Divya Purnima

दिव्य पूर्णिमा | Divya Purnima

दिव्य पूर्णिमा

( Divya purnima )

 

पीयूष पान परम आनंद,जुन्हाई उत्संग में

आश्विन मास दिव्य पूर्णिमा,
अद्भुत अनुपम विशेष ।
चारु चंद्र चंचल किरणें,
रज रज आह्लाद अधिशेष ।
शीर्ष कौमुदी व्रत उपासना,
विमल भाव अतरंग में ।
पीयूष पान परम आनंद, जुन्हाई उत्संग में ।।

सोम धार धरा समीप,
अनूप दिव्य भव्य नजारा ।
वृष्टि सुख समृद्धि वैभव,
दुःख कष्ट विलोपन सारा
सरित प्रवाह उमंग उल्लास,
नेह अवतरण अंग अंग में ।
पीयूष पान परम आनंद, जुन्हाई उत्संग में ।।

शशि षोडश कला श्रृंगार,
जनमानस जीवन धन्य ।
सकारात्मक सोच उदयन,
नैराश्य भाव नगण्य ।
अप्रतिम स्तुति विष्णु लक्ष्मी,
स्नेहिल आशीष कंग में ।
पीयूष पान परम आनंद ,जुन्हाई उत्संग में ।।

कोजागरी रास पूर्णिमा,
अन्य उपमित शुभ नाम ।
सागर मंथन श्री कृष्ण लीला,
दिव्यता मर्म कोटि प्रणाम ।
ग्रहण विघ्न परिवर्तन बेला,
ज्योत्स्ना स्तुत दर्श सत्संग में ।
पीयूष पान परम आनंद, जुन्हाई उत्संग में ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

पुनीत पर्व शरद पूर्णिमा | Poem in Hindi on Sharad Purnima

Similar Posts

  • नवदुर्गा पर कविता | Maa Durga Kavita

    नवदुर्गा पर कविता ( Navdurga par kavita )   मां मुझको तू शक्ति दे दे जीवन के तू दुख हर ले जुड़ा रहे तुझसे यह नाता इतनी मेरी बिनती सुन ले मांगू मैं ना तुझसे कुछ मैं चरणों में शरणागत कर ले दीया जनम जो तूने मुझको दूजो की सेवा का वर दे तुझे चढ़ाऊं…

  • मेरी जन्मभूमि स्वर्ग समान | Janambhoomi par Kavita

    मेरी जन्मभूमि स्वर्ग समान ( Meri Janambhoomi swarg saman )   वीरों रणवीरो की जननी हम सबका अभिमान है। हरी-भरी महकती क्यारी ये धरती स्वर्ग समान है। उत्तर हिमालय अडिग खड़ा बहती गंगा की धारा। राजस्थान रेतीले धोरे खरा सोने सा निखरे सारा। संत शूरमां भामाशाह की धरा स्वर्णमयी खान है। सबसे प्यारा देश हमारा…

  • किस मूरत को हम पूजे

    किस मूरत को हम पूजे किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है। या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१ बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी । मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२ जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है । जिसमें…

  • सीख दे गई | Kavita Seekh

    सीख दे गई (Seekh De Gayi ) सूखी टहनी उड़ आई मेरे पास थी उसे कुछ कहनी बोली मुझे न काटा कर जरूरत भर मांग लिया कर मैं खुशी खुशी दे दूंगी नहीं हूं बहरी गूंगी सुनती हूं सब कुछ देखती हूं तेरे व्यवहार सहकर तेरे अत्याचार भी कुछ कहती नहीं इसका क्या मतलब दोगे…

  • हिन्दी है अभिमान हमारा | Hindi hai Abhimaan Hamara

    हिन्दी है अभिमान हमारा ( Hindi hai abhimaan hamara )    हिन्दी है अभिमान हमारा, शब्दों का ये खेल है सारा। स्वर व्यंजन से बना न्यारा, मातृभाषा ये प्यारा-प्यारा।। बिना इसके जीवन अधूरा, ज्ञान का ये खज़ाना सारा। काश्मीर से कन्या-कुमारी, बोलें हिन्दुस्तान इसे सारा।। विश्व प्रसिद्ध बनी ये भाषा, है भारत का ये राजभाषा।…

  • नंदवन के घर आनंद लाल

    नंदवन के घर आनंद लाल दयावान ही चक्रधारी है ,मुरलीवाला ही चमत्कारी है lराधा – कृष्ण – रुक्मणि है ,तरल लीला , कृष्ण लीला lसखी राधा तो सखा सुदामा l मुरली अगर सुरों की लीला ,तो मेघ सजे वर्षा की लीला lउँगली बनी गोवर्धन लीला ,कद्रू पुत्र यमुना कुंड लीला lआलम, मीरा, सुर में भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *