Tabdeeli

तब्दीली | Tabdeeli

तब्दीली

( Tabdeeli )

 

आपके शब्द , नीयत और कर्म
समय की दीवार से टकराकर
लौटते ही हैं आप तक
यहां आपका बाली या सामर्थ्य कोई मायने नहीं रखता

मजबूर के मुंह से बोल नही फूटते
किंतु,उसकी आह जला देती है
किसी के भी सामर्थ्य को
वक्त किसी को माफ नही करता

चट्टानें भी ढह जाती हैं
धूप भी शाम मे बदल जाती है
सुबह तो होती है रात की भी
भटके राही भी पा लेते हैं मंजिल अपनी

कमजोर कोई नही होता
झुका देती है उसकी मजबूरी
दबी हुई डाली भी उठ जाती है ऊपर
प्रयास कभी व्यर्थ नहीं होता

टीले की ऊंचाई भी
जमीन की सख्ती पर ही निर्भर ही
वरना ,महलों को भी
खंडहर मे तब्दील होने मे
वक्त कहां लगता है

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

आधार | Aadhaar

Similar Posts

  • काल चक्र | kaalchakra

    काल चक्र ( kaalchakra )    मोन हूं शांत हूं, समय गति का सद्भाव हूं! रुकता नही कभी समय , यह ” काल चक्र ” सदैव ही कालांतर से निरंतर गतिमान हैं ।। वह रही समय की धारा, टूटती तो सिर्फ श्वास हैं, फिर भी काल खंड रुका नही यह समय कभी थमा नहीं बदलता…

  • Kavita | गजगामिनी

    गजगामिनी ( Gajagamini )   मन पर मेरे मन रख दो तो,मन की बात बताऊं। बिना  तेरा  मै  नाम  लिए ही, सारी बात बताऊं। महफिल में कुछ मेरे तो कुछ,तेरे चाहने वाले है, तेरे बिन ना कटते दिन, हर रात की बात बताऊं।   संगेमरमर  पर  छेनी  की,  ऐसी  धार ना देखी। मूरत जैसे सुन्दर…

  • अलौकिक भारत भूमि

    अलौकिक भारत भूमि ज्ञान विज्ञान का पोषक रहा भारत ,ज्योतिषी ज्ञान,जग को वेद दिया ।शुश्रुत ने दी शल्य चिकित्सा वही,चरक,धनवंतरी ने आयुर्वेद दिया।। वराहमिहिर,ब्रह्मगुप्त,बौधयान और,कणाद,भास्कराचार्य विज्ञ यही हुए।जहाँ आर्यभट्ट ने जग को शून्य दिया,तो योग पतंजलि से लोग नीरोग हुए।। विदुषी, मनीषियों से भरा देश मेरा,कला साहित्य में सदा समृद्ध रहा।कालिदास,कबीरा ,तुलसी,जायसी ,सूर,मीरा,रत्नाकर कर वद्ध…

  • मर्यादा | Kavita maryada

    मर्यादा ( Maryada )     रामराज में मर्यादा का जो पाठ पढ़ाया जाता था आचरणों में संस्कारों का रत्न जड़ाया जाता था   मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र आज्ञाकारी पुत्र हुए पिता को परमेश्वर माना आज्ञा ले वन को गए   लक्ष्मण भरत सरीखे भाई हनुमान से भक्त हुए सीता जनक दुलारी प्यारी पावन प्रेम हृदय…

  • Hindi Ghazal -मालिक का दरबार

    मालिक का दरबार ( Malik Ka Darbar )   यह सारी दुनिया ही उस मालिक का दरबार हो जाए, अगर आदमी को आदमी से सच्चा प्यार हो जाए ।   जाति-मज़हब के नाम पर और लड़ाइयाँ ना होंगी, अगर इंसानियत ही सबसे बड़ा व्यापार हो जाए ।   हरेक कामगार को मयस्सर हो उनके हक़ की रोटी, अगर मालिक-मज़दूर…

  • मां | Maa Par Kavita

    मां ( Maa )   मां सहेली भी है, मां पहेली भी है, इस जहां में वो, बिल्कुल अकेली भी है। दुःख में हंसती भी है, सुख में पिसती भी है, नेह की प्यास में , ममता रिसती भी है, मां सुहानी भी है, मां कहानी भी है, मन को शीतल करे, मीठी वाणी भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *