जिंदगी किरदार से ज्यादा कुछ नहीं | Zindagi Kirdar

जिंदगी किरदार से ज्यादा कुछ नहीं

( Zindagi Kirdar se jyada kuchh nahin )

 

जिंदगी किरदार से ज्यादा कुछ नहीं।
बंदगी प्रभु प्यार से ज्यादा कुछ नहीं।
रंगमंच यह दुनिया का भव सागर है।
झूठा है यह संसार ज्यादा कुछ नहीं।

नश्वर यह तन काया ज्यादा कुछ नहीं।
झूठी है ये मोह माया ज्यादा कुछ नहीं।
रह जाते हैं दो बोल मीठे नर धरती पे।
तू खाली मुट्ठी आया ज्यादा कुछ नहीं।

कर ले नर शुभ काम ज्यादा कुछ नहीं।
होगा दुनिया में नाम ज्यादा कुछ नहीं।
खिड़कियां घट की जरा तू खोल दे नर।
मन हो वृंदावन धाम ज्यादा कुछ नहीं।

सुंदर सुबहें हो शाम ज्यादा कुछ नहीं।
रवि चलते अविराम ज्यादा कुछ नहीं।
चलते रहना सुहाना सफर जिंदगी का।
कब हो जाए ये शाम ज्यादा कुछ नहीं।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

राम मंदिर | Ram Mandir

Similar Posts

  • परवरिश | Parvarish Par Muktak

    परवरिश ( Parvarish )   पालते लाड प्यार से, ममता दुलार से। खुशियों बहार से, मीठी पुचकार से। रखे औलाद को, दुनिया में मां बाप। आंखों का तारा हमे, दिलों के तार से। शिक्षा संस्कार से, अपनापन प्यार से। रिश्तो में प्रेम घोले, मधुर व्यवहार से। चलना सिखाते हैं, जीवन की राहों पे। मंजिलें दिखाते…

  • बसंत | Basant par Muktak

    बसंत ( Basant )   आ गया मधुमास सुहाना चली मस्त बयार। सर्दी को अलविदा कहने लगे सब नर नार। फागुन महीना आया खिलने लगी धूप भी। लगे पुष्प सारे महकने चमन महकी बयार। कोहरा ओस सारे अब मधुरम चली पुरवाई। खुशबू फैली बागानों में महक उठी अमराई। मस्तानों की टोली आई गीत मस्त गाते…

  • महेन्द्र सिंह प्रखर के मुक्तक | Mahendra Singh Prakhar ke Muktak

    ( 13 ) माँ के हाथों का खाना कब कच्चा लगता है । साठ साल का बेटा उसको बच्चा लगता है । कोई कितना भी प्रेम करे जग में मुझसे – बस माँ का ही प्यार जगत में सच्चा लगता है ।। ( 12 ) हमें तो बोलना भी माँ सिखाती है सुनों हिंदी ।…

  • मुक्तक : कल एक फूल इसी घुटन में मर गया

     कल एक फूल इसी घुटन में मर गया ( Kal ek phool isi ghutan mein mar gaya )   कल इक फूल इसी घुटन में मर गया, कि उसका भँवरा उससे रूठ गया, वो मरकर यही शिकायत करता रहा.. कि मेरा मुकद्दर ही मुझसे रूठ गया ।   सम्मुख शिकायत करूं तो हिदायत है, पीठ…

  • खुशनसीब | Khushnaseeb

    खुशनसीब ( Khushnaseeb )    खुशनसीब होते वो लोग जो हंसकर जी लिया करते हैं। भोली मुस्कान रख चेहरे पर दिल जीत लिया करते हैं। जवानी के मद में अंधा बिल्कुल भी नहीं होते कभी वो। शुभ कर्म और व्यवहार से जीवन गुजार लिया करते   जवानी ( Jawani )   जवानी के मद में…

  • Muktak | मुक्तक

    मुक्तक ( Muktak )   निर्भय  रहकर  जो  जीवन जीता है धीरज धरकर जो गमों के घूंट पीता है कर्म  प्रधान है इस चराचर जगत में आत्मा  अजर  अमर  कहती गीता है   वक्त और हालात जिंदगी जीना सिखाते हैं कौन  अपना  कौन  पराया  सब बताते हैं संघर्षों से ही फौलाद बनते हैं इरादे मन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *