Pashan Hriday

पाषाण हृदय कैसे हो गए | Pashan Hriday

पाषाण हृदय कैसे हो गए

( Pashan hriday kaise ho gaye ) 

 

किन सपनों ख्वाबों में खोए, क्या गहरी नींद में सो गए।
दर्द दिल का जान सके ना, पाषाण हृदय कैसे हो गए।

पहले पूछते रहते हमसे, तुम हाल-चाल सब जानते।
मन की पीर ह्रदय वेदना, शब्दों की भाषा पहचानते।

सब की खुशियों में खुश रहते, मोती लुटाते प्यार के।
सबको साथ लेकर यूं चलते, और बुलाते दुलार से।

बदल गया वो दौर सुहाना, अब हाल कैसे हो गए।
तुम पत्थर दिल नहीं थे, पाषाण हृदय कैसे हो गए।

अधरो की मुस्कान तुम्हारी, मन को मोहित कर जाती।
रस टपकाती मधुर वाणी, महफिल को महका जाती।

हर्ष खुशी भरे वो पल, आंगन सारा खिल जाता था।
इक दूजे पर जान छिड़कते, दुश्मन भी घबराता था।

बीते पल सुहाने बीती सारी बातें, इतिहासों में खो गए।
इक आहट पर दौड़े आते, पाषाण हृदय कैसे हो गए।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चूल्हे की रोटी | Chulhe ki Roti

Similar Posts

  • मेरा वतन है जग से न्यारा

    मेरा वतन है जग से न्यारा मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं पे जन्नत से कम नही।। गंगा, पर्वत झरने, उपवन, हर लेते ये बरबस ही मन, राजा हो या फिर वनवासी, अलग अलग है भाषा भाषी, सूरज चाँद सितारे मिलकर, होने देते कभी भी तम नहीं।। मेरा वतन है जग से न्यारा, जमीं…

  • क्रांतिवीर | Kranti Diwas Par Kavita

    क्रांतिवीर ( क्रांति दिवस पर अमर शहीदों के जज्बातों को सादर वंदन )   है हिमालय सा हौसला, सागर सी गहराई है। क्रांति काल में वीरों ने, प्राणों की भेंट चढ़ाई है। हंसते-हंसते झूल गए, वो क्रांतिवीर कमाल हुए। राजगुरु सुखदेव भगतसिंह, भारत मां के लाल हुए।   आजादी का दीवाना, वो जिद पर अड़…

  • टूटने वाली थी | Tootne Wali Thi

    टूटने वाली थी ( Tootne Wali Thi ) टूटने वाली थी पर टूटने नहीं दिया ख़ुद को, नाह इस दिल को! और ना ख़ुद को। संभाला कर रखा इस दिल को सबसे बचा कर अपने जज़्बातो को। समेटती रही उन यादों को कभी नाह वापस आने वाले उन लम्हों को। टूटने वाली थी पर टूटने…

  • हिंदी हिंदुस्तान | Hindi Hindustan

    हिंदी हिंदुस्तान ( Hindi Hindustan ) हिंदी हृदय गान है, मृदु गुणों की खान। आखर-आखर प्रेम है, शब्द- शब्द है ज्ञान।। बिंदिया भारत भाल की, हिंदी एक पहचान। सैर कराती विश्व की, बने किताबी यान।। प्रीत प्रेम की भूमि है, हिंदी निज अभिमान। मिला कहाँ किसको कहीं, बिन भाषा सम्मान।। वन्दन, अभिनन्दन करे, ऐसा हो…

  • महिलाएं | Mahilayen

    महिलाएं ( Mahilayen )   महिलाएं एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं महिलाएं कभी ना थकती हैं कभी ना रूकती है ना जाने कैसे रहती हैं महिलाएं आधी आबादी कहलाती हैं महिलाएं माथे पर शिकन तक नहीं आने देती फिर भी रहती हैं शिकार शोषण का यौन अपराधों का जैसे उस पराशक्ति ने इन्हें…

  • गुलाबी | Gulabi

    गुलाबी ( Gulabi )   आई बेला मिलन की आप और गुलाबी हो गए पहले ही थे नैना मतवाले अब और शराबी हो गए झूम उठी है अमराई यौवन ने ली है अंगड़ाई अधरों पर छाई लाली गाल गुलाबी हो गए उठकर गिरती पलकेँ भी भर आई हैं मादकता में छूते केश कपोलों को तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *