मेरे आलिंगन में | Mere Alingan mein

मेरे आलिंगन में

( Mere alingan mein )

 

यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में।
स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।।
🥇
जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा ।
दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा।
खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।
यह आग अभी—-
🥉
दीपक कोई कब बन पाया ,साथी संध्याओं का ।
जिसने जो चाहा लूट लिया ,अपनी इच्छाओं का ।
लूटे भुजंग रहती सुगंध ,फिर भी है चंदन में ।।
यह आग अभी —-
🥈
खुल गये द्वार बाजे सितार , हर दिश था उजियारा ।
जब अधरों ने उन अधरों का ,आमंत्रण स्वीकारा ।
कब सोच सका क्या जादू था ,उसके सम्मोहन में ।।
यह आग अभी—–
🏅
जब सुस्मृतियों ने खोली है ,भूली बिसरी पुस्तक ।
कुछ प्रश्न अधूरे से अक्सर ,मिलते हैं नतमस्तक ।
कितना विषाद कितनी पीड़ा ,है मेरे चिंतन में ।।
यह आग अभी——
🎖️
टूटे संकल्प वचन टूटे ,तोड़ी सौगंध गई ।
लेकिन सरिता विश्वासों की ,बहती निर्बंध गई ।
मैं समझ सका कुछ भेद नहीं ,पीतल में कुंदन में ।।
यह आग अभी—-
🎖️
इस पथ में छाया पग-पग पर ,ही घना कुहासा है ।
हर त्याग तपस्या का महात्म ,भी खेल तमाशा है ।
बस महाशून्य है बिन तेरे ,अब मेरे जीवन में ।।
यह आग अभी—–
🏅
इस जग का हर आकर्षण ,साग़र मात्र छलावा है ।
संबंधों के हर दर्पण पर ,बस सजा दिखावा है ।
कितने दिन किससे साथ निभे ,अब ऐसे बंधन में ।।
यह आग अभी ——
स्वर मिला सका—-

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

रानी भी भेज दो | Rani Bhi Bhej do

Similar Posts

  • जन-जन प्रेरक बापू नाम | Jan-Jan Prerak Bapu Naam

    जन-जन प्रेरक बापू नाम ( Jan-Jan Prerak Bapu Naam ) रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीता राम–2अमर सदा गाँधी का नाम,जपते राम अहिंसा काम-2रघुपति राघव——– सत्य, धैर्य,प्रिय राम का नाम,व्यक्तित्व रहा चलता अविराम।सत्याग्रह आंदोलन ठान,आजाद कराया हिन्दुस्तान ,जीवन रहा जेल के नाम ,जन-जन प्रेरक बापू नाम।बापू जपते राम का नाम,जीवन पर्यन्त अहिंसा काम।रघुपति राघव—— मीठी…

  • तुम क्या कहोगे | Geet Tum kya Kahoge

    तुम क्या कहोगे ( Tum kya Kahoge )   हम हलकानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे हम आग-पानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। बोते हैं गेहूंँ काटते हैं गेहूंँ बटाई के खेत लिए हम फूसपलानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। हमारे बच्चे होटल में धोते हैं प्लेट पेट के…

  • सांवरिया बेगो आज्या रे | Saawariya Rajsthani Geet

    सांवरिया बेगो आज्या रे ( Saawariya Bego Aajya Re )  सांवरिया बेगो आज्या रे,सांवरिया बेगो आज्या रे होळी म खेलां फाग, आयकै रंग बरसा ज्या रे। सांवरिया बेगो आज्या रे तेरी बंसी सुनकै राधा, दौड़ी दौड़ी आज्यावै। लहरा लेव जठै गोपियां, मधुबन सगळो महकावै। मदन मुरारी नटवर नागर, प्रित रंग लगा ज्या रे। कृष्ण कन्हैया…

  • मुह़ब्बत | Muhabbat

    मुह़ब्बत ( Muhabbat ) न हीरों की खानें,न पन्नों के पर्बत। मुह़ब्बत से बढ़ कर नहीं कोई दौलत। बिना इसके कुछ भी नहीं ज़िन्दगी में। न हो यह तो क्या लुत्फ़ है बन्दगी में। यही चैन देती है हर इक नज़र को। इसी से चमकती है इन्सां की क़िस्मत। मुह़ब्बत से बढ़कर नहीं कोई दौलत।…

  • बेटा कब आएगा तू | Beta Kab Aayega

    बेटा कब आएगा तू ( Beta kab aayega too )    घर की चौखट तुझे पुकारे, पूछ रही तुमको दीवारें। आंगन सारा चिल्लाता है, कहां गए हैं नैनो के तारे। लौट आओ लाठी के सहारे मुरझाई आंखें ढूंढ रही, निज कलेजे के टुकड़े प्यारे। हाथों से पाला जिनको, सब कुछ जिनपे हमने वारे। बेटा कब…

  • खेलो रे होली | Holi ke Geet

    खेलो रे होली  ( Khelo re Holi ) खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे, खेलो रे होली, साथी खेलो रे !! रंग लगाओ, सबको गले लगाओ, मौज मनाओ भाई गुंजिया खाओ, रंगो में रंगो के, मेल मिलाओ, खुशियों का आनंद सब ले लो रे ! खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे, खेलो रे होली, साथी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *