Kavita Apne Apne Ram

हम सबके सियाराम

हम सबके सियाराम

 

विराजे अयोध्या धाम देखो
हम सबके सियाराम ।
गर्वित हो गया हिंदोस्तान
देखो हम सबके सियाराम ।
मर्यादा का पालन करते दोष दूसरो पर न धरते ।
सुख दुख सम समझो सिखलाते सत्य विजय सबको दिखलाते ।
सबका करें कल्याण गर्वित हो गया
हिदोस्तान ।
हम सबके सियाराम ।
माता पिता गुरु आज्ञाकारी संतजनो के भयहारी
धैर्यवान बलवान देखो हम सबके सियाराम
सभी के मन पर राज किया करे सच के सिर पर ताज धराकरे
रखते सुर असुर का ध्यान देखो हम सबके सियाराम
शिवजी का धनुषतोड़ कर मैथिली ब्याह कर ले लाये
अयोध्या वासी हर्षित होकर घर घर अपने दीप जलाये
सुखकारो बन गयेसभीके दुखहारी बनगयेसभी के
बन गये पूरनकाम देखो हम सबके सियाराम ।
बुरा समय मंथरा बनकर काम अनोखा करने लगा था
कैकयी ने दशरथ जी से मांगे दो वरदान रखा था
मान रखा पितृ वचन का ध्यान रखा माता के मन का
किया वन को प्रस्थान हम सबके सियाराम ।
भक्त निषाद को मित्र बनाया केवट की शंका को मिटाया
. जूठे फल शबरी के खाये अहिल्या को शाप से मुक्त कराये
फिर मिले भक्त हनुमान हम सबके सियाराम
सोने का मृग मारीच बन गया
मॉ सीता को रावण हर गया
वनवन ढूंढे मां सीता को
पूछे बेल और . पान हम सबके सियाराम ।
सुग्रीव को अपना मित्र बना के बालि का वध छल से कर के
कारण पूछा बालि ने
प्रभु से
क्यों हर लिये मेरे प्राण हम सबके सियाराम
कारण हरण भाई पत्नी को समझा न पुत्री समान
हम सब के सियाराम
सुग्रीव की वानर सेना लेकर
हनुमान को शक्ति याद दिला कर
पहुंचे बजरंग रावण की लंका
किया न मन में तनिक भी शंका
अघोषित युद्ध का किया आव्हान
हम सबके सियाराम ।
लंका में मिलते भक्त विभीषण
किया आंगन में माँ तुलसी रोपण
जला दिया पूरी लंका को जलाया न भक्त का धाम
हम सबके सियाराम
माता सीता से मिलकर आये
अपना असली रूप दिखाकर शंका का किया समाधान हम सबके सियाराम ।
मां सीता का पता ले आये
संदेश माँ का प्रभु को सुनायें
भक्त हनुमान का अंतरमन से माना प्रभु ने एहसान
हम सबके सियाराम
समुद्रतट पर सब संग आये
सागर अगुवानी कोन आयें
कोधित हो गये भइया लक्ष्मण
श्रीराम ने साधाबाण हम सबके सियाराम
भयमीत सागर सामने आकर
प्रभु चरणो में शीश नवाकर
किया श्रीराम गुणगान
नल और नील को गुणी बताया
राम नाम लिख पत्थर तैराया
समुद्री जीव सब बने सहायक पुल चढ़ पहुंचे दुश्मन धाम
हम सबके सियाराम
अंगद दूत बने श्रीराम के
पहुंचे सभा में रावण के सामने
दिखा दी ताकत राम दूत की करवीरो का आव्हान
अंगद पैर जमा कर अपना
कहा रावण से न देखो सपना
क्षमा मांग लो प्रभु से जाकर करो न युद्ध आव्हान हम सबके सियाराम
अहंकार रावण का देखो कुर्बानी के
बीज बोता
पुत्र भाई कुंभकरण संग
एक एक कर सब रिश्ते खोता
अंत अकेला रह गया युद्ध में
खेत हो रहा अभिमान
हम सबके श्री राम
वादा किया जो उसे निभाया राजमुकुट विभीषण पहनाया
भ्राता भरत की प्रतिज्ञा याद कर पहुँचे अयोध्या धाम हम सबके सियाराम

आशा झा
दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

जल दिवस | Geet Jal Divas

Similar Posts

  • हे नारी तुझे नमन | Kavita he nari

    हे नारी – तुझे नमन ( He nari – tujhe naman )   नारी तू नारायणी तु ही शक्ति अद्वितिया तेरे हर रूप को नमन तु वंदनीया है पूजनीया माँ का रूप धरा जब त्याग की प्रतिमूरत कहलाई पत्नी बहन बेटी बनकर तूने खुश्बू सी फैलाई तू सृष्टि की रचियेता है प्रकृति का अनुपम उपहार…

  • शिक्षक होता युग निर्माता | Shikshak par Kavita

    शिक्षक होता युग निर्माता ( Shikshak hota yug nirmata )    शिक्षक ही होता युग निर्माता, आदर्शों का वह पाठ पढ़ाता। वो मर्यादा, संस्कार सिखाता, भविष्य की बुनियाद ‌बनाता।। अज्ञानता से सबको उबारता, सद्गुणों का संदेश वह देता। अंधेरे से उजाला वो दिखाता, आध्यात्मिकता ज्ञान बताता।। सभी बच्चों का ध्यान रखता, बुद्धिमान व गुणवान बनाता।…

  • गणपति बप्पा | Ganpati bappa kavita

    गणपति बप्पा ( Ganpati bappa kavita )   मुश्क की सवारी, मोदक देख मुँह मे उनके लाल है। ज्ञान का रूप, असुरो के काल हैं। एक दंत, महाकाय रूप मनमोहक उनकी चाल हैं देह मानव का, मुख गज का , माता के लाल हैं। मुश्क उनके मित्र, वे शत्रुओं के काल हैं। रिद्धि सिद्धी के…

  • जाड़े की धूप | Jaade ki dhoop par kavita

    जाड़े की धूप ( Jaade ki dhoop )    बादलों की झुरमुट से झांकता सूरज मानों खेलता नन्हा ओज से भरा बालक झांक रहा हो, चमकता तेज सुनहरा बदन रक्त लालिमायुक्त धीरे धीरे मानव दुनिया में कदम रख एक टक ताक रहा हो, मानव में कुलबुलाहट शुरू हो गई आहट पाते ही सूरज का, किसी…

  • आवारा धूप | Awara Dhoop

    आवारा धूप ( Awara dhoop )   धूप तो धूप ही होती है इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में धूप का इंतजार रहता है सबको कहीं से थोड़ी सी धूप मिले, सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर, धूप को सुला लेता है, आगोश में अपनी , धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो…

  • लगन | Hindi chhand kavita

    लगन ( Lagan )  मनहरण घनाक्षरी   मीरा सी लगन लगे, मन में उमंग जगे। प्रेम की तपन कोई, उर मे जगाइए।   मौसम सुहाना छाए, काली घटा घिर आए। मन में लगन जगे, जतन बढ़ाइए।   काम कोई छोटा नहीं, कर्मठ को टोटा नहीं। मेहनत लगन से, शुभ फल पाइए।   आमद अच्छी कमाओ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *