

नैतिक आचार विचार,
नित विमल कामना स्पंदन ।
कपट रहित धवल छवि,
हृदय भाव अपनत्व वंदन ।
काम क्रोध वैमनस्य पटाक्षेप,
मूल कारण विसर्ग कर ।
उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।।

दृढ़ संकल्पी ऊर्जस्वित कदम,
लक्ष्य बिंब दिव्य प्रस्ताव ।
आत्म विश्वास मैत्री निर्वहन,
प्रेरणा प्रदत्त शीतल छांव ।
धर्म कर्म अनंत आह्लाद,
जीवन प्रभा सम स्वर्ग कर ।
उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।।

मान सम्मान आदर सत्कार,
हर मनुज मृदु अभिलाषा ।
सोच तरंग सकारात्मक,
जीवन यथार्थ परिभाषा ।
सुरभिमय हर पल श्रृंगार,
खुशियां संग संवर्ग कर ।
उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

दिव्य पूर्णिमा | Divya Purnima

Similar Posts

  • खूबी मां की | Maa par Kavita in Hindi

    खूबी मां की ( Khoobi maa ki )   मां तेरे आँचल में, हर पल सलोना देखा है। मार कर मुझे, तुझको रोता मैंने देखा है। डांटना तो बस, तेरा नाराजगी जताने का, प्यारा तरीक़ा है, देती खुशियां ही खुशियां, क्या??? तू कोई फरिश्ता है। Phd करके भी तू, क्या?? गिनती भूल जाती है। मांगता…

  • शीतला माता | Sheetla Mata par Kavita

    शीतला माता ( Sheetla Mata )   जय जय जय देवी शीतला हमारी माता, यह पर्व होली के सात दिनों बाद आता। आदि ज्योति रानी आशीर्वाद रहें हमेंशा, बासी भोजन भोग मैया आपकों भाता।। इस दिन महिलाऍं सभी उपवास रखती, चूल्हा जलाकर ग़र्म खाना नही पकाती। बासी खाना मैय्या को अर्पित वो करती, परिवार में…

  • मदर्स डे कविता | Mother’s day kavita

    मदर्स डे कविता ( Mother’s day kavita ) मां अपने बच्चों से रूठती ही कब है बच्चे भले ही रुठ जाएं पर, मां क्या कभी रूठती है? #मदर्स डे साहब!आजकल कौन मना रहे हैं? वहीं लोग मना रहे हैं जो अपने घर और माँ से दूर रहते हैं जो कई महीनों, सालों तक उनसे मिलते तक…

  • बालिका दिवस 24 जनवरी | Balika Divas

    बालिका दिवस ( Balika Divas )    बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को पुनीत कर तन मन, निहार रहीं धरा गगन । सौम्य सी मुस्कान लिए, निज ही निज सह मगन । दृढ़ संकल्पित होने लगीं, मंजिल अपनी पाने को । बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को ।। खोज रही है…

  • तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से | Kavita

    तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से ( Tumhe chaha adhik sare jahan se )   तुम्हे चाहा अधिक सारे जहां से। मुकद्दर मैं मगर लाऊ कहां से।। ऐ  मेरी  जाने  गजल  तू  ही  बता, कौन हंसकर हुआ रूखसत यहां से।। किसी भी चीज पे गुरुर न कर, हाथ खाली ही आया है वहां से।। मैं …

  • परंपरा | Kavita Parampara

    परंपरा ( Parampara ) यह कैसी परंपरा आई, दुश्मन हो रहे भाई-भाई। घर-घर खड़ी दीवारें घनी, मर्यादा गिर चुकी खाई। परंपराएं वो होती, संस्कारों की जलती ज्योति थी। अतिथि का आदर, खिलखिलाती जिंदगी होती थी। होली दिवाली पर्व पावन, सद्भावो की धाराएं भावन। गणगौर तीज त्योहार, खुशियों का बरसता सावन। परंपराएं जीवंत रखती है, मान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *