जो ख़त पढ़ो 

जो ख़त पढ़ो | Ghazal Jo Khat Padho

जो ख़त पढ़ो 

( Jo Khat Padho )

जो ख़त पढ़ो तो इबारत पे ग़ौर मत करना
हमारा ज़िक्र किताबों में और मत करना

छुपाये बैठे हैं दिल में ख़िजां के ज़ख़्मों को
हमारे फूल से चेहरे पे ग़ौर मत करना

हरेक सिम्त ही रुसवाइयों के चर्चे हैं
यूँ अपना ज़िक्र मेरे साथ और मत करना

ज़रा मैं दैरो- हरम को भी देख लूँ साक़ी
अभी शराब का यह ख़त्म दौर मत करना

हमारा ज़र्फ़ था चुपचाप पी गये आँसू
किसी ग़रीब पे तुम ऐसा जौर मत करना

छुपाये बैठे हो अब तक जिसे कहानी में
कभी भी उसकी अदाओं पे ग़ौर मत करना

ये बात याद रहे तुमको ऐ मेरे साग़र
मैं राह तकती हूँ रस्ते में ठौर मत करना

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

इबारत – शब्द विन्यास, आलेख
दैरो हरम – मंदिर और काबा , मंदिर, मस्जिद
ज़र्फ़ – सहनशीलता
जौर- अत्याचार

यह भी पढ़ें:-

https://thesahitya.com/usi-ke-dil-me/

Similar Posts

  • आज़मा के देख लिया | Aazma ke Dekh liya

    आज़मा के देख लिया ( Aazma ke dekh liya )    ख़ुदा बना के तुझे, सर झुका के देख लिया अना को ताक पे रख, सब भुला के देख लिया हुस्न ए मतला बड़े ख़ुलूस से उनको बुला के देख लिया हरेक नाज़ भी उनका उठा के देख लिया जुनून तोड़ चुका दम, वफा निभाने…

  • परी आसमान की | Pari Aasman ki

    परी आसमान की ( Pari aasman ki )    जब बात चल रही थी वहाँ आन-बान की लोगों ने दी मिसाल मेरे खानदान की मैं हूँ ज़मीन का वो परी आसमान की कैसे मिटेगी दूरी भला दर्मियान की देखूं मैं उसके नखरे या माँ बाप की तरफ़ सर पर खड़ी हुई है बला इम्तिहान की…

  • इरादा डिगा नहीं सकता

    इरादा डिगा नहीं सकता हवा का ज़ोर इरादा डिगा नहीं सकताचराग़े-ज़ीस्त हूँ कोई बुझा नहीं सकताहुस्ने-मतला– किसी के सामने सर को झुका नहीं सकतावजूद अपना यक़ीनन मिटा नहीं सकता फ़कत तुम्हारी ही मूरत समाई है दिल मेंइसे मैं चीर के सीना दिखा नहीं सकता किसी के प्यार से जान-ओ-जिगर महकते हैंयक़ीन उसको ही लेकिन दिला…

  • नज़र नहीं आता | Nazar Nahi Aata

    नज़र नहीं आता ( Nazar nahi aata )   वो मुझे कहीं भी अब तो नज़र नहीं आता ? यूं सकून दिल को मेरे मगर नहीं आता वो सनम न जानें मेरा किस हाल में होगा कोई भी उसी की लेकर ख़बर नहीं आता ए ख़ुदा बता क्या ग़लती हुई मुझी से है क्यों मगर…

  • ख़ल्वत-ओ-जल्वत | Khalvat-o-jalvat

    ख़ल्वत-ओ-जल्वत ( Khalvat-o-jalvat ) ख़ल्वत-ओ-जल्वत में यारों फ़र्क ही कितना रहाउसकी यादों का सदा दिल पर लगा पहरा रहा। मुझमें ही था वो मगर किस्मत का लिक्खा देखिएअंजुमन में गैऱ के पहलू में वो बैठा रहा। कुछ कमी अर्ज़ -ए – हुनर में भी हमारी रह गईवो नहीं समझा था दिल की बात बस सुनता…

  • इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करो

    इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करो इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करोइस कदर जाने की जल्दी है तो आया मत करो। जानते हम अहमियत अपनी तुम्हारे सामनेतो ये किस्से बेक़रारी के सुनाया मत करो। मुस्कुराने पे बहुत दिलकश लगा करते हो तुममहफिलों में बेवजह तब मुस्कुराया मत करो। एक दूजे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *