भरोसा क्या बहारों का

Ghazal | भरोसा क्या बहारों का

भरोसा क्या बहारों का

( Bharosa Kya Baharon Ka )

 

 

गुलों को खुद खिला लेना भरोसा क्या बहारों का।
खुदी से दोस्ती करना भरोसा क्या है यारों का।।

 

नहीं रौशन फिजा होती कभी भी आजमा लेना।
है चंदा आसमां में तो नज़ारा क्या सितारों का।।

 

करो उम्मीद जब भी तुम हमेशा याद रख लेना।
समय पर काम आता एक भरोसा क्या हजारों का।।

 

वो करते बात न कोई सुकूं दिल को दिलाने की।
न उनकी बात जो खुश है फसाना ग़म के मारों का।।

 

खुदा का आसरा लेकर सभी तुम काम कर लेना।
बनेगे काम सारे ही तजो चक्कर सहारों का।।

 

करोगे पार दरिया को जरा हिम्मत दिखाओ तो।
नहीं हरगिज कभी अच्छा यहां तकना किनारों का।।

 

अजब दुनिया में रहते हैं यहां पर हम सभी यारो।
सभी लङते है आपस में है क्या कहना नजारों का।।

 

सभी का थामते दामन नहीं दुश्मन कोई जिनका।
नहीं जिनका कोई सानी रहे अरमान ख़ारों का।।

 

रहो बेखौफ तुम बेशक ‘कुमार’ इतना समझ लेना।
न कोई खौफ दुश्मन का सदा खतरा गद्दारों का।।

 

?

 

कवि व शायर: Ⓜ मुनीश कुमार “कुमार”
(हिंदी लैक्चरर )
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)

यह भी पढ़ें : 

कृपा करो माँ पार्वती

 

 

Similar Posts

  • Gajab Attitude Shayari in Hindi

    Gajab Attitude Shayari in Hindi ( गजब ऐटिटूड शायरी इन हिंदी )    सारी दुनिया भुलाना चाहता हूँ। मैं अपने गाँव जाना चाहता हूं।।   डूबेँगे डूब जाएंगे हम भी तुम्हारे साथ कश्ती कहाँ लगाएं किनारा कोई तो हो   जिधर जाओगे तुम जाऊँगा मैं भी रुके गर तुम ठहर जाऊँँगा मैं भी   कौन…

  • लालच बुरी बलाय

    लालच बुरी बलाय ***** सदैव हलाल की कमाई खाएं, किसी के आगे हाथ न फैलाएं। ऊपर वाला जिस हाल में रखें- ख़ुशी ख़ुशी जीवन बिताएं, आवश्यकता से अधिक न चादर फैलाएं; बस अपना काम ईमानदारी से करते जाएं। बरकत और अल्ल्लाह की रहमत- खुद चलकर आपके द्वार आए, फिर काहे को हाय हाय? सब जानते…

  • समझें गर जो दोस्ती दुश्मनी नहीं होती

    समझें गर जो दोस्ती दुश्मनी नहीं होती ( Samajhen gar jo dosti dushmani nahi hoti )   समझें गर जो दोस्ती दुश्मनी नहीं होती! मुहब्बत  के ही बिना जिंदगी नहीं होती   करे  चुगली  हर  घड़ी जो सदा आपकी  ही उसको जीवन में  कभी फ़िर ख़ुशी नहीं होती   ख़िलाफ़ वो गर न होता अपना…

  • साल गया है

    साल गया है     बातें हमारी फिर से वो टाल गया है। बस इसी कशमकश में ये भी साल गया है।।   जिसने भरे हैं पेट सबके बहाकर करके स्वेद, उसको ही लोग कह रहे कंगाल गया है।।   बीमारियां भी एक हों तो गिनाऊं हुजूर,। शायद ही कोई यहां से कोई खुशहाल गया…

  • रौशनी | Roshani

    रौशनी ( Roshani )   आप आए अंजुमन में साथ आई रौशनी देखिए कितने रुखों पे मुस्कराई रौशनी। बज़्म में तक़रीर बस थी झूठ पर ही चल रही एक सच मैने कहा तो खिलखिलाई रौशनी। बाद मुद्दत देखके सरकार हमको हंस दिये यूं लगा हरसू फ़िज़ा में आज छाई रौशनी। देख कर इंसाफ़ मिलते आज…

  • काहे के नववर्ष ? ( भोजपुरी भाषा में )

    काहे के नववर्ष ? ( भोजपुरी भाषा में )   जीवन में जब नइखे कवनो हर्ष, कवन खुशी में मनावल जाओ नववर्ष? कोरोना सब कइलस चौपट, जिंदगी लेलस अइसन करवट! चहुंओर हाहाकार बा, किसान मजदूर भी आंदोलन पर मजबूर बा; अन्नदाता के इ हालत? हो गईल बा। लड़िकन के रोजी रोटी छिनाइल, फिर# ता#रे मारल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *