चूल्हे की रोटी | Chulhe ki Roti

चूल्हे की रोटी

( Chulhe ki roti )

 

गर्मा गर्म चूल्हे की रोटी होती गोल मटोल शानदार।
तरोताजा तवे की रोटी हमें लगती बहुत जानदार।

चिकनी चिकनी चुपड़ी चुपड़ी स्वाद से है भरी पूरी।
खाने वाले खाते ही जाए हल्की हो जाए हलवा पूरी।

चूल्हे की रोटी मन को भाए घर वाले खुशी से खाए।
मेहमानों को मोहित कर देती गर्मा गर्म सबको भाए।

हष्ट पुष्ट ताकत देती बल बुद्धि समृद्धि की सूचक।
चूल्हे की रोटी संग में दाल खाने में लगती रोचक।

गैस चूल्हा चलन आया हल्की फुल्की रोटी लाया।
चार चपाती चटनी खाकर गैस बढ़ी पेट थर्राया।

तवा रोटी या तंदूरी हो चाहे रोटी कह दो रुमाल।
चूल्हे की रोटी गजब खाकर देखो जरा कमाल।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बटन | Button

Similar Posts

  • शहीदों को नमन | Kavita Shahido ko Naman

    शहीदों को नमन! ( Shahido ko naman )   पुलवामा के शहीदों को मेरा नमन, मैं चुनके लाया हूँ कुछ श्रद्धा -सुमन। सूरज नहीं डरता कभी काले मेघों से, इसलिए महफूज है मेरा अक्खा वतन। किसी माँ की आँखों के तारे थे वो, किसी माँ की कोख के दुलारे थे वो। उजड़ा था कितनी मांग…

  • हाथों से छीनों न अमराइयाँ | Kavita Amraiyan

    हाथों से छीनों न अमराइयाँ   सौदा परिंदों का हम न करेंगे, साँसों की रफ्तार घटने न देंगें। हाथों से छीनों न अमराइयों को, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? रोते हैं पेड़ देखो कुल्हाड़ियों से, हम सब बँधे उसकी साँसों की डोर से। हरियाली का प्याला कैसे पिएंगे, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? सौदा परिंदों का… बित्ताभर…

  • सावन मनभावन | Sawan Manbhavan

    सावन मनभावन ( Savan Manbhavan ) झूम झूम के सावन आया, घूम-घूम के खुशियां लाया। झन~झन करे झंकार , आवारा बदरा बरसाया। घन-घन गरजती बौछारें धूम धड़का कर धमकाए l गर्जन-तर्जन करे दामिनी, पुलक-पुलक पुलकाए l चढ़ गई मौज बदरा को, तो नदिया भर-भर लाये। नाले-डबरे सारे भर गए, गली में पानी बहता जाए l…

  • आपकी सीमा | App ki Seema

    आपकी सीमा ( App ki seema )    पृथ्वियां तो बहुत हैं ब्रम्हांड मे किंतु,जल और वायु के प्रभाव मे ही होती है श्रृष्टि की रचना… आपकी संगत और योग्यता के आधार पर ही होती है आपके व्यक्तित्व की पहचान….. व्यक्तिगत मे आप कैसे हैं इससे समाज को कोई फर्क नहीं पड़ता किंतु ,आप समाज…

  • Kavita Aaj ka Samachar | आज का समाचार

    आज का समाचार ( Aaj Ka Samachar )   कोरोना इस बार पार कर गया लाख एक और पंद्रह हजार रहें सतर्क करें न कुतर्क यह महामारी है सारे रोगों पर भारी है यमराज से इसकी यारी है धरी रह गई सारी तैयारी है टीके पर टिकी उम्मीद है अब सारी लगवाने की अब बारी…

  • सावन परम सोमवार | Sawan Param Somvar

    सावन परम सोमवार ( Sawan param somvar )  शीर्ष साधना स्तुति   शिवत्व दिव्य भव्य आभा, आराधनिक बना परिवेश । महादेव स्नेहिल कृपा दृष्टि, सुख समृद्धि घर द्वार प्रवेश । अंतर स्थल अथाह चेतना, कर्म धर्म फलन प्रस्तुति । सावन परम सोमवार, शीर्ष साधना स्तुति ।। प्रकृति अनूप हरित श्रृंगार, अति आनंद स्पंदन । नदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *