मेरे आलिंगन में | Mere Alingan mein

मेरे आलिंगन में

( Mere alingan mein )

 

यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में।
स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।।
🥇
जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा ।
दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा।
खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।
यह आग अभी—-
🥉
दीपक कोई कब बन पाया ,साथी संध्याओं का ।
जिसने जो चाहा लूट लिया ,अपनी इच्छाओं का ।
लूटे भुजंग रहती सुगंध ,फिर भी है चंदन में ।।
यह आग अभी —-
🥈
खुल गये द्वार बाजे सितार , हर दिश था उजियारा ।
जब अधरों ने उन अधरों का ,आमंत्रण स्वीकारा ।
कब सोच सका क्या जादू था ,उसके सम्मोहन में ।।
यह आग अभी—–
🏅
जब सुस्मृतियों ने खोली है ,भूली बिसरी पुस्तक ।
कुछ प्रश्न अधूरे से अक्सर ,मिलते हैं नतमस्तक ।
कितना विषाद कितनी पीड़ा ,है मेरे चिंतन में ।।
यह आग अभी——
🎖️
टूटे संकल्प वचन टूटे ,तोड़ी सौगंध गई ।
लेकिन सरिता विश्वासों की ,बहती निर्बंध गई ।
मैं समझ सका कुछ भेद नहीं ,पीतल में कुंदन में ।।
यह आग अभी—-
🎖️
इस पथ में छाया पग-पग पर ,ही घना कुहासा है ।
हर त्याग तपस्या का महात्म ,भी खेल तमाशा है ।
बस महाशून्य है बिन तेरे ,अब मेरे जीवन में ।।
यह आग अभी—–
🏅
इस जग का हर आकर्षण ,साग़र मात्र छलावा है ।
संबंधों के हर दर्पण पर ,बस सजा दिखावा है ।
कितने दिन किससे साथ निभे ,अब ऐसे बंधन में ।।
यह आग अभी ——
स्वर मिला सका—-

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

रानी भी भेज दो | Rani Bhi Bhej do

Similar Posts

  • सइयाँ मुझको बनारस घुमाना | Poem Saiyan

    सइयाँ मुझको बनारस घुमाना ! ( Saiyan mujhko banaras ghumana )    सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना, बात मेरी मानों बनारस घुमाना। लस्सी मैं पिऊँगी,गोलगप्पे भी खाऊँगी, सुबह -सुबह चलके मैं गंगा नहाऊँगी। शामवाली आरती कराना, मुझे गोलगप्पे खिलाना। सुनों -सुनों सइयाँ मोहें गरवा लगाना, बात मेरी मानों बनारस घुमाना। लस्सी जो पिऊँगी तो…

  • उनकी आँखों में प्यार | Geet Nava Geet ki Parampara mein

    उनकी आँखों में प्यार ( Unki aankhon mein pyar )   अन्तस लहरों में ज्वार उमड़ता देख लिया। उनकी आँखों में प्यार छलकता देख लिया ।।   कैसी सुगंध यह फैल रही उर-उपवन में। जब खिला सरोवर में कोई जलजात नहीं। किसने इस मन को बाँध लिया सम्मोहन में। साँसें महकीं या प्राण जले कुछ…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • प्रेरणा गीत | Inspirational Song in Hindi

    प्रेरणा गीत ( Prerna Geet )   कदम से मिलाकर कदम जो चलोगे, सफलता कदम चूम लेगी। डर के अंधेरों से निकलोगे बाहर, विफलता तुम्हें छोड़ देगी। चिंता करो न कि कैसे ये होगा, समाधान ये न करेगी। चिंतन करो कि करेंगे ये ऐसे, नई राह सुबह मिलेगी। कदम से मिलाकर कदम….. समय ये कठिन…

  • बरखा रानी बरखा रानी | Barkha Rani Barkha Rani

    बरखा रानी बरखा रानी ( Barkha Rani Barkha Rani ) बरखा रानी बरखा रानी, जमके बरसो बरखा रानी। रिमझिम रिमझिम छड़ी लगा, खूब बरसाओं पानी। बरखा रानी बरखा रानी घुमड़ घुमड़ नभ में छा जाओ, काली घटाएं लहराओ। मोर पपीहे मधुबन झूमें, आसमान में तुम घिर आओ। खेतों खलिहानों में बरसो, कूप तालाब भर जाए…

  • पतझड़ सावन बन जाता है | Geet Patjhad

    पतझड़ सावन बन जाता है दुआओं से झोली भरकर जब जीवन मुस्कुराता है। सारी बलाएं टल जाती पतझड़ सावन बन जाता है। पतझड़ सावन बन जाता है रोज शिवालय शिव की पूजा गंगाजल जो पाता है। हर हर महादेव कंठो से सुबह शाम जो भी गाता है। बिगड़े सारे काम बनते वो कीर्ति पताका लहराता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *