बड़ा नादान है तू | Bada Nadan Hai tu

बड़ा नादान है तू

( Bada Nadan Hai tu )

बड़ा नादान है तू बेवजह हलकान होता है
समझ पाना मिज़ाज -ए-यार क्या आसान होता है।

लबों पे मुस्कुराहट कहर लेकिन दिल में रखते हैं
नया इक रोज़ ज़ारी क़त्ल का फ़रमान होता है।

हमारे दिल में क्या है क्या नहीं सब जानता है वो
मगर सब जानकर बनना उसे अनजान होता है।

ख़ुदा कोई नहीं ग़लती हर इक से हो ही जाती है
जो सीखे गलतियों से अस्ल वो इंसान होता है।

गया वो तब ये जाना रौनक -ए – महफ़िल उसी से है।
अगर बस वो नहीं तो शहर-ए-दिल वीरान होता है।

नई मसरूफ़ियत कुछ मिल गई है गालिबन उसको
मेरी जानिब नहीं लौटेगा अब इम्कान होता है।

नयन सब्र-ओ-तहम्मुल से सॅंवरती ज़िंदगी देखो
सुनो इस ला- उबाली- पन से बस नुकसान होता है।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

तितली लगती है | Ghazal Titli Lagti Hai

Similar Posts

  • छुपा कर रक्खें

    छुपा कर रक्खें हो न जाए कहीं रुसवाई छुपा कर रक्खेंइन अमीरों से शनासाई छुपा कर रक्खें फ़ायदा कुछ नहीं चतुराई छुपा कर रक्खेंमूर्ख के सामने दानाई छुपा कर रक्खें कौन करता है यक़ीं आपकी इन बातों परइसलिए अपनी ये सच्चाई छुपा कर रक्खें लालची कोई भ्रमर इसको चुरा ले न कहींफूल कलियाँ सभी अँगड़ाई…

  • अबसे | Abse

    अबसे ( Abse ) अबसे मैं नही सताऊं गा तुझ कोतुझ से प्यार सिखाऊंगा खुद को सास रूकसी गई जबसे सोचा थाअब उनसे दूर लेजाऊंगा खुद को हिचकीयो ने आना बंद कर दिया हैपर में कभी ना भुलाऊगा तुझको एक आरजू है मेरी तू वापस आएफिर मैं दिल मे बसाउगा तुझ को आज जो मुझे…

  • जान से प्यारा वतन | Jaan se Pyara Watan

    जान से प्यारा वतन ( Jaan se pyara watan )   मुझे तो जान से प्यारा वतन है ? हसीं उल्फ़त भरा मेरा चमन है लड़े हैं दुश्मनों से सबकी खातिर कि मेरा सैनिको को ही नमन है बहारों में बहे जिसकी मुहब्बत हमारा मुल्क वो देखो फ़बन है कहीं होगी अदावत, तल्ख़ बातें मुहब्बत…

  • किसी की बेवफाई में | Shayari on Bewafai

    किसी की बेवफ़ाई में ( Kisi ki bewafai mein )    ख़ुदाया ये बता क्या ख़ास है तेरी ख़ुदाई में यहां हर शख़्स मुज़रिम है किसी की बेवफ़ाई में। अग़र बातें करूं दिल की बदल देते सनम मौज़ू हमें ये लग रहा वो ख़ुश बड़े हमसे जुदाई में सबक हमको सिखाते दीन का ख़ुद को…

  • मर जायेगा | Ghazal Mar Jayega

    मर जायेगा ( Mar Jayega )   तू जो छोड़ेगा तो बेमौत ही मर जायेगा शाख से टूट के पत्ता ये किधर जायेगा। उसके वादे का क्या है वो तो करेगा लेकिन ऐन वो वक्त पे वादे से मुकर जायेगा। इन दिनों ही है खुली उसकी हकीक़त मुझ पे लग रहा अब वो मेरे दिल…

  • हो नहीं सकता | Emotional Ghazal in Hindi

    हो नहीं सकता ( Ho nahi sakta ) भरोसा अब कभी उस पर दुबारा हो नहीं सकता छुड़ाया हाथ जिसने वो हमारा हो नहीं सकता। बहारों के धनक के रंग सारे देख कर सोचा विसाले यार से दिलकश नज़ारा हो नहीं सकता। निगाहों ने निगाहों से बहुत सी गुफ़्तगू कर ली बिना दिल की रज़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *