दशानन क्यों नहीं मरता है

दशानन क्यों नहीं मरता है | Dussehra Poem

दशानन क्यों नहीं मरता है

( Dashanan kyon nahin marta hai )

 

घर-घर में मंथरा बैठी रावण घट घट बसता है
महंगाई सुरसा सी हो गई आदमी अब सस्ता है

 

ना लक्ष्मण सा भाई हनुमान सा भक्त कहां
मर्यादा पुरुषोत्तम फिर से आप आओ यहां

 

कलयुग में मर्यादा ढह गई मन में क्लेश भरता है
वैर भाव इर्ष्या घूमे दशानन क्यों नहीं मरता है

 

कोई कुंभकरण सा सोया मेघनाथ घन्नानाद करें
शूर्पणखा अब पंचवटी में बैठी पीर विषाद करे

 

ना  रही  अशोक  वाटिका  शोक संताप सब हरे
विभीषण सा भाई कहां बढ़कर हित की बात करें

 

लूट खसोट भरा है जग में भ्रष्टाचार रग रग में
माया का चक्कर हैं अभिमान ठहरा है मग में

    ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सिद्धिदात्री मां | Siddhidatri maan Aarti

Similar Posts

  • प्रेम में डूबी स्त्री | Kavita

    प्रेम में डूबी स्त्री ( Prem me dubi stree )   प्रेम में डूबी किसी स्त्री को कभी कोई फर्क़ नहीं पड़ता कि तुम कितने पढ़े लिखे हो या फिर अनपढ़, तुम दिन के दो सौ रूपए कमाते हो या दो हज़ार, तुम सबसे सुंदर दिखते हो या बदसूरत !… बस, उसे तो फ़र्क सिर्फ़…

  • मोर छत्तीसगढ़ महतारी | Mor Chhattisgarh Mahtari

    मोर छत्तीसगढ़ महतारी ( Mor Chhattisgarh Mahtari )    मोर छत्तीसगढ़ महतारी हावय सबले महान, एकर कोरा मा खेलय का लईका का सियान। हमर राज्य के सुख सम्पदा हा सबके मन ला भावय, एक बार जेन आगे ईहां नई फेर कभू छोड़के जावय। हमर छत्तीसगढ़िया भुईयां हा कहाथे धान के कटोरा, दुसर के मदद करे…

  • दी गर्दन नाप | Di Gardan Naap

    दी गर्दन नाप ( Di Gardan Naap ) चार चवन्नी क्या मिली, रहा न कुछ भी भान। मति में आकर घुस गए, लोभ मोह अभिमान।। तन मन धन करता रहा, जिस घर सदा निसार। ना जानें फिर क्यों उठी, उस आँगन दीवार।। नहीं लगाया झाड़ भी, जिसने कोई यार। किस मुँह से फिर हो गया,…

  • अब भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ

    अब भी मैं तेरा इंतज़ार करता हूँ आज पुरानी धुन में तेरी आवाज़ सुनी, जैसे किसी ख्वाब की छांव हो,जो पल तेरे संग बिताए, अब भी दिल के करीब हैं,तुझसे बिछड़ गया हूँ, फिर भी मिलने की उम्मीदें अजीज़ हैं।तेरे बिना अब खुशियों की ओर बढ़ने से डरता हूँ,निश्चित कुछ नहीं, फिर भी मैं तेरा…

  • कर्म | Karm

    कर्म ( Karm)    कर्म करो तुम हे मानव, तू क्यो संताप में डूबा हैं। फल देना है काम मेरा, तू कर जो तेरी पूजा है। मैं हर युग का नारायण जो, हर पल तेरे साथ रहा, संसय त्याग के कर्म करो, उस सा कर्म न दूजा है। मैने ही खंम्भे को फाड कर, के…

  • संत संगति | Kavita Sant Sangati

    संत संगति ( Sant sangati )    सज्जन साधु संगत कर लो बेड़ा पार हो जाएगा। बिनु सत्संग विवेक नहीं उजियारा कैसे आएगा। संत सुझाए राह प्रेम की हरि मिलन विधि सारी। मंझधार में अटकी नैया हो पतवार पार संसारी। दीप जलाए घट घट में करें ज्ञान ज्योति आलोक। दिव्य प्रभा सुखसागर सी जीवन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *