करूं भी तो क्या

करूं भी तो क्या | Karoon Bhi to Kya

करूं भी तो क्या

हम सबकी जिंदगी भी एक सर्किल की तरह है,
इसी में हम सब उलझें और घूमते रहते हैं हरदम।
लाइन पर सीधा चलना तुम भी भूले और हम भी,
अपने ही कामों में उलझे रहते हैं अब तो हरदम।।

हम सबका था रंगीन जीवन अब बेरंग हो गया है,
कलर प्लेट में है,या प्लेट कलर में है पता नहीं।
हम सबका न्यू कमांड भी अब तो खो गया है।।
संचार मशीन बन गया हूं अब तो मैं, पता नहीं।।

मैं तो अब अपने जीवन का जनक हो गया हूं,
रोज नए-नए तरीके से मुझपर ही प्रयोग होता है।
गणनाएं भी अब हाथ जोड़ती है मुझे देखकर,
हमेशा चार संक्रियाओ में मेरा ही योग होता है।।

आईसी था मैं माइक्रो प्रोसेसर बनकर बाजार में,
जिंदगी प्रोसेसिंग,सीपीयू और आउटपुट बन गई।
जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए क्या क्या किया,
अब तो हर लोगों की जिंदगी तो यूं ही बदल गई है।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • पाती धड़कनों की | Pati Dhadkano ki

    पाती धड़कनों की ( Pati dhadkano ki )    दिल की स्याही में पिरो- पिरो कर जज़्बातों का रस घोल- घोल कर – भाषा का मधु उड़ेल कर मोती जड़े अक्षरों का जादू बिखेर कर- छलकती- महकती जब पहुंँचती थी चिठिया पाने वाला इस रंगीन जादू से तरबतर हो जाता था खुद महकता- परिवेश को…

  • गुरूदेव नमन | Gurudev Naman

    गुरूदेव नमन ( Gurudev Naman ) तेरे चरणों में मेरा, सब कुछ अर्पण। गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।। तुमने सधाया मेरा बावरा मन। देकर ब्रह्म का सूक्ष्म ज्ञान। पल में खोल दिए, मेरे नयन। रखना मुझको, नित अपनी शरण। गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।। तुम हो मेरे मन की ज्योति। तुमने ही किए कंकर मोती। अंधकार में…

  • उम्मीदों भरा नया साल

    उम्मीदों भरा नया साल उम्मीदों भरा नया सालखूब आता है मन में ख्याल।ढेर सारी आशाएं हैंजिंदगी की अभिलाषाएं हैं ,शायद जिंदगी हो जाए खुशहालउम्मीदों भरा नया साल।।अधूरे सपने इस साल हों पूरेवक्त बुरा कब तक, जब हम नहीं है बुरेखुशियां जरूर मिलेंगीजिंदगी जरूर खिलेगी ,बदलेगा मौसम का हालउम्मीदों भरा नया साल।।किस्मत कब तक रुलाएगीइस बार…

  • मैं हंसती आंखों का गहना | Kavita hansti aankhon ka

    मैं हंसती आंखों का गहना ( Main hansti aankhon ka gahana )    मैं हंसती आंखों का गहना तुम नयनों में रहती हो। धड़कनें बढ़ जाती है जब भी तुम कुछ कहती हो।   खिला खिला सा चेहरा ये तुमको पाकर महक उठा। मन का पंछी मनमौजी बन चमन पाकर चहक उठा।   बहती धारा…

  • मर्यादा की हानि | Poem maryada ki hani

    मर्यादा की हानि ( Maryada ki hani )   मर्यादा में बाधा पड़ी जब आधा राम ने बाली को चोरी से मारा। सुनो रघुनाथ अनाथ क्यूं अंगद पूछत बाली क्या पाप हमारा।।   कौन सी भूल भई सिय से केहीं कारण नाथ ने कानन छोड़ा। जाई समाई गई वसुधा में श्रीराम से नेह का नाता…

  • अनोखा फैसला

    अनोखा फैसला **** सुन आई हंसी और हुआ आश्चर्य जब फैसला सुनाया गया भाई! मुझसे तो ना रहा गया दुनिया का अनोखा और संभवतः इकलौता है मामला पहले भी आपने बाबरी मस्जिद विध्वंस जेसिका हत्याकांड और न जाने कितने फैसले देखे सुने होंगे, आश्चर्यचकित भी हुए होंगे! एक और फैसला आया है- जिसमें इंसान हुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *