Bahon Mein Jab

बाहों में जब वो आएंगे | Bahon Mein Jab

बाहों में जब वो आएंगे

( Bahon mein jab bahon woh aayenge )

बाहों में जब वो आएंगे।
ग़म ख़ुशियों में ढल जाएंगे।

याद उन्हें जब आएंगे हम।
मन ही मन वो मुस्काएंगे।

अ़र्ज़ -ए-तमन्ना पर वो हमारी।
ग़ौर कभी तो फ़रमाएंगे।

रह-रह कर यूं दिल वो हमारा।
देखें कब तक तड़पाएंगे।

इक दिन ऐसा भी आएगा।
गीत हमारे सब गाएंगे।

आएगा जब वक़्त हमारा।
मन्ज़िल अपनी हम पाएंगे।

आओ फ़राज़ अब उनसे पूछें।
कब तक वो यूं शर्माएंगे।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • भरोसा टूट जाता है | Bharosa Toot Jata Hai

    भरोसा टूट जाता है ( Bharosa Toot Jata Hai ) मुसीबत जब भी आती है भरोसा टूट जाता हैसभी मुख मोड़ते हैं और रिश्ता टूट जाता है नहीं है खेल बच्चों का लगाना दिल किसी से भीज़रा सी ठेस लगने पर ये शीशा टूट जाता है सलीक़े से निभाओ आप रिश्तों को मुहब्बत केपरखिए मत…

  • ज़िन्दगी पराई हो गई

    ज़िन्दगी पराई हो गई बेवफ़ा नहीं थी उससे बेवफ़ाई हो गईहोता ही नही यकीन जग हँसाई हो गई दे रही थी ज़ख़्म जो अभी तलक यहाँ मुझेदेखिए वो खुद ही ज़ख़्म की दवाई हो गई होठ मे गुलों की खुशबू और बातों में शहददो घड़ी में उससे मेरी आश्नाई हो गई बढ़ रही थी धड़कने…

  • अपनी आँखों में आसूँ खुशी के

    अपनी आँखों में आसूँ खुशी के अपनी आँखों में आसूँ खुशी केस्वप्न सच हो गये ज़िन्दगी के उनके आते ही आयीं बहारेंलौट आये हैं दिन आशिकी के कुछ तो मजबूरियां होगीं उनकीपास जाते न यूँ वो किसी के बात क्या है जो तू डर रहा हैतूने देखे हैं दिन बेबसी के जिन बहारों का मौसम…

  • कलाम है क्या

    कलाम है क्या ये गोल मोल मुहब्बत भरा कलाम है क्यातमाम उम्र यहीं पर तेरा क़याम है क्या कबूल कैसे मैं कर लूँ बता तेरी शर्तेंबिना ये जाने तुझे लेना मुझसे काम है क्या जो बार बार मुझे हुक्म देता रहता हैसमझ लिया मुझे तूने बता गुलाम है क्या जो हर घड़ी चला आता है…

  • अहसान रहेगा | Ahsan Rahega

    अहसान रहेगा ( Ahsan Rahega ) मतला– उस पर भी अभिमान रहेगा याद जिसे अहसान रहेगा हुस्ने-मतला– जिस दिल में भगवान रहेगा उस पर जग क़ुर्बान रहेगा जिस दिल में हो तू ही तू बस उसको क्या कुछ भान रहेगा मेरे आँसू पोंछ भी दे अब मेरा भी कुछ मान रहेगा जिस पर वंशीधर मोहित…

  • कुछ नज़ीरों से

    कुछ नज़ीरों से ये बात आज भी साबित है कुछ नज़ीरों सेगये हैं शाह सुकूँ माँगने फ़क़ीरों से क़दम बढ़ाने से मंज़िल करीब आती हैउलझ रहा है तू क्यों हाथ की लकीरों से बहुत दिनों से है बरबाद ज़िन्दगी अपनीलड़ाई कितनी लड़ें अपने हम ज़मीरों से किया है सामना कुछ यूँ भी तंग दस्ती कालिबास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *