करूं भी तो क्या

करूं भी तो क्या | Karoon Bhi to Kya

करूं भी तो क्या

हम सबकी जिंदगी भी एक सर्किल की तरह है,
इसी में हम सब उलझें और घूमते रहते हैं हरदम।
लाइन पर सीधा चलना तुम भी भूले और हम भी,
अपने ही कामों में उलझे रहते हैं अब तो हरदम।।

हम सबका था रंगीन जीवन अब बेरंग हो गया है,
कलर प्लेट में है,या प्लेट कलर में है पता नहीं।
हम सबका न्यू कमांड भी अब तो खो गया है।।
संचार मशीन बन गया हूं अब तो मैं, पता नहीं।।

मैं तो अब अपने जीवन का जनक हो गया हूं,
रोज नए-नए तरीके से मुझपर ही प्रयोग होता है।
गणनाएं भी अब हाथ जोड़ती है मुझे देखकर,
हमेशा चार संक्रियाओ में मेरा ही योग होता है।।

आईसी था मैं माइक्रो प्रोसेसर बनकर बाजार में,
जिंदगी प्रोसेसिंग,सीपीयू और आउटपुट बन गई।
जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए क्या क्या किया,
अब तो हर लोगों की जिंदगी तो यूं ही बदल गई है।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • प्यार करता हूँ | Pyar Kavita

     प्यार करता हूँ  ( Pyar karta hun )   बहार क्या होती है फूल क्यूँ खिलते हैं भँवरे क्यों गाते हैं खुशबू क्यों बिखरती है सूरज क्यों निकलता है चाँद रात भर आकाश में, क्यूँ चक्कर लगाता है बारिश क्यों होती है दिन क्यूँ होता है रात क्यूँ ढलती है। हवा क्यों बहती है पँछी…

  • कलयुग के राम खंड पर | Kalyug ke Ram Khand par

    कलयुग के राम खंड पर ( Kalyug ke Ram khand par )   कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर स्व प्रज्ञित अग्र कदम, अंतरतम दृढ़ संकल्प । आज्ञा अनुपालन शिरोधार्य, श्रम निष्ठ ध्येय प्रकल्प । नित गमन सत्य पथ, अवरोध बाधा खंड खंड कर । कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर…

  • हर पल दिल बस तुझको देखे | Hindi romantic geet

    हर पल दिल बस तुझको देखे (Har pal dil bas tujhko dekhe )   हवाओं में फिजाओं में, धड़कनों सदाओं में। मौसम की बहारों में, सावन की घटाओं में। महकती वादियों में, दिल के जो अरमान रखें। सलोनी सूरत वो प्यारी, ख्वाबों में तुझको देखे। हर पल दिल बस तुझको देखे-2   चाल निराली लगे…

  • वे जीवित ही मरते

    वे जीवित ही मरते कर्मशील जीवित रह कर के, हैं आराम न करते। नहीं शिकायत करता कोई, मुर्दे काम न करते। जीवन का उद्घोष निरन्तर, कर्मशीलता होती। कर्मक्षेत्र में अपने श्रम के, बीज निरंतर बोती। है शरीर का धर्म स्वेद कण, स्निग्ध त्वचा को कर दें, अकर्मण्यता ही शय्या पर, लेटी रह कर रोती। जो…

  • जिंदगी | Kavita

    जिंदगी ( Zindagi )   मेरी जिंदगी से पूछा मैंने एक रोज जीने का वह तरीका जो घुटन पीड़ा और दर्द से हो बिल्कुल अछूता जिंदगी के पास नहीं था कोई जवाब मुस्कुराकर वह बोली बताती हूं तुझे सलीका बहुत जिया अपने लिए जीवन जी कर देखो जीवन पराया दो कदम बढ़ाओ तुम किसी निर्बल…

  • निंदा से मन मलीन | Man Maleen

    निंदा से मन मलीन ( Ninda se man maleen )    करना चाहो जगत में पुण्य के सब काम करो। निंदा करके तुम खुद को यूं ना बदनाम करो। क्यों मन मलीन करते हो क्या ठहरा पानी है। निंदा करना नीचता की बस एक निशानी है। क्यों कलह करते हो तुम खड़ी दीवार ढहाते हो।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *