बता गये आँसू

बता गये आँसू | Bata Gaye Aansu

बता गये आँसू

हाले – दिल सब बता गये आँसू
जब भी आँखों में आ गये आँसू

जब्ते- ग़म करना भी नहीं आसां
अपनी फ़ितरत जता गये आँसू

दूर तक कैसे चलते खारों पर
हौसला सब डिगा गये आँसू

हमसफ़र जब गले से लग रोये
इक ख़ुशी सी जगा गये आँसू

कौन अपना है या पराया है
दुनियादारी सिखा गये आँसू

ख़त लिखा होगा किस तरह उसने
सारा मंज़र दिखा गये आँसू

इनका अहसानमंद हूँ साग़र
बात बिगड़ी बना गये आँसू

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • होशियारी

    जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में केवल पोस्टपेड सिम कार्ड ही काम करते हैं। सुरक्षा कारणों से प्रीपेड सिम कार्ड जम्मू-कश्मीर में काम नहीं करते हैं। दोस्त के आश्वासन पर घूमने के इरादे से, मैं कश्मीर पहुंच चुका था। रात हो गई थी। शायद रात के 9 बज रहे थे। मुझे अभी अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने…

  • मौत के सौदागर | Maut ke Saudagar

    “ऐ कौन है जो मुझसे टक्कर ले सकें,! किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं हैं कि मुझसे मुकाबले कर सकें।” सुदेश चौराहे पर आऊ बाऊ बक रहा था। रोज सायं काल में 9:10 बजे रात तक वह चौराहे पर नशे में घूमता रहता है। इसका अधिकांश समय नशे में ही डूब जाता है। वह…

  • Vavada ie

    Vavada ie Overview and Key Features Explained For anyone considering an engaging online gambling platform, examining vavada casino is a beneficial step. This platform has attracted considerable attention due to its diverse range of offerings and user-friendly interface. You will find a robust selection of games that caters to various preferences, ensuring that every visitor…

  • राजा की तीन सीख Hindi kahani

    बहुत साल पहले एक प्रतापी राजा रहते थे। उनके तीन बेटे थे। राजा अपने बेटों को योग्य शासक के बनाने के लिए उनकी शिक्षा-दीक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था करते हैं। राजा अपने बेटों को हर विद्या में पारंगत बनाना चाहते थे, जिससे राजा के बाद उनके पुत्र उनके राज्य को संभाल योग्य हो सके। तीनो…

  • पिता जी के हाथ के निशान

    पिता जी बूढ़े हो गए थे और चलते समय दीवार का सहारा लेते थे। नतीजतन, दीवारें जहाँ भी छूती थीं, वहाँ रंग उड़ जाता था और दीवारों पर उनके उंगलियों के निशान पड़ जाते थे। मेरी पत्नी यह देखती और अक्सर गंदी दिखने वाली दीवारों के बारे में शिकायत करती। एक दिन, उन्हें सिरदर्द हो…

  • पान | Laghu Katha Paan

    दोनों ही रोज तालाब से लगे पार्क मे रोज साथ-साथ आते और साथ-साथ ही जाते मगर आज क्या हुआ कि दोनों आऐ तो साथ-साथ मगर गए अलग-अलग। दुर्गेश जी के मन मे ये बात खटक रही थी कि हमेशा खुश रहने और कभी न झगड़ने वाले जोड़े मे आज ऐसा क्या हुआ जो वो इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *