अनुभूति | Anubhooti

अनुभूति

( Anubhooti )

 

निशा थी नीरव था आकाश
नयन कब से अलसाये थे।
जान कर सोता हुआ मुझे
चले सपनों में आये थे।

हुई जो कुछ भी तुमसे बात,
उसे कब जान सकी थी रात,

गया था सारी सुधबुध भूल
हृदय को इतना भाये थे।
रहे थे जो अनगाये गीत
तुम्हें अर्पित कर गाये थे।

रही थी कैसी वह अनुभूति,
भरी भावों में भुवन विभूति,

शेष था नहीं कहीं भी शून्य
चतुर्दिशि तुम ही छाये थे।
तुम्हारा मधुर-मदिर रस-रूप
नयन पी कर न अघाये थे।

हुआ था जब निद्रा अवसान,
चेतना में था स्थिति भान,

अचानक देख लुटा संसार
प्राण कितना अकुलाये थे।
कहीं कुछ खुल ना जाये भेद
अश्रु पलकों में छिपाये थे।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

भटक रहा बंजारा सा मन | Bhatak Raha Banjara sa Man

Similar Posts

  • विनती सुनो गणराज | Vinti Suno Ganraj

    विनती सुनो गणराज ( Vinti Suno Ganraj )    विनती सुनो गणराज हमारे मनमंदिर में आना, हमारे मनमंदिर में आना। आशाओं का दीप जलाया, नेह भरा विश्वास , हमारे मनमंदिर में आना,हमारे मनमंदिर में आना। कारज मेरे पूर्ण करो अब, मत तरसाओ भगवान हमारे मनमंदिर में आना,हमारे मनमंदिर में आना। भूल हमारी माफ़ करो सब,…

  • देव है गुरुदेव | Geet Dev Hai Guru Dev

    देव है गुरुदेव ( Dev Hai Guru Dev ) हे देव गुरुदेव… हे देव गुरुदेव।। जो भी जपे तुमको सुबह और शाम। सुख शांति वो पाये जीवन में अपने। बस मन में अपने श्रध्दा तुम रखो। मानव धर्म का तुम बस निर्वाह करों। जीवन तेरा ये तब निश्चित ही बदलेगा।। हे देव गुरुदेव….। शिष्य पर…

  • आओ सारी कसम तोड़ दे | Inspirational kavita in Hindi

    आओ सारी कसम तोड़ दे ( Aao saaree kasam tod de )   आओ सारी कसम तोड़ दे, हवा का रुख मोड़ दे। प्यार भरे झरने लाए, सद्भाव दिलों में छोड़ दें। हंसी खुशी से रहना सीखें, बैर भाव सब छोड़ दे। हिलमिल कर रहे हम, आओ सारी कसम तोड़ दे।   कुदरत भी हम…

  • शहीद सरदार उधम सिंह | Udham Singh

    शहीद सरदार उधम सिंह ( Shaheed Sardar Udham Singh )   महान क्रान्तिकारी में लिया जाता है आपका ये‌ नाम, अदम्य-साहस के परिचायक देशहित में दिया जान। पिता का नाम तेहाल सिंह, नरेन कौर माता का नाम, जिनकी वीरता के आगे नतमस्तक है ये हिंदुस्तान।। शहीद-ए-आज़म सरदार उधमसिंह था जिनका नाम, २६ दिंसबर १८९९ को…

  • अस्तित्व | Astitva

    अस्तित्व ( Astitva )    मैं खो गई हूँ कही खोज रही हूँ मैं मेरा होना मैं एक कुलवधू एक पत्नी, एक माँ के बीच कहीं खो गई हूँ इन सबके बीच में मैं मुझे खोज रही हूँ कर्तव्यों और फ़र्ज़ के बीच उलझ कर रह गई हूँ मैं इन्हें बिना तोड़े खुद को बनाने…

  • मुस्कुराहट | Muskurahat

    मुस्कुराहट ( Muskurahat )   हजार गमों की महफिल में, तू मुस्कुराहट को न्योता दिया कर।। नम हुई आंखे तेरी, दिल को सताती है, मुकुराहट तो दिल का सुकून कहलाती है।। ऐ दोस्त , तेरी उदास आंखे, बहुत दिल में हलचल मचाती है, तू बस हंस दे, तो सारी कायनात खुशियां मनाती है।। ज़िंदगी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *