Bharat Desh par Kavita

राष्ट्रधर्म | Kavita Rashtradharm

राष्ट्रधर्म

( Rashtradharm )

देश काल सापेक्ष संस्कृति
का जिसमें विस्तार है।
राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से,
सब धर्मों का सार है।

प्राप्त अन्नजल जिस धरती से,
बनी प्राणमय काया,
जिसकी प्रकृति सम्पदा पाकर,
हमने सब भर पाया,
पवन प्रवाहित हो श्वांसों में,
ऊर्ज्वस्वित है करता,
अपने विविधि उपादानों से,
जीवन सुखद बनाया,

करे मातृवत पालन सबका,
सब उसका परिवार है।
राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से,
सब धर्मों का सार है।

प्राग्य पूर्व पुरुषों से हमको
मिली धर्म की दीक्षा,
वेद उपनिषद आचार्यों से
पाई हमने शिक्षा,
पूर्ण समाहित हुआ है जिसमें
सारा जीवन दर्शन,
प्राण विसर्जन करके आये
करते उसकी रक्षा,

वह हमको प्राणों से प्रिय यह
देख चुका संसार है।
राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से,
सब धर्मों का सार है।

विविधि भिन्नतायें हैं फिर भी
राष्ट्र सभी का एक है,
शतश: वंदनीय है उनको
किंचित जिन्हें विवेक है,
कितनी ही गौरव गाथाएं
वर्णित हैं इतिहास में,
रक्त बहा वीरों ने अपना
किया समुद अभिषेक है,

बलिदानों से होता आया
नव अभिनव श्रृंगार है।
राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से
सब धर्मों का सार है।

वह कृतघ्न कापुरुष, राष्ट्र को
जो न समर्पित मन से,
आत्मतत्व मृतप्राय है उसका,
जीवित है बस तन से,
राष्ट्रीयता पर अपनी जिसको
अभिमान नहीं है,
नष्ट भ्रष्ट हो जायेगा वह
अपने अध:पतन से,

मातृभूमि के ऋण से होता
कभी नहीं उद्धार है।
राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से,
सब धर्मों का सार है।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

वे जीवित ही मरते

Similar Posts

  • अभिनन्दन मां भारती | Maa Bharti

    अभिनन्दन मां भारती ( Abhinandan hai maa bharti )    अभिनन्दन है मां भारती तुम्हारा, जन्म हुआ जो भारत वर्ष हमारा। तुम ही सारे इस जगत की माता, अवतरित हुएं ‌यहां स्वयं विधाता।। भू भूमि धरती जमीन एवं वसुधा, मही धरणी अचला उर्वी वसुंधरा। धरित्री क्षिति अचला व रत्नगर्भा, पृथ्वी और कहते है तुझको धरा।।…

  • ना बताएं ओटीपी पासवर्ड | OTP Password Par Kavita

    ना बताएं ओटीपी पासवर्ड ( Na Bataye OTP Password )   बचकर रहना प्यारे भाईयों एवं बहनों, आज जाल-झूठ और छल-कपट से। कमा रहे है बहुत छलिया लोग लफंगे, करके जाल-झूठ एवं ये हेरा-फेरी से।। बहक मत जाना लालच में मत आना, लाॅटरी व ईनाम, कूपन के चक्कर में। गंवा ना देना कही उमर-भर की…

  • शिक्षक युग निर्माता है | Shikshak Yug Nirmata

    शिक्षक युग निर्माता है ( Shikshak yug nirmaata hai ) ज्ञान के मोती लुटाये, शिक्षा की ज्योत जलाता है। उजियारा करके जीवन मे, राह सही दिखलाता है। शिक्षक युग निर्माता है सदाचार का पाठ पढ़ाए, हृदय संस्कार भर के। उन्नति शिखर पहुंचाए, चहुमुखी विकास करके। कलम का सच्चा सिपाही, गुरु भाग्यविधाता है। मां शारदे साधक…

  • दीवाली मन गई | Diwali Man Gai

    दीवाली मन गई ( Diwali man gai )    दीपो की बारात आई तुमको अपने साथ लाई । खुशियों की सौगात पाई अब दीवाली मन गई । मेरी दीवाली मन गई । सुर बिना हो साज जैसे वैसे मै जीती रही । काम न था काज कुछ बन बांवरी फिरती रही । नाम जब तुमने…

  • कोहरा | Hindi Poem kohara

    कोहरा ( Kohara )   कोहरे की चादर में लिपटी सुबह अठखेलियां सी करती हमारे हिस्से का सूरज भी ज़ब्त कर खुश होती है पगली है नादान है हमें तो चेहरों पर गिरती धुंध भी भा जाती है खुशी से सराबोर कर जाती है…   लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें…

  • पीरियड्स | Periods par kavita

     पीरियड्स ( Periods )    तेरह वर्ष की उम्र में मुझको हुआ पहली बार, पेट के नीचे दर्द हुआ जैसे फूटा कोई गुब्बार। कमर दुखना चक्कर आना क्या हुआ है यार, किसको बताऊॅं रक्तस्राव हुआ योनी के द्वार।।     घबराई एवं शरमाई डरते-डरते घर तक आई, क्या हुआ है मेरे साथ सोच कर मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *