Geet Jal Divas

जल दिवस | Geet Jal Divas

जल दिवस

( Jal Divas )

जल ही जीवन जानते हो
फिर भी तुम ना मानते हो
व्यर्थ बहने देते हो जल व्यर्थ बहने देते हो
कपड़े बर्तन धोते समय नल नहीं बंद करते हो
हाथ मुंह धोते समय नल नहीं बंद करते हो
सब्जियां फल धोके पानी पेड़ों में नहीं डालते हो
व्यर्थ बहने देते हो तुम व्यर्थ बहने न देते हो
बरसात का पानी अगर एकत्र अपने घर करो
तालाब पोखर बावड़ी एकत्र जल बाहर करो
जल की तुम्हें कमी ना हो
सिंचाई पौधों की भी हो
कटु सत्य नहीं समझते हो
व्यर्थ बहने देते हो तुम व्यर्थ बहने देते हो
जल संरक्षण गर ना होगा
सर सरिता सिंधु सूखेंगे
जल संरक्षण गर ना होगा
घर के घड़े भी रीतेगे
न जाने कब प्रलय आ जाए
विनाश सूखा बनकर आए
व्यर्थ बहने देते हो तुम व्यर्थ बहने देते हो
वृक्षारोपण करके तुम जल संरक्षण कर सको
काटो अगर ना वृक्षों को वन संरक्षण कर सको
वृक्षों को सम्मान न दो बरखा को भी मन ना दो
हंसी ठिठोली करते हो
व्यर्थ बहने देते हो तुम व्यर्थ बहने देते हो
पंछियों को दाना पानी तुमको देना चाहिए
पशुओं को भी रोज पानी तुमको देना चाहिए
ऐसा तुम जिस दिन करोगे झोली पुष्पों से भरोगे
ऐसा तुम नहीं करते हो
व्यर्थ बहने देते हो तुम व्यर्थ बहने देते हो

आशा झा
दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

दीवाली मन गई | Diwali Man Gai

Similar Posts

  • उठो देश के कर्णधार | Geet Utho Desh ke Karnadhar

    उठो देश के कर्णधार ( Utho desh ke karnadhar )    मेरे देश के वीर जवानों, उठो देश के भावी कर्णधार। जिस माटी में जन्म लिया, रखना मां से नेह अपार। पढ़ लिख ज्ञानवीर बनो, यश कीर्ति वैभव किरदार। जग रोशन करो देश का, खुशहाली से भरो भंडार। उठो देश के कर्णधार प्रगति पथ पर…

  • जो तुम आ जाते एक बार | Geet jo tum aa jaate

    जो तुम आ जाते एक बार ( Jo tum aa jaate ek baar )      खुशियों की आती मस्त बयार चलती प्रेम भरी फुहार महफिले महकती रसधार बरसता हृदय स्नेह अपार जो तुम आ जाते एक बार   भावों का उर उमड़ता ज्वार खिलते उपवन पुष्प हजार सपनों का लग जाए अंबार तुम हो…

  • सब मिलकर पेड़ लगाये | Geet Sab Milkar Ped Lagaye

    सब मिलकर पेड़ लगाये ( Sab milkar ped lagaye )   पेड़ लगाओ सब मिलकर, जीवन की जंग जीतनी है। सोचो बिन प्राणवायु के, मुश्किलें आएंगी कितनी है।।   सोचो समझो मनन करो, कारण सहित भेद पहचानो। तरुवर बिन बोलो कैसे, ले सकोगे सांसे इंसानों।।   पृथ्वी पर दूर तलक तक, वृक्ष दिखाई ना दे…

  • प्रीत बनी अहिल्या | Preet Bani Ahilya

    प्रीत बनी अहिल्या ( Preet Bani Ahilya )   अगर दिल गोकुल है मेरा ,तो धड़कन बरसाना है। दिल है यहां धड़कन है वहां ,फिर भी एक तराना है। ‌ सांसों की लहरों में हलचल ,होती तेरे आने से। जग की सीमांतों को लांघ के ,प्रेम नगर बसाना है।। अगर दिल गोकुल है मेरा, तो…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • अलख निरंजन | Alakh Niranjan

    अलख निरंजन ( Alakh Niranjan )   भज अलख निरंजन प्यारे, अलख निरंजन गाता जा। ये दुनिया सब मोह माया है, जग में प्यार लुटाता जा। अलख निरंजन गाता जा खाली मुट्ठी आया जग में, मानव हाथ पसारे जायेगा। क्या खोया क्या पाया नर, किसका हिसाब लगाएगा। यह दुनिया एक रंग मंच है, बस किरदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *