ये क्या हुआ

ये क्या हुआ

तू सत्य की खोज में चल मानव,
क्योंकि हर तरफ दिख रहा है दानव।।

सब एक दूसरे को खाने में लगे हुए हैं,
रईस गरीब को सताने में लगे हुए हैं।।

मानवता बिकी पड़ी है बाजार में,
यह दुनिया फंसी फरेबी मक्कार में।।

ये बाप और बेटे रिश्ते भूल गए हैं,
बच्चे संस्कार वाले बस्ते भूल गए हैं।।

ये दुनिया अंधे बहरों की लग रही है,
मानवता ही मानवता को ठग रही है।।

प्यार,मोहब्बत,जज्बात सब दिखावे के हैं,
झूठी दिलासा, सच्चा प्यार बहकावे के हैं।।

अब मानवता खत्म हो गई जग से,
प्यार भी खत्म हो प्यार के उपवन से।।

हम लोगों को झूठी दिलासा दे रहे हैं,
हम खुद को ही गुमराह कर रहे हैं।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मुंशी प्रेमचंद | Munshi Premchand par Kavita

    मुंशी प्रेमचंद! ( Munshi Premchand )  !! शत -शत नमन !! ( 1) मुंशी प्रेमचंद को कभी न भुलाया जाएगा उन्हें पाठ्यक्रम में हमेशा पढ़ाया जाएगा। सन अट्ठारह सौ अस्सी,लमहीं में जन्में थे सज़दा उस भूमि का हमेशा किया जाएगा। त्याग,तेज और लेखनी के थे वो बहुत धनी उनके संकल्पों को सदा दोहराया जाएगा। आजादी…

  • खेलत कन्हाई है | Khelat Kanhai hai

    खेलत कन्हाई है ( Khelat Kanhai hai )   नटवर नागर है तू प्रेम भरी सागर तु ग्वाल बाल संग फाग खेलत कन्हाई है छोरा छोरी जोरा जोरी’ मोरी है कलाई मोड़ी राधा रानी संग ‘रास खेलत कन्हाई हैं रंग डारे अंग अंग’ लहंगा व चोली तंग कान्हा खेले होरी’नाहीं मानत कन्हाई है गारी देवे…

  • भारत कहलाता है

    भारत कहलाता है धर्म-जात का भेद भुलाके , नागरिक हाथ मिलाता है, मुस्लिम-हिन्दू-सिख-इसाई का कोई नहीं कहलाता है । सभी जन को सिर्फ भारतवादी कहा जाता है, ऐसा किस्सा जनाब सिर्फ मेरे भारत में देखा जाता है। जहां अत्यंत हुबियाली से गणतंत्रता-स्वतंत्रता को मनाया जाता है, 21 तोपों की सलामी देकर भारतीय तिरंगा लहराया जाता…

  • मैं एक खिलौना हूं | Main ek Khilona Hoon

    मैं एक खिलौना हूं ( Main ek khilona hoon )    चाभी से चलने वाला एक खिलौना हूं किसी की खुशियों की खातिर घूमनेवाला खिलौना हूं मैं एक खिलौना हूं…… मैं ,इंसानों सा जीनेवाला नही मेरा कोई जीवन नही रिवाजों के सांचे मे कैद हूं संस्कारों की सीख का पुतला हूं अच्छाई या बुराई का…

  • सावन महीना | Sawan Mahina par Kavita

    सावन महीना ( Sawan Mahina )    सावन महीना अति विशेष प्रेम ,साधना , पूजा का अशेष ( संपूर्ण ) भक्त करते भक्ति भगवन की निरंतर होता जल अभिषेक।। अनोखी घटा निराली देखो सावन की खुशहाली देखो बदरिया पहने बूंदों के हार अंबर से बरसे प्रेम की फुहार।। रिमझिम रिमझिम सावन माह में कांवरिया जल…

  • जी लो कुछ पल खुद के लिए | Kavita jee lo kuch pal khud ke liye

    जी लो कुछ पल खुद के लिए ( Jee lo kuch pal khud ke liye )   जीवन का आनंद लूट लो, मिले चाहे कुछ पल के लिए। खुशियों से झोली भरो, जी लो कुछ पल खुद के लिए। प्रेम का सागर बन जाओ, भाव सिंधु भरकर हिलोरे। बुलंदियों का आसमां छू लो, मुश्किलों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *