तिरंगा

तिरंगा | Tiranga par kavita

तिरंगा

( Tiranga ) 

 

वीर शहीदों की कुर्बानी याद दिलाता है तिरंगा।
भारतवासी के सीने में जोश जगाता है तिरंगा।।

 

मुश्किल चाहे हो रस्ता या मंजिल तेरी हो दूर बहुत।
ग़र जज़्बा हो तो पा सकते हैं हमें सिखलाता है तिरंगा।।

 

रातें हो चाहे गहरी -लंबी ढ़ल तो वो भी जाती है।
बीती रात गुलामी की भी यही बतलाता है तिरंगा।।

 

था जो कभी सोने की चिड़िया विश्व-गुरु की पदवी जिसकी।
दुनिया-भर को योग सिखाता सब को जगाता आज तिरंगा।।

 

खुदगर्जी सब छौङ के अपनी देश की ख़ातिर जीना सीखो।
तुम देखोगे विश्व-शिखर पे “कुमार” लहराता है तिरंगा।।

 

 

कवि व शायर: Ⓜ मुनीश कुमार “कुमार”
(हिंदी लैक्चरर )
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)

यह भी पढ़ें : 

अदब से वो यूं पेश आने लगे है

 

Similar Posts

  • तुम तो | Tum to

    तुम तो ( Tum to )   कौन सा काम कब करना है यही तो फ़ैसला नहीं होता तुम से यही तुम्हारी उलझन का सबब है और कमज़ोरी भी नाँच रही हैं आज बहारें महकी हुई हैं सभी दिशाएँ हंसने का मौसम है और तुम तो रोने बैठ गई हो बादल घिरे हैं बारिश का…

  • हार हो गई | Haar ho Gai

    हार हो गई ( Haar Ho Gai ) सारी मेहनत बेकार हो गईइस बार भी हार हो गईकोशिश की थी बहुत हमनेमगर बेवफा सरकार हो गई । बड़ी मेहनत से उसको पाया थाबड़ी मुश्किल से करीब लाया थाअचानक वह फरार हो गईकिस्मत फिर दागदार हो गई । पास आकर वो चली गईकिस्मत फिर से छली…

  • सवाल करेंगे | Poem sawal karenge

    सवाल करेंगे ( Sawal karenge )    सुनो……! एक दिन तुम्हारे बच्चे तुम्हीं से सवाल करेंगे कि आपने कभी किसी से प्यार किया है…..? क्या जिससे प्यार किया था उसका नाम अपने होंठों पर ला पाएंगे…..? नहीं..ना…! आप नजरें झुकाने के अलावा कोई जवाब नहीं दे पाएंगे तुम बच्चों की नज़रों में उसी पल गिर…

  • नया साल आया | Naya Saal Aaya

    नया साल आया ( Naya Saal Aaya )    मुहब्बत लुटाने नया साल आया सभी ग़म भुलाने नया साल आया।। ग़लत – फ़हमियां जो कभी हो गयीं थीं उन्हें अब मिटाने नया साल आया।। मुहब्बत के लम्हे जो रूठे हुए हैं उन्हें फिर मनाने नया साल आया।। नयी मंज़िलों का हमें जो पता दे वो…

  • लिखो एक नया इतिहास | Likho ek Naya Itihaas

    लिखो एक नया इतिहास ( Likho ek naya itihaas )   लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से अद्भुत अनूप मनुज जीवन, ईश्वर अनमोल उपहार । आर्त अनंत अलौकिकता, रग रग प्रसूनी बहार । परिश्रमी तपनें मिटाती, असंभवता जीवनकोश से । लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।। नतमस्तक वृहत बाधाएं, घनिष्ठ मित्र आत्मविश्वास…

  • चुनाव

    चुनाव सही व्यक्ति को – – – – – – ज्यों ज्यों चुनाव आ रहे हैं।नेताजी लाड़ जता रहे हैं। जातिवाद की दुहाई दे रहे ।खुद चरित्र की सफाई दे रहे । वाणी में मधु घुल गया है।ओठों पै गुलाब खिल गया है। दुखती रगें पहचानते हैं।कैसे संतुष्ट करें जानते हैं ? मर्यादाऐं तोड़ रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *